• June 14, 2025

स्वायत्तशासी अपने अधिकारी एवं कर्मचारियों के हितो की रक्षा के लिए सदैव तत्पर

स्वायत्तशासी अपने अधिकारी एवं कर्मचारियों के हितो की रक्षा के लिए सदैव तत्पर

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज

भारतीय स्वायत्तशासी कर्मचारी महासंघ सम्बद्ध भारतीय मजदूर संघ का दो दिवसीय राष्ट्रीय एवं प्रादेशिक अधिवेशन के शुभारंभ में शामिल हुए वैशालीनगर विधायक रिकेश सेन व महापौर अल्का बाधमार। उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ में भारतीय मजदूर संघ की एकता सराहनी है,प्रदेश के निकायो में स्वायत्तशासी अपने अधिकारी एवं कर्मचारियों के हितो की रक्षा के लिए सदैव तत्पर रहता है। भारतीय स्वायत्तशासी कर्मचारी महासंघ सम्बद्ध भारतीय मजदूर संघ का दो दिवसीय राष्ट्रीय एवं प्रादेशिक अधिवेशन के शुभारंभ अवसर पर वैशालीनगर विधानसभा क्षेत्र के विधायक रिकेश सेन ने कहा कि भारतीय मजदूर संघ एक विचारधारा है इसके कार्यकर्ता जमिनी स्तर पर कार्य करने वाले होते है.दुर्ग निगम महापौर अल्का बाधमार ने कहा कि छत्तीसगढ़ में भारतीय मजदूर संघ की एकता सराहनी है. प्रदेश के निकायो में स्वायत्तशासी अपने अधिकारी एवं कर्मचारियों के हितो की रक्षा के लिए सदैव तत्पर रहता है. छत्तीसगढ़ में प्ररूर मात्र में खनीज सम्पदा है.प्रदेश की उन्नति और प्रगति में निकाय के कर्मचारी अपनी अहम भूमिका निभा रहे है जिसके लिए में मजदूर संघ को बधाई देती हूं.
दुर्ग के स्वामी विवेकानंद सभागार पदमनाभपुर में आयोजित किया गया है दो दिवसीय त्रैवार्षिक अधिवेशन में देश एवं प्रदेश के नगरीय निकायो में कार्यरत स्वायत्तशासी कर्मचारी महासंघ भारतीय मजदूर संघ के पदाधिकारी एवं सदस्य एकत्र हुए है।

अधिवेशन का शुभारंभ विधायक रिकेश सेन, महापौर दुर्ग अल्का बाधमार,एमआईसी ज्ञानेश्वर ताम्रकर,शशि साहू,पार्षद लोकेश्वरी ठाकुर,भारतीय मजदूर संघ के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एम. पी. सिंह, सुखविन्दर सिंह डिक्की, स्वायत्तशासी के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजेश मण्डली, महामंत्री सुरेश तिवारी, प्रदेश महामंत्री शरद दुबे, भारतीय मजदूर संघ के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष श्री नारायण तिवारी, जिलाध्यक्ष मिथलेश विश्वकर्मा,जिला मंत्री हरिशंकर चतुर्वेदी,विप्णु चन्द्राकर, अमरनाथ दुबे अनिल सिह, संजय मिश्रा, ईश्वर वर्मा, शशिकान्त यादव, सत्यनारायण शर्मा, ने भगवान विश्वकर्मा भारत माता तथा दंतोपंथ ठेंगडे जी तैल्य चित्र पर माल्यार्पण तथा दीप प्रज्जवति कर किया.

अधिवेशन में दो दिनो तक निकायो में व्याप्त अधिकारी कर्मचारी की समस्याओ पर विचार विर्मश कर केन्द्र सरकार को प्रस्ताव प्रेषित किया जाऐगा. अधिवेशन में राजू बक्सी, गोपाल सिन्हा, कृष्णा देशमुख, रामवृक्ष यादव, रोहित बंजारे, अनिल वाजपेयी, रामबिहारी शर्मा, रामावतार साहू, रीता चतुर्वेदी, शशिभूषण मोहंती, रोहित बंजारे, संतोष कुमार सोनी सहित प्रदेश एवं देश से आये प्रतिनिधि उपस्थित रहे!


Related News

बीट प्रणाली से पुलिस का क्षेत्र पर नियंत्रण और सूचना तंत्र होगा अधिक मजबूत – आईजीपी दुर्ग रेंज 

बीट प्रणाली से पुलिस का क्षेत्र पर नियंत्रण और सूचना तंत्र होगा…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज   बेमेतरा। पुलिस महानिरीक्षक दुर्ग रेंज दुर्ग अभिषेक शांडिल्य के बेमेतरा जिले में एक…
समग्र शिक्षा एवं पीएमश्री अंतर्गत निर्माण कार्यों की समीक्षा हेतु निर्माण एजेंसियों की बैठक संपन्न

समग्र शिक्षा एवं पीएमश्री अंतर्गत निर्माण कार्यों की समीक्षा हेतु निर्माण एजेंसियों…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज     बेमेतरा। कार्यालय जिला पंचायत बेमेतरा के सभाकक्ष में आज समग्र शिक्षा अभियान…
अपर कलेक्टर भारद्वाज ने जनदर्शन में सुनी आमजन की समस्याएं

अपर कलेक्टर भारद्वाज ने जनदर्शन में सुनी आमजन की समस्याएं

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज   बेमेतरा। कलेक्टर प्रतिष्ठा ममगाईं के निर्देशानुसार अपर कलेक्टर श्री प्रकाश कुमार भारद्वाज द्वारा…