• June 21, 2025

विधायक गजेन्द्र यादव ने किया सामूहिक योगाभ्यास

विधायक गजेन्द्र यादव ने किया सामूहिक योगाभ्यास

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज

दुर्ग। 11वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर राजनांदगांव के दिग्विजय स्टेडियम में आयोजित योगाभ्यास कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि विधायक गजेन्द्र यादव शामिल हुए। पतंजलि योगपीठ के प्रशिक्षक मार्गदर्शन में सामूहिक योगाभ्यास किये। इस दौरान राजनांदगाव महापौर श्री मधुसूदन यादव, जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमति किरण रविन्द्र वैष्णव, छ. ग. पर्यटन मंडल के अध्यक्ष श्री नीलू शर्मा, जिला भाजपा अध्यक्ष श्री कोमल सिंह राजपूत, जिला सहकारी केंद्रीय बैंक के अध्यक्ष श्री सचिन बघेल, स्कूल – कॉलेज के विद्यार्थी, गणमान्य नागरिक और जिला प्रशासन की टीम उपस्थित रहे जिन्होंने योग के विभिन्न मुद्राओं का अभ्यास कर नियमित योग कर विभिन्न बीमारियों से निजात पाने के उपाय बताये। विधायक गजेन्द्र ने योग दिवस की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि 21 जून वह दिवस है, इस दिन भारतीय संस्कृति की पहल को पूरे दुनिया ने अंगीकार किया। सामूहिक योग की यह परंपरा हर वर्ष आगे बढ़ते रहे। योग से शारीरिक और मानसिक रूप से स्वस्थ होते है।
दुर्ग शहर विधायक गजेन्द्र यादव ने कहा कि जीवन में योग का बहुत महत्व है। योग ऐसा सशक्त माध्यम है जिससे शारीरिक, बौद्धिक विकास संभव है। सामूहिक योगाभ्यास की प्रशंसा करते हुए घर, परिवार, मोहल्ले में प्रतिदिन योगाभ्यास करने की अपील किये जिससे हमारा तन और मन स्वस्थ रहे। देश के प्रधानमंत्री नरेन्द मोदी जी ने एक स्वास्थ्य एक एक भारत की थीम को लेकर उपस्थितजन को सम्बोधित किये और स्वस्थ शरीर के लिए अपने दैनिक जीवन में योग को शामिल करने आव्हान किये।
प्रधानमंत्री नरेन्द मोदी जी ने संयुक्त राष्ट्र संघ को 21 जून को अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के रूप में मनाने का सुझाव दिया था, जिसके परिणामस्वरूप ही पूरे विश्व में आज अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस मनाया जा रहा है।
हरियाली बढ़ाने वृक्षारोपण सामूहिक योगाभ्यास के बाद विधायक गजेन्द्र यादव ने दिग्विजय स्टेडियम परिसर में जनप्रतिनिधियों और अधिकारीयों के साथ हरियाली बढ़ाने वृक्षारोपण किये।


Related News

सुरक्षा देने वाले ही असुरक्षित, मोहन नगर थाना बदहाल: अरुण वोरा

सुरक्षा देने वाले ही असुरक्षित, मोहन नगर थाना बदहाल: अरुण वोरा

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज   दुर्ग। वरिष्ठ कांग्रेस नेता अरुण वोरा और पूर्व महापौर आरएन वर्मा ने रविवार…
फर्जी बंटवारे से हासिल जमीन का अवैध प्लाटिंग कर विक्रय करहीडीह के दो खसरे में की गई धोखाधड़ी की जिलाधीश व एसपी से शिकायत

फर्जी बंटवारे से हासिल जमीन का अवैध प्लाटिंग कर विक्रय करहीडीह के…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज दुर्ग । फर्जी मुख्तयार नामा कूटरचित दस्तावेज और नामांतरण आवेदन के आधार पर बंटवारा…
चौकाने वाली खबर… विनोद गर्ग ने पुलिस की पूछताछ में लिया समाजसेवी का नाम, समाजसेवी ने किया हाईकोर्ट के वकीलों से संपर्क, कोहका का जनता दरबार चार दिन से बंद

चौकाने वाली खबर… विनोद गर्ग ने पुलिस की पूछताछ में लिया समाजसेवी…

भगवान गणेश के पंडालों में भी जाना किया बंद, हर गतिविधि पर रखी जा रही नजर   ट्राई…