• June 16, 2025

हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट में मनमानी वसूली और लापरवाही के खिलाफ कांग्रेस का मोर्चा

हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट में मनमानी वसूली और लापरवाही के खिलाफ कांग्रेस का मोर्चा

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज

दुर्ग। दुर्ग नगर निगम के पूर्व महापौर धीरज बाकलीवाल के नेतृत्व में कांग्रेस प्रतिनिधिमंडल ने सोमवार को क्षेत्रीय परिवहन कार्यालय (आरटीओ) पहुंचकर अधिकारी श्री लकड़ा को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट, परमिट, फिटनेस, रेडियम और GPS जैसी अनिवार्य प्रक्रियाओं में व्याप्त अव्यवस्था, लापरवाही और मनमानी वसूली को लेकर गहरी चिंता जताई गई। साथ ही, चेतावनी दी गई कि यदि अविलंब सुधार नहीं हुआ तो कांग्रेस पार्टी आमजन के साथ मिलकर सड़क पर उतरकर उग्र आंदोलन करेगी।

ज्ञापन में कहा गया कि चॉइस सेंटरों द्वारा खुलेआम अवैध वसूली की जा रही है। टू-व्हीलर के लिए अधिकृत शुल्क ₹365 है, परंतु कई सेंटर ₹700 से ₹1800 तक की राशि वसूल रहे हैं। फोर-व्हीलर के मामले में ₹900 से ₹1100 तक की अवैध वसूली की जा रही है। वही आम जनता से मोबाइल नंबर लिंक करने के नाम पर 100-200 रुपये लिया जा रहा है । यह स्थिति न केवल गैरकानूनी है, बल्कि जनता को आर्थिक रूप से प्रताड़ित करने जैसी है।

पूर्व महापौर बाकलीवाल ने कहा कि दुर्ग शहर में वर्ष 2019 से पहले पंजीकृत लगभग 6 लाख वाहन हैं, जिनमें से अब तक केवल 48 हजार वाहनों की ही नंबर प्लेट बदली जा सकी है। इतनी धीमी प्रगति से यह स्पष्ट है कि प्रशासनिक व्यवस्था पूरी तरह चरमराई हुई है। जब तक सभी वाहन मालिकों को सुविधा नहीं मिल जाती, तब तक चालान की कार्यवाही जनता के साथ अन्याय है।
धीरज बाकलीवाल ने यह भी कहा कि जी रोड स्थित सेवा केंद्रों में अत्यधिक भीड़ रहती है और प्रत्येक व्यक्ति को घंटों इंतजार करना पड़ता है। नंबर प्लेट के काम की प्रक्रिया अत्यंत धीमी है , जिसे सुधारा जाये एवं हर वार्ड में परिवहन विभाग द्वारा निशुल्क शिविर लगाई जाये ।

उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी की मांग है कि नंबर प्लेट प्रक्रिया को पारदर्शी, सरल और समयबद्ध किया जाए। साथ ही, मनमाने शुल्क वसूलने वाले चॉइस सेंटरों के प्रसाशन द्वारा फटकार लगाई जाये ।

उन्होंने स्पष्ट चेतावनी दी कि यदि आरटीओ प्रशासन द्वारा शीघ्र ठोस कदम नहीं उठाए गए, तो कांग्रेस जनता के साथ मिलकर चरणबद्ध आंदोलन करेगी और तब तक चैन से नहीं बैठेगी जब तक इस अन्याय का समाधान नहीं हो जाता।

ज्ञापन सौंपने वालों में पूर्व महापौर धीरज बाकलीवाल, नेता प्रतिपक्ष संजय कोहले, वरिष्ठ कांग्रेस नेता फतेह सिंह भाटिया, पूर्व पार्षद भोला महोबिया, पूर्वी ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष राजकुमार पाली, कांग्रेस प्रवक्ता सुशील भारद्वाज, युवा कांग्रेस अध्यक्ष आयुष शर्मा, गौरव उमरे, युवा कांग्रेस प्रदेश संयोजक चिराग शर्मा, अमोल जैन , आयुष शर्मा ,अंश चतुर्वेदी एवं दिव्यांश साहू उपस्थित थे।


Related News

परपोड़ा में ऊदबिलाव, ग्रामीणों में दहशत, अब तक रेस्क्यू नहीं

परपोड़ा में ऊदबिलाव, ग्रामीणों में दहशत, अब तक रेस्क्यू नहीं

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज जंगली जानवर ऊदबिलाव या की कबरबिज्जू चाहे जो भी हो खतरा तो है। ग्राम…
जनजातीय उद्यमिता को मिला प्रोत्साहन : जुएल ओराम ने NSTFDC को बताया परिवर्तनकारी संस्था

जनजातीय उद्यमिता को मिला प्रोत्साहन : जुएल ओराम ने NSTFDC को बताया…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज   बेमेतरा । केंद्रीय जनजातीय मामलों के मंत्री जुएल ओराम ने देशभर में अनुसूचित…
देवरबीजा सेवा सहकारी समिति का निरीक्षण: प्रभारी सचिव शहला निगार ने व्यवस्थाओं का लिया जायजा

देवरबीजा सेवा सहकारी समिति का निरीक्षण: प्रभारी सचिव शहला निगार ने व्यवस्थाओं…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज     बेमेतरा। जिले की प्रभारी सचिव शहला निगार आज देवरबीजा सेवा सहकारी समिति…