• June 21, 2025

सरोज के जन्म दिवस को लेकर समर्थकों में भारी उत्साह, एक समय में महापौर, विधायक व सांसद रह चुकीं, अपने आलोचकों की आंखों की हमेशा किरकिरी बनी हुईं

सरोज के जन्म दिवस को लेकर समर्थकों में भारी उत्साह, एक समय में महापौर, विधायक व सांसद रह चुकीं, अपने आलोचकों की आंखों की हमेशा किरकिरी बनी हुईं

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज

दुर्ग।  आज बात भाजपा की उस कद्दावर नेत्रों कि जिसने सफलता की हर ऊंचाइयों को अपने दम पर हासिल किया। बिना किसी गॉड फादर के राजनीति  की कीचड़ भरी डगर से होकर गुजरते हुए सफलता अर्जित की। हर बार कहा गया कि अब उनका राजनीतिक करियर समाप्ति की ओर है लेकिन हर बार वे सुबह के सूरज की तरह पहले से ज्यादा चमक और धमक के साथ जनता के बीच पहुंचीं। भारतीय जनता पार्टी की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं वरिष्ठ नेत्री सरोज पान्डेय का कल 22 जून को जन्मदिन है। सुश्री पान्डेय के समर्थकों द्वारा उनके जन्म दिवस को हर वर्ष की तरह यादगार बनाने की जोरदार तैयारी की जा रही है। सुश्री पान्डेय प्रदेश व देश की राजनीति में एक जाना पहचाना नाम है। महिला नेत्री के रूप में उन्होंने छत्तीसगढ़ से लेकर राष्ट्रीय स्तर पर जो पहचान बनाई है। वह भाजपा में अभी तक कोई नहीं कर पाया है। छात्र जीवन से राजनीति की शुरूआत करने वाली सरोज पान्डेय दुर्ग नगर निगम की महापौर निर्वाचित होने के बाद चर्चा में आई। एक ही समय में महापौर, विधायक और सांसद का पद संभालने का अनोखा रिकार्ड सुश्री पान्डे के खाते में दर्ज है। गिनिज बुक और लिम्का बुक में भी दर्ज रहने के साथ लगातार दस वर्ष तक महापौर रहने का भी गौरव हासिल है। मेयर रहने के दौरान सर्वश्रेष्ठ मेयर होने का पुरस्कार भी प्राप्त कर चुकी है। इसके बाद राज्य सभा सांसद, विभिन्न प्रान्तों की प्रभारी रहने के बाद वर्तमान में भारतीय जनता पार्टी की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष है।
यहां गौरतलब है कि सुश्री पान्डे के महत्वपूर्ण पदों पर आने से पहले राजनीति में महिलाओं की संख्या पुरूषों की अपेक्षा कम थी। महापौर बनने के बाद सुश्री पान्डेय ने महिलाओं को राजनीति व सेवा के कार्य में आगे लाया और इस दिशा में उन्होंने क्रांतिकारी शुरूआत की।
उन्होंने प्रतिभावन महिलाओं को बताया कि वे घर परिवार के फर्ज का पालन करने के बाद भी सेवा का काम कर सकती है। सुश्री पान्डे ने अपने अब तक के राजनैतिक जीवन में सभी वर्ग व समाज के हित के लिए काम किया है इसलिए सुश्री पान्डे की लोकप्रियता का एक अलग मुकाम है।
सुश्री पान्डे को राजनीति का माहिर खिलाड़ी भी माना जाता है। पार्टी के वरिष्ठ नेताओं के साथ विपक्ष के नेता भी उनकी इस शैली से वाकिफ है। पद में रहने की बात हो या पद में नहीं रही हो लेकिन सुश्री पान्डे के प्रभाव में कभी भी कोई असर देखने को नहीं मिला है। लगातार अध्ययनरत रहने की वजह से विभिन्न मुद्दों पर सुश्री पान्डे के विचार व बयान को भी सराहा गया है। किसी भी समारोह या किसी आयोजन में जब उनकी उपस्थिति होती है तो वहंा का माहौल बदल जाता है। सुश्री पान्डे ने स्वयं अपने आत्मबल से राजनीति में अलग स्थान बनाया है और छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री पद के दावेदार के रूप में भी चर्चा में रही है। सुश्री पान्डे के जन्मदिवस को लेकर उनके समर्थक कार्यकर्ताओं में भी भारी उत्साह देखा जा रहा है। शहर में दर्जनों की संख्या में होर्डिंग लगाए जा चुके है।


Related News

आईआईटी भिलाई एवं 40 आईटी कंपनियों के साथ एमओयू, आईटी पार्क युवाओं के लिए रोजगार, कौशल और नवाचार का नया द्वार खोलेगा – स्कूल शिक्षा मंत्री गजेन्द्र यादव

आईआईटी भिलाई एवं 40 आईटी कंपनियों के साथ एमओयू, आईटी पार्क युवाओं…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज     दुर्ग। दुर्ग-भिलाई को आईटी और तकनीकी क्षेत्र में नई पहचान दिलाने की…
सरकार ओबीसी समुदाय के सर्वांगीण विकास के लिए सक्रिय है और प्रशासनिक स्तर पर जवाबदेही तय करने की कोशिश कर रही है – मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय

सरकार ओबीसी समुदाय के सर्वांगीण विकास के लिए सक्रिय है और प्रशासनिक…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज     दुर्ग। मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में छत्तीसगढ़ राज्य ग्रामीण…
छत्तीसगढ़ रजत महोत्सव: ऊर्जा के क्षेत्र में छत्तीसगढ़ की प्रगति बेमिसाल, 25 वर्षों में 74 हजार से बढ़कर 8.5 लाख हुए कृषक उपभोक्ता – गजेन्द्र यादव

छत्तीसगढ़ रजत महोत्सव: ऊर्जा के क्षेत्र में छत्तीसगढ़ की प्रगति बेमिसाल, 25…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज     दुर्ग। छत्तीसगढ़ राज्य स्थापना के 25 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में…