• June 24, 2025

फर्स्ट बटालियन की सड़क होगी डामरीकरण, विधायक गजेन्द्र यादव ने किया भूमिपूजन

फर्स्ट बटालियन की सड़क होगी डामरीकरण, विधायक गजेन्द्र यादव ने किया भूमिपूजन

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज

 

दुर्ग। दुर्ग विधानसभा क्षेत्र के वार्ड 60 में सीमेंटीकरण सड़क बनाने विधायक गजेन्द्र यादव ने महापौर अलका बाघमार, सभापति श्याम शर्मा, स्थानीय पार्षद नीरा खिचारिया व नागरिकों की उपस्थिति में भूमिपूजन किये। दुर्ग शहर के सभी सड़कों पर आवागमन को बेहतर बनाने सड़क को प्राथमिकता के आधार पर दुरुस्त किया जा रहा है। नागरिकों के मांग अनुरूप विधानसभा क्षेत्र में विकास कार्यों की स्वीकृति विष्णुदेव साय सरकार में निरंतर बनी हुई है।
गौरतलब है की चुनाव के पूर्व क्षेत्र की जनता ने सड़क खराब होने के कारण आने जाने में हो रही समस्या से अवगत कराते हुए डामरीकरण की मांग किये थे, जिससे आवागमन बेहतर हो सके। आज भूमिपूजन के साथ चुनावी वादे का पूरा होने पर विधायक गजेन्द्र यादव ने सड़क बनने की नागरिकों को शुभकामनायें देते हुए कहा की मान. विष्णुदेव साय के सुशासन में दुर्ग संवर रहा है, सरकार दुगुनी गति से प्रदेश को विकास की दिशा में आगे ले जा रही है, यह आप सभी के, भाजपा के ऊपर विश्वास का परिणाम है।
विधायक गजेन्द्र यादव ने कहा की वार्ड 60 में 50 लाख की लागत से वीर कोमल द्वार से प्रशासनिक भवन तक सड़क का डामरीकरण करने भूमिपूजन किया। क्षेत्र के विकास के लिए हम लगातार कार्यरत हैं। विकास कार्यों की श्रृंखला निरंतर जारी है। वार्ड को विकसित बनाने वार्डवासियों से संवाद कर क्षेत्र आवश्यकताओ पर चर्चा किया।
इस अवसर पर एमआईसी मेंबर देवनारायण चंद्राकर, पार्षद साजन जोसफ, कुलेश्वर साहू, कमल देवांगन, अरुण सिंह, मनीष कोठारी, पूर्व पार्षद शिवेंद्र परिहार, भास्कर तिवारी, श्रीमति जयश्री राजपूत, कमांडेंट राजेश कुकरेजा सहित बटालियन के जवान उपस्थित रहे।


Related News

सुरक्षा देने वाले ही असुरक्षित, मोहन नगर थाना बदहाल: अरुण वोरा

सुरक्षा देने वाले ही असुरक्षित, मोहन नगर थाना बदहाल: अरुण वोरा

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज   दुर्ग। वरिष्ठ कांग्रेस नेता अरुण वोरा और पूर्व महापौर आरएन वर्मा ने रविवार…
फर्जी बंटवारे से हासिल जमीन का अवैध प्लाटिंग कर विक्रय करहीडीह के दो खसरे में की गई धोखाधड़ी की जिलाधीश व एसपी से शिकायत

फर्जी बंटवारे से हासिल जमीन का अवैध प्लाटिंग कर विक्रय करहीडीह के…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज दुर्ग । फर्जी मुख्तयार नामा कूटरचित दस्तावेज और नामांतरण आवेदन के आधार पर बंटवारा…
चौकाने वाली खबर… विनोद गर्ग ने पुलिस की पूछताछ में लिया समाजसेवी का नाम, समाजसेवी ने किया हाईकोर्ट के वकीलों से संपर्क, कोहका का जनता दरबार चार दिन से बंद

चौकाने वाली खबर… विनोद गर्ग ने पुलिस की पूछताछ में लिया समाजसेवी…

भगवान गणेश के पंडालों में भी जाना किया बंद, हर गतिविधि पर रखी जा रही नजर   ट्राई…