• June 25, 2025

ई-ऑफिस प्रणाली के प्रभावी क्रियान्वयन हेतु जिला स्तरीय प्रशिक्षण, कलेक्टर रणबीर शर्मा बोले- डिजिटल प्रशासन की दिशा में ऐतिहासिक कदम, अधिकारी-कर्मचारी गम्भीरता से लें प्रशिक्षण

ई-ऑफिस प्रणाली के प्रभावी क्रियान्वयन हेतु जिला स्तरीय प्रशिक्षण, कलेक्टर रणबीर शर्मा बोले- डिजिटल प्रशासन की दिशा में ऐतिहासिक कदम, अधिकारी-कर्मचारी गम्भीरता से लें प्रशिक्षण

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज

बेमेतरा। जिले में सरकारी कार्यालयों में कार्यप्रणाली को आधुनिक, पारदर्शी और दक्ष बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल करते हुए ई-ऑफिस प्रणाली के सुगम संचालन हेतु आज जिला पंचायत के सभाकक्ष में एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यशाला का आयोजन किया गया। इस कार्यशाला में जिले के समस्त विभागों के ई-ऑफिस संचालन से जुड़े अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने सहभागिता की।

प्रशिक्षण दो पालियों में आयोजित किया गया। प्रथम पाली सुबह 10:30 बजे से दोपहर 12:30 बजे तक और द्वितीय पाली दोपहर 2 बजे से 4 बजे तक चली। इसके पश्चात पीआईएमएस (PIMS) संबंधी प्रशिक्षण सत्र शाम 4 बजे से 5 बजे तक आयोजित किया गया।

प्रशिक्षण के दौरान उपस्थित अधिकारियों-कर्मचारियों को सरकारी कार्यालयों की कार्यप्रणाली को पेपरलेस और पूर्णतः डिजिटल स्वरूप में संचालित करने हेतु विस्तृत जानकारी दी गई।


प्रशिक्षण में ई ऑफिस जीएडी मंत्रालय से आईं प्रोजेक्ट इंजीनियर सुश्री स्मिता उपाध्याय और दीप्ति साव ने प्रतिभागियों को ई-ऑफिस के विभिन्न प्लेटफॉर्म्स, उनके कार्य-प्रणाली और उपयोग के तरीके, दस्तावेजों के निर्माण से लेकर अनुमोदन प्रक्रिया, रिपोर्टिंग, फाइल ट्रैकिंग, डेटा सुरक्षा, गोपनीयता एवं अन्य महत्वपूर्ण पहलुओं पर तकनीकी सत्रों के माध्यम से विस्तारपूर्वक जानकारी दी।

इस अवसर पर जिला कलेक्टर श्री रणबीर शर्मा ने कार्यशाला को संबोधित करते हुए कहा कि राज्य शासन के निर्देशानुसार बेमेतरा जिले के सभी कार्यालयों में आगामी समय में ई-ऑफिस प्रणाली पूर्ण रूप से लागू की जाएगी। यह प्रणाली प्रशासनिक कार्यों को कागज रहित, त्वरित, पारदर्शी और उत्तरदायित्वपूर्ण बनाने की दिशा में एक ऐतिहासिक कदम है। सभी अधिकारी एवं कर्मचारी इस प्रशिक्षण को पूरी गंभीरता एवं लगन के साथ लें, ताकि वे डिजिटल प्रशासन की इस नई प्रणाली को पूरी दक्षता से आत्मसात कर सकें। यह प्रणाली न केवल कार्यों की गति को बढ़ाएगी, बल्कि सेवाओं की गुणवत्ता और जनता को समयबद्ध लाभ पहुंचाने में भी कारगर साबित होगी।
कलेक्टर ने आगे कहा कि ई-ऑफिस प्रणाली से जहां कार्यालयीन फाइलों की डिजिटल ट्रैकिंग और प्रसंस्करण सरल होगा, वहीं कार्यालयों में पारदर्शिता और कार्य संस्कृति में सकारात्मक सुधार आएगा। यह प्रशिक्षण अधिकारियों और कर्मचारियों के बीच बेहतर संवाद, समन्वय और सहयोग की भावना को भी बढ़ाएगा।
प्रशिक्षण कार्यशाला के अंतर्गत प्रतिभागियों को यह भी बताया गया कि कैसे ई-ऑफिस प्लेटफॉर्म का सही और प्रभावी उपयोग कर विभागीय कार्यों को सुव्यवस्थित और दक्ष बनाया जा सकता है। इस डिजिटल प्रक्रिया से कागजी कार्यवाही में कमी, समय की बचत, और प्रक्रिया की तीव्रता में उल्लेखनीय सुधार होगा। प्रशिक्षण कार्यक्रम में अपर कलेक्टर श्री प्रकाश भारद्वाज, एडीएम श्री अनिल वाजपेयी, डीआईओ श्री रोहित चंद्रवंशी, ईडीएम श्री महेन्द्र वर्मा, सहित मास्टर ट्रेनर सोनू वर्मा, मयंक शुक्ला, विनय कुमार देवांगन, विकास वर्मा, राजेश शर्मा, सागर शुक्ला, बॉबी राजपूत, निहिल वर्मा एवं चंचल सोनी उपस्थित थे | कार्यशाला में सभी प्रतिभागियों ने ई-ऑफिस प्रणाली के कार्यान्वयन को लेकर सकारात्मक प्रतिक्रिया व्यक्त की और इसे व्यवहार में उतारने की प्रतिबद्धता जताई।

 

 

ट्राई सिटी एक्सप्रेस, ब्यूरो चीफ बेमेतरा, योगेश कुमार तिवारी, 9425564553, 6265741003,


Related News

श्रीरामभक्त हनुमान का जन्मोत्सव  2 अप्रैल को परपोड़ा में

श्रीरामभक्त हनुमान का जन्मोत्सव 2 अप्रैल को परपोड़ा में

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज हनुमान प्रकट उत्सव 2 अप्रैल 2026 को ग्राम परपोड़ा में भव्य रूप से मनाया…
नक्सलवाद का अंत, शहीदों के सपनों का साकार भारत, नक्सल मुक्त छत्तीसगढ़, भाजपा की नीति और मजबूत नेतृत्व की ऐतिहासिक विजय : नितेश साहू

नक्सलवाद का अंत, शहीदों के सपनों का साकार भारत, नक्सल मुक्त छत्तीसगढ़,…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज   भाजपा प्रवक्ता नितेश साहू ने कहा कि आज छत्तीसगढ़ सहित पूरा देश नक्सलवाद…
बीकॉम तृतीय वर्ष अंग्रेजी पेपर में सिलेबस गड़बड़ी पर छात्रों में आक्रोश, कांग्रेस ने उठाई आवाज

बीकॉम तृतीय वर्ष अंग्रेजी पेपर में सिलेबस गड़बड़ी पर छात्रों में आक्रोश,…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज दुर्ग। हेमचंद यादव विश्वविद्यालय में बीकॉम तृतीय वर्ष (सत्र 2026) के अंग्रेजी विषय की…