• June 21, 2025

बिजली कटौती पर पूर्व महापौर के ज्ञापन का असर: विद्युत विभाग ने की त्वरित कार्रवाई

बिजली कटौती पर पूर्व महापौर के ज्ञापन का असर: विद्युत विभाग ने की त्वरित कार्रवाई

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज

दुर्ग | दुर्ग शहर में बीते कुछ समय से जारी अघोषित बिजली कटौती को लेकर नागरिकों में व्याप्त नाराज़गी के बीच, पूर्व महापौर धीरज बाकलीवाल द्वारा विद्युत विभाग को सौंपे गए ज्ञापन पर अब विभाग ने संज्ञान लेते हुए जमीनी कार्रवाई शुरू कर दी है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, कार्यपालन अभियंता, दुर्ग शहर संभाग को सौंपे गए ज्ञापन में बाकलीवाल ने दुर्ग के विभिन्न ज़ोन—बोरसी, बघेरा , जवाहर नगर व दुर्ग शहरी क्षेत्र—में बिजली सप्लाई बाधित रहने पर व्यवस्था में सुधार की माँग की थी।

इसके बाद 6 जून को विद्युत विभाग की ओर से बिजली आपूर्ति बाधित होने के कारणों की समीक्षा कर सुधारात्मक कार्रवाई की शुरुआत की गई। विभाग के सहायक अभियंताओं, कनिष्ठ अभियंताओं और लाइनमैनों की टीम ने विद्युत लाइनों में आ रही झाड़ियों व पेड़ों की कटाई-छंटाई, ट्रांसफार्मरों के मेंटेनेंस, और लाइन में आ रही रुकावटों को दूर करने का कार्य तेज़ी से किया।

विभागीय अधिकारियों ने जानकारी दी कि विद्युत व्यवस्था में शिकायतों का एक प्रमुख कारण “मैन पावर की कमी” भी है, जिसको लेकर विभाग द्वारा राज्य सरकार को पत्र प्रेषित कर शीघ्र निराकरण की माँग की गई है।

वर्तमान में विभाग का दावा है कि दुर्ग शहर के चारों ज़ोन में विद्युत आपूर्ति व्यवस्था में साफ़ तौर पर सुधार देखने को मिल रहा है और बिजली प्रवाह अब सुचारु रूप से चल रहा है।

इस संबंध में पूर्व महापौर धीरज बाकलीवाल ने विभाग की कार्यशैली की सराहना करते हुए कहा कि – मैं विद्युत विभाग का आभार प्रकट करता हूँ जिन्होंने जनता की तकलीफ को समझते हुए त्वरित कार्यवाही की। उम्मीद है कि भविष्य में भी इस प्रकार की समस्याओं को रोकने के लिए विभाग सजग रहेगा। हमारी प्राथमिकता हमेशा जनता की सुविधा रही है और रहेगी।


Related News

सेवा संकल्प अभियान: श्रम विभाग की मिनिमाता महतारी जतन योजना से महका हीरामती का आंगन, 20 हजार की सहायता से मिला संबल

सेवा संकल्प अभियान: श्रम विभाग की मिनिमाता महतारी जतन योजना से महका…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज     बेमेतरा। छत्तीसगढ़ शासन के सेवा संकल्प अभियान के तहत जिले में शासन…
गुण्डाधूर सम्मान महाराजा प्रवीरचंद्र भंजदेव सम्मान के लिए 30 सितंबर तक आवेदन आमंत्रित

गुण्डाधूर सम्मान महाराजा प्रवीरचंद्र भंजदेव सम्मान के लिए 30 सितंबर तक आवेदन…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज   राज्य स्थापना दिवस के अवसर पर प्रदेश के सर्वोत्कृष्ट खिलाड़ियों को दिए जाने…
जनदर्शन में कलेक्टर प्रतिष्ठा ममगाईं ने आमजन की सुनीं समस्याएं, जनदर्शन में 29 आवेदन प्राप्त हुए

जनदर्शन में कलेक्टर प्रतिष्ठा ममगाईं ने आमजन की सुनीं समस्याएं, जनदर्शन में…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज   बेमेतरा । जिले में आम नागरिकों की समस्याओं के त्वरित एवं प्रभावी निराकरण…