• June 21, 2025

11 साल का कार्यकाल सेवा, सुशासन और गरीब कल्याण के लिए समर्पित, दुर्ग ग्रामीण विधायक ललित ने सिलसिलेवार गिनाई केन्द्र सरकार की उपलब्धियां

11 साल का कार्यकाल सेवा, सुशासन और गरीब कल्याण के लिए समर्पित, दुर्ग ग्रामीण विधायक ललित ने सिलसिलेवार गिनाई केन्द्र सरकार की उपलब्धियां

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज

दुर्ग ग्रामीण विधायक ललित चंद्राकर ने कहा कि केन्द्र मोदी सरकार की 11 साल का कार्यकाल स्वर्णिम रहा है। यह कार्यकाल सेवा, सुशासन और गरीब कल्याण के लिए समर्पित रहा है। इस कार्यकाल में कई बड़े संकल्प लिए गए। जो संकल्प सिद्धि की ओर आगे बढ़े है। केन्द्र सरकार द्वारा अनेक योजनाओं और महत्वपूर्ण निर्णय से 11 साल के कार्यकाल में देश को संवारने कार्य किया गया है। मोदी सरकार की हर योजना के केन्द्र में जन कल्याण और आम नागरिक के जीवन को आसान करने साथ-साथ देश को वैश्विक स्तर पर नया आयाम देने की भावना रही है। बीते 11 वर्षों में मोदी सरकार ने न केवल देश की सीमा सुरक्षित की, बल्कि अर्थव्यवस्था को मजबूत किया और टेक्नोलॉजी को जन-जन तक पहुंचाया। उक्त बाते
*दुर्ग ग्रामीण विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत रूआबांधा बस्ती में आयोजित संकल्प से सिद्धि कार्यक्रम के अंतर्गत “विकसित भारत का अमृतकाल – सेवा, सुशासन और गरीब कल्याण के 11 वर्ष” पूर्ण होने के उपलक्ष्य में आयोजित जन चौपाल कार्यक्रम में दुर्ग ग्रामीण विधायक ललित चंद्राकर सम्मिलित होकर अपने विचार भी साझा किए।*
साथ ही जन चौपाल के दौरान उपस्थित नागरिकों की समस्याओं को सुना गया तथा उनके यथासंभव शीघ्र निराकरण हेतु आश्वासन प्रदान किया क्षेत्र के विकास और जनता की समस्याओं के समाधान करना मेरी पहली प्रथमिकता है।
इस अवसर पर प्रमुख रूप से रिसाली मंडल अध्यक्ष एकनाथ अनुपम साहू नेता प्रतिपक्ष श्री शैलेंद्र साहू जी, मंडल अध्यक्ष श्री राजू जंघेल जी पूर्व मंडल अध्यक्ष शैलेंद्र शेंडे कार्यक्रम सहसंयोजक दशरथ साहू सहसंयोजक आसपूरन चौधरी कृष्ण यादव जनपद सदस्य गोकुल वर्मा पार्षद सारिका साहू सुनीता वर्मा श्रीमती करुणा यादव बूथ अध्यक्ष वेदप्रकाश सर्वा,राज कुमार जैन, शरद जैन, बूथ अध्यक्ष विष्णु दत्त शर्मा, सचिन कुमार गुड्डू राम यादव बाबूराम जी हीरालाल जी श्रीमती धनेश्वरी राजेश्वरी पसीने, उत्तरा साहू के पी बघेल, जग्गू यादव, राजकुमार जैन, बसंती साहू पुनीत यादव राधे लाल यादव जयकुमार प्रेमचंद, प्रवीण जैन दूधनाथ कोशरिया, रूपेश गुप्ता, भूपेश ठाकुर, नेतराम सहित बड़ी संख्या में भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ एवं समर्पित कार्यकर्ता गण उपस्थित रहे।


Related News

सेवा संकल्प अभियान: श्रम विभाग की मिनिमाता महतारी जतन योजना से महका हीरामती का आंगन, 20 हजार की सहायता से मिला संबल

सेवा संकल्प अभियान: श्रम विभाग की मिनिमाता महतारी जतन योजना से महका…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज     बेमेतरा। छत्तीसगढ़ शासन के सेवा संकल्प अभियान के तहत जिले में शासन…
गुण्डाधूर सम्मान महाराजा प्रवीरचंद्र भंजदेव सम्मान के लिए 30 सितंबर तक आवेदन आमंत्रित

गुण्डाधूर सम्मान महाराजा प्रवीरचंद्र भंजदेव सम्मान के लिए 30 सितंबर तक आवेदन…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज   राज्य स्थापना दिवस के अवसर पर प्रदेश के सर्वोत्कृष्ट खिलाड़ियों को दिए जाने…
जनदर्शन में कलेक्टर प्रतिष्ठा ममगाईं ने आमजन की सुनीं समस्याएं, जनदर्शन में 29 आवेदन प्राप्त हुए

जनदर्शन में कलेक्टर प्रतिष्ठा ममगाईं ने आमजन की सुनीं समस्याएं, जनदर्शन में…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज   बेमेतरा । जिले में आम नागरिकों की समस्याओं के त्वरित एवं प्रभावी निराकरण…