• June 16, 2025

ये हैं शहर के पैसेवालों के साहेबजादे, जो जुआ खेलते पकड़े गए, आप भी देखिए इनकी तस्वीरें

ये हैं शहर के पैसेवालों के साहेबजादे, जो जुआ खेलते पकड़े गए, आप भी देखिए इनकी तस्वीरें

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज

अंजोरा पुलिस ने लंबे समय बाद कोई अच्छी और सही कार्रवाई की है। पृथ्वी पैलेस के पीछे महमरा में 52 पत्तों से हार-जीत का दॉव लगाकर जुआ खेल रहे 18 लड़कों को गिरफ्तार किया है। इनमें अधिकांश शहर के संभ्रांत घरों के लड़के हैं। किसी की ज्वेलरी शॉप है, तो कोई बड़ा बिजनेसमैन है। जुआरियों से 10.82 लाख रु नगदी रकम एवं 52 पत्ती ताश एवं 20 मोबाईल जप्त किया गया है। महमरा पृथ्वी पैलेस बाउण्ड्रीवाल के पीछे में 52 पत्ती ताश से रुपये पैसों का हार-जीत दाँव लगाकर काट पत्ती नामक जुआ खेलने की सूचना प्राप्त हुई। इसमें कई ऐसे आरोपी हैं, जिन्होंने पुलिस को अपना नाम और जाति तक गलत बताई। पुलिस उनके असली नामों की जानकारी जुटा रही है।

उक्त सूचना पर पुलिस टीम मौके पर पहुंचकर घेराबंदी कर अवैध रुप से 52 पत्ती ताश से रुपये पैसे का हार जीत का दाव लगाकर जुआ खेलते 18 लोगो को पकड़ा गया। जुआ की रकम कुल 10.82 लाख- रु नगदी व 20 नग मोबाईल जप्त कर आरोपियों के विरुद्ध अपराध छ0ग० जुआं प्रतिषेध अधिनियम 2022 की धारा 3 (2).5 के तहत कार्यवाही की गई है। उक्त कार्रवाई में उप निरीक्षक खगेंद्र पठारे, चौकी प्रभारी अंजोरा, प्रधान आरक्षक आशीष राजपूत, राकेश सिंह, आरक्षक सुमन मंडावी, कमल नारायण ठाकुर एवं हिरेन्द्र निषाद की उल्लेखनीय भूमिका रही ।

गिरफ्तार आरोपियो में  दिनेश जोशी उम्र 29 साल, नंदनी रोड भिलाई थाना छावनी,  जिसका असली नाम लगन पिता सुनील लोड़ा बताया गया है। इसके अलावा हर्षित जैन उम्र 26 साल साकिन महावीर नगर थाना दुर्ग, साहिल हरनखेडे 25 साल साकिन राजीव नगर थाना दुर्ग, गोपी सोनकर 28 साल साकिन शिव पारा थाना दुर्ग, संदीप सिह 29 वर्ष साकिन ऋषभ ग्रीन सिटी थाना पुलगॉव, भवीन जैन उम्र 33 साल साकिन ब्राम्हण पारा थाना दुर्ग, पप्पू साहू 38 साल साकिन राजीव नगर दुर्ग, नीलम कुमार 26 साल सदर बाजार दुर्ग, चंदन सोनवानी 29 साल मठपारा थाना दुर्ग, टेकेश्वर देवांगन उम्र 27 साल उरला थाना मोहनगर, नरेश जैन 40 साल ऋषभ ग्रीन सिटी थाना पुलगांव, हर्ष देवांगन उम्र 28 साल साकिन नया पारा रोड दुर्ग, भुनेश्वर चंद्राकर उम्र 31 साल साकिन कर्मचारी नगर थाना मोहननगर, हेमलाल ढीमर उम्र 26 साल रुआबांधा थाना भिलाईनगर,  खुशाल सरवैया उम्र 31 साल तकियापारा दुर्ग, मनय जैन उम्र 31 साल साकिन गांधी चौक दुर्ग, विनोद गोवानी उम्र 40 साल साकिन सिंधी कालोनी दुर्ग, भूपेन्द्र गुप्ता 30 साल साकिनशंकर नगर दुर्ग शामिल हैं। आरोपियों और उनके परिवार के सदस्यों ने इस मामले को दबाने की भरसक कोशिश की। पुलिस को खरीदने का प्रयास किया। राजनीतिक पहुंच का धौंस दिखाया। बड़े मीडिया संस्थान के रिपोर्टर को खरीदने की कोशिश की। बावजूद इसके पुलिस ने यह कार्रवाई की।


Related News

बारिश के मौसम में होने वाली आकस्मिक घटनाओं से निपटने हेल्थ विभाग ने जारी की एडवाइजरी

बारिश के मौसम में होने वाली आकस्मिक घटनाओं से निपटने हेल्थ विभाग…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज   जिला स्वास्थ्य अधिकारी बेमेतरा डॉ अमृतलाल रोहलेडर ने बारिश में होने वाली बीमारियों…
जनदर्शन में कलेक्टर प्रतिष्ठा ममगाईं ने आमजन की समस्याएं सुनीं

जनदर्शन में कलेक्टर प्रतिष्ठा ममगाईं ने आमजन की समस्याएं सुनीं

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज   बेमेतरा । जिले में आम नागरिकों की समस्याओं के त्वरित एवं प्रभावी निराकरण…
मध्यस्थता एवं राष्ट्रीय लोक अदालत की सफलता हेतु न्यायाधीशों की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित

मध्यस्थता एवं राष्ट्रीय लोक अदालत की सफलता हेतु न्यायाधीशों की महत्वपूर्ण बैठक…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज सर्वोच्च न्यायालय के मार्गदर्शन में संचालित “Mediation for Nation 3.0” अभियान तथा आगामी राष्ट्रीय…