• June 16, 2025

नीट में भावेश व पीईटी केशव का हुआ चयन, दुर्ग ग्रामीण विधायक ललित चंद्राकर घर पहुंचकर दी बधाई

नीट में भावेश व पीईटी केशव का हुआ चयन, दुर्ग ग्रामीण विधायक ललित चंद्राकर घर पहुंचकर दी बधाई

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज

दुर्ग ग्रामीण विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत ग्राम अंडा निवासी, पिता जयप्रकाश सिन्हा एवं चंद्रकला सिन्हा के एक लड़का भावेश कुमार सिन्हा NEET परीक्षा में ऑल इंडिया रैंक 28000 प्राप्त कर चयनित हुआ है साथ ही, छोटे बेटे केशव सिन्हा, ने PET परीक्षा में 693वीं रैंक प्राप्त कर चयनित होकर परिवार , ग्राम व क्षेत्र का मान बढ़ाया है।इस उपलब्धियां पर
*आज उनके निवास स्थान क्षेत्रीय विधायक ललित चंद्राकर पहुँचकर मिठाई खिलाकर शाल श्रीफल भेंट कर स्वागत अभिनंदन किया तथा दोनों प्रतिभावान भाइयों के उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएँ दी।कड़ी मेहनत और सही दिशा में प्रयास करने से कुछ भी असंभव नहीं है, और आपकी यह सफलता इसका प्रत्यक्ष प्रमाण है। आशा करता हूं कि आप अपने क्षेत्र और समाज के लिए कुछ सार्थक योगदान देंगे।

*भावेश और केशव गरीब परिवार से आते हैं पिता कपड़ा सिलाई काम करते हैं माता रोज़ी मजदूरी का काम करती है हर मां-बाप का सपना होता है अपने बेटे को अच्छा पढ़ाई लिखाई कराए उन्होंने ने अपने बच्चों को अच्छी शिक्षा प्रदान की गरीब स्थिति के होते हुए भी बच्चों ने पूरी लगन और निष्ठा के साथ पढ़ाई किया और आज अपने मुकाम को हासिल किया भावेश डॉक्टर बनकर गांव की सेवा करना चाहता है और केशव इंजीनियर बनकर सेवा देना चाहता है।
दोनों भाइयों ने अपनी सफलता का श्रेय माता-पिता और अपने गुरुजनों को दिया और बताया कि डेली 7 से 8 घंटा निमित्त पढ़ाई करते थे और साथ ही घर के काम में सहयोग प्रदान करते थे कोई भी लक्ष्य मनुष्य के साहस से बड़ा नहीं होता हारा वही है जिन्होंने प्रयास नहीं किया दोनों भाई की स्कूली शिक्षा गांव के स्कूल में ही रहकर पढ़ाई किया भावेश 12वीं की पढ़ाई भिलाई विद्यालय सेक्टर 2 में रहकर किया।

इस अवसर पर प्रमुख रूप से अजीत चंद्राकर जनपद सदस्य, लोमस चंद्राकर सभापति, दिग्विजय कुमार सिन्हा सरपंच, तिलक चंद्राकर सहित परिजनों एवं ग्रामवासियों की गरिमामयी उपस्थिति रही।


Related News

दक्षिण कौशल गणेश उत्सव समिति, पद्मनाभपुर में भूपेश बघेल एवं अरुण वोरा ने की पूजा-अर्चना

दक्षिण कौशल गणेश उत्सव समिति, पद्मनाभपुर में भूपेश बघेल एवं अरुण वोरा…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज   दुर्ग। श्री दक्षिण कौशल गणेश उत्सव समिति, पद्मनाभपुर दुर्ग में आयोजित गणेश उत्सव…
उरला-गया नगर-रामनगर की 8 किमी जर्जर सड़क के नवनिर्माण की मांग, कांग्रेस ने जिलाधीश को सौंपा ज्ञापन

उरला-गया नगर-रामनगर की 8 किमी जर्जर सड़क के नवनिर्माण की मांग, कांग्रेस…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज   दुर्ग। वार्ड क्रमांक 57-58 उरला, गया नगर एवं रामनगर क्षेत्र की करीब 8…
एनएचएम संघ बेमेतरा ने नवपदस्थ CMHO डॉ. शरद कोहाड़े से की सौजन्य मुलाकात

एनएचएम संघ बेमेतरा ने नवपदस्थ CMHO डॉ. शरद कोहाड़े से की सौजन्य…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज   बेमेतरा। राज्य शासन द्वारा विभिन्न जिलों में मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी (CMHO)…