• June 14, 2025

धरती आबा जनभागीदारी अभियान अंतर्गत 15 से 30 जून तक लाभ संतृप्ति शिविरों का आयोजन

धरती आबा जनभागीदारी अभियान अंतर्गत 15 से 30 जून तक लाभ संतृप्ति शिविरों का आयोजन

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज

बेमेतरा।

बेमेतरा जिले में 15 जून 2025 से 30 जून 2025 तक धरती आबा जनभागीदारी अभियान के अंतर्गत राष्ट्रव्यापी जागरूकता सह लाभ संतृप्ति शिविर का आयोजन किया जा रहा है
जिसका उद्देश्य अंतिम व्यक्ति को पात्रता अनुसार व्यक्तिगत लाभों / हक (Individual Entitlements) से संतृप्त किया जाना और इस अभियान के प्रति जनजागरूकता की जाएगी| बेमेतरा विकासखंड के ग्राम पंचायत झालम में पंचायत भवन में 16 और 27 जून को शिविर आयोजित होगा । इसी तरह साजा विकासखंड के ग्राम पंचायत कामकावड़ा के ग्राम बुड़ेरा प्राथमिक शाला में 19 और 20 जून को आयोजित होगा ।
साजा विकासखंड के ग्राम पंचायत पिपरिया के ग्राम कोरवाय में प्राथमिक शाला में 26 और 27 जून को शिविर लगेगा।धरती आबा जनभागीदारी अभियान के अंतर्गत नवागढ़ विकासखंड के ग्राम पंचायत बोईकछार में 23 और 24 जून को शिविर आयोजित होगा ।
इस अभियान में ग्राम स्तर / क्लस्टर स्तर पर शिविरों के माध्यम से स्थल पर लाभ जैसे आधार कार्ड, राशन कार्ड, आयुष्मान भारत कार्ड, सिकल सेल स्क्रीनिंग, जाति प्रमाण पत्र, निवास प्रमाण पत्र, किसान केडिट कार्ड, पीएम किसान सम्मान निधि, पी एम जनधन खाता, फसल बीमा,, पी एम जीवन ज्योति बीमा योजना, पी एम सुरक्षा बीमा योजाना, पेंशन योजना (वृद्धा पेंशन, विधवा पेशन, दिव्यांग पेंशन), मनरेगा, जौब कार्ड, पी एम विश्वकर्मा, मुद्रा लोन, महिला एवं बालविकास विभाग की विभिन्न योजना सुकन्या समृद्धि योजना, अटल पेंशन योजना, श्रम कार्ड/ ई-श्रम कार्ड, प्रधानमंत्री उज्जवला योजना (एल.पी. जी.), प्रधानमंत्री मत्स्य संपदा योजना, बाड़ी विकास, जल जीवन मिशन अन्तर्गत नल कनेक्शन / सामुदायिक नल जल, जन्म प्रमाण पत्र, प्रत्येक घरों में विद्युत उपलब्धता, पोषण वाटिका, प्रधानमंत्री आवास योजना / व्यक्तिगत शौचालय / सामुदायिक शौचालय निर्माण तथा कौशल प्रशिक्षण सेवाओं के प्रदाय हेतु कार्यवाही किया जाना है।

 

 

ट्राई सिटी एक्सप्रेस, ब्यूरो चीफ बेमेतरा , योगेश कुमार तिवारी 9425564553, 6265741003,


Related News

पीएम आवास के लिए पैसों की डिमांड, शिकायत

पीएम आवास के लिए पैसों की डिमांड, शिकायत

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज   ग्राम पंचायत परपोड़ा में जिसके सरपंच फ़त्तेलाल साहू है, यहां प्रधानमंत्री आवास योजना…
सुशासन तिहार 2026 : ग्राम दर्री की श्रीमती आशा यदु को मिला राशन कार्ड, खाद्य सुरक्षा योजनाओं का मिलेगा लाभ

सुशासन तिहार 2026 : ग्राम दर्री की श्रीमती आशा यदु को मिला…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज   बेमेतरा। जिले में आयोजित सुशासन तिहार 2026 के अंतर्गत आम नागरिकों की समस्याओं…
प्रधानमंत्री आवास योजना की राशि का दुरुपयोग करने वालों पर प्रशासन सख्त, आवास निर्माण प्रारंभ नहीं करने वाले हितग्राहियों पर होगी वसूली कार्रवाई, बार-बार नोटिस के बाद भी नहीं दिखी गंभीरता

प्रधानमंत्री आवास योजना की राशि का दुरुपयोग करने वालों पर प्रशासन सख्त,…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज   बेमेतरा। प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) के तहत स्वीकृत राशि का दुरुपयोग करने वाले…