• June 21, 2025

जिला ग्रामीण अध्यक्ष राकेश ठाकुर को जन्म दिन की बधाई देने जिले भर के कांग्रेस नेता पहुंचे धौराभांठा

जिला ग्रामीण अध्यक्ष राकेश ठाकुर को जन्म दिन की बधाई देने जिले भर के कांग्रेस नेता पहुंचे धौराभांठा

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज

 

दुर्ग। जिला कांग्रेस कमेटी दुर्ग ग्रामीण अध्यक्ष राकेश ठाकुर के 47वें जन्म पर आज दुर्ग जिले के कांग्रेस नेता और उनके समर्थक बधाई देने उनके गृह ग्राम धौराभांठा पहुंचकर उनके दीर्घायु होने की कामना किए।

जिला अध्यक्ष श्री ठाकुर ने सुबह 9 बजे धान खरीदी केंद्र सेलूद में पर्यावरण संरक्षण की संदेश देने सबसे पहले वृक्षारोपण किया। उसके बाद पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल से भिलाई 3 स्थित निवास में भेंट मुलाकात कर आशीर्वाद लिए इस मौके पर पूर्व मुख्यमंत्री मिठाई खिलाकर जन्म दिन की बधाई दिए। साथ ही श्री ठाकुर ने अपने घर में आगंतुक अतिथियों एवं समर्थकों के साथ पौधारोपण किया।

इस मौके पर उन्होंने ने कहा कि पर्यावरण का संतुलन बनाए रखने के लिए पौधा रोपण करना जरूरी है। हम सभी को पौधारोपण और पर्यावरण संरक्षण को अपनी आदत बनाना चाहिए ताकि हम आने वाली पीढ़ियों को एक अच्छा स्वच्छ वातावरण दे सकें। उन्होंने कहा कि पौधा लगाना ही उद्देश्य नहीं होना चाहिए पौधा जब तक पेड़ का रूप नही ले तब तक उनकी देखभाल करते रहना चाहिए। आज के समय की मुख्य जरूरत है हम सभी को पर्यावरण संरक्षण को अपनी दैनिक दिनचर्या में शामिल करना चाहिए। उन्होंने कहा कि पौधे मानव जीवन का आधार होते है पौधे के बिना मानव जीवन की कल्पना नहीं की जा सकती। अपने शुभ अवसरों पर पौधारोपण अवश्य करें ताकि पर्यावरण को संरक्षित किया जा सकें।

दोपहर 12.30 बजे से बधाई देने वालों का लगा रहा तांता….

जिला कांग्रेस दुर्ग ग्रामीण अध्यक्ष राकेश ठाकुर को उनके जन्म दिन की बधाई देने गृह ग्राम धौराभांठा में पूर्व विधायक दुर्ग शहर अरुण वोरा, पूर्व ओएसडी आशीष वर्मा,दुर्ग शहर अध्यक्ष गया पटेल, आर एन वर्मा, ओनी महिलांग, रामप्यारी वर्मा, सुनीता चनेवार, करीम खान, प्रहलाद वर्मा, द्वारिका साहू, अश्विनी साहू, रिवेन्द्र यादव, दीपक दुबे , संजय देशमुख,अरुण वर्मा,डीकेंद्र हिरवानी,गोपाल देवांगन,नीरज सोनी,संजय कोहले, अल्ताफ अहमद, मुकेश साहू , प्रवक्ता नासिर खोखर, अनूप वर्मा, आनंद कपूर ताम्रकार, तिलक राजपूत, मोहित वाल्दे, शिशिर कांत कसार, सौरभ ताम्रकार, सुमित घोष, , बिजेंद्र भारद्वाज,प्रदीप चंद्राकर, हीरा वर्मा, आकाश ठाकुर,अजय सिंगार, , रायसिंह ढ़िकोला,,विनोद गुप्ता, पप्पू श्रीवास्तव, संतोष सोनी, दीपक भाटिया, दीपक ठाकुर, हरीश ठाकुर, विक्की चंद्राकर, सोमेश चंद्राकर सहित अन्य उपस्थित थे।

 


Related News

हरदी के साप्ताहिक हॉट बाजार में ग्रामवासियो को नवीन आपराधिक कानून, नशा मुक्ति के खिलाफ, साइबर फ्राड, फर्जी काल, ठगी, यातायात नियमो व अन्य अपराधों के संबंध में किया जागरूक

हरदी के साप्ताहिक हॉट बाजार में ग्रामवासियो को नवीन आपराधिक कानून, नशा…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज       बेमेतरा। पुलिस उप महानिरीक्षक रामकृष्ण साहू (भा.पु.से.) के निर्देशन एवं अतिरिक्त…
जब हंसी बनेगी मदद का जरिया: 11 अप्रैल को दुर्ग में कॉमेडियन गौरव कपूर का खास शो

जब हंसी बनेगी मदद का जरिया: 11 अप्रैल को दुर्ग में कॉमेडियन…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज   भिलाई। भिलाई-दुर्ग में इस बार हंसी सिर्फ मनोरंजन नहीं, बल्कि किसी का भविष्य…
100 दिवसीय टी बी मुक्त भारत अभियान, शहरी क्षेत्र में टीबी उन्मूलन हेतु निक्षय निरामय के अंतर्गत शिविर का हुआ सफल आयोजन

100 दिवसीय टी बी मुक्त भारत अभियान, शहरी क्षेत्र में टीबी उन्मूलन…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज बेमेतरा। स्वास्थ्य विभाग जिला बेमेतरा में क्षय रोग उन्मूलन कार्यक्रम तहत टीबी मुक्त बेमेतरा…