• June 27, 2025

रथयात्रा पर विधायक गजेन्द्र यादव पहुँचे मंदिर, जनमानस के खुशहाली और सुख समृद्धि की कामना की

रथयात्रा पर विधायक गजेन्द्र यादव पहुँचे मंदिर, जनमानस के खुशहाली और सुख समृद्धि की कामना की

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज

दुर्ग। भगवान जगन्नाथ की रथ यात्रा के पावन अवसर पर विधायक गजेन्द्र यादव शहर के प्राचीन किल्ला मंदिर पहुंचकर महाप्रभु श्री जगन्नाथ, भगवान बलभद्र व् माता सुभद्रा जी के दर्शन-पूजन कर समस्त जनमानस के खुशहाली और सुख समृद्धि की कामना किये। इस दौरान श्रद्धालुओं के साथ जय जगन्नाथ के जयघोष लगाए और मंदिर में दर्शन के लिए आने वाले भक्तजनों का अभिवादन कर सभी को रथ यात्रा पर्व की शुभकामनायें दिए।

विधायक गजेन्द्र यादव किल्ला मंदिर से निकले रथयात्रा में शामिल हुए और भक्तजनो के साथ रथ का रस्सी खींचते हुए चले। उन्होंने कहा की यह पर्व न केवल भक्ति की शक्ति को दर्शाता है, बल्कि यह सामाजिक एकता, समर्पण और सांस्कृतिक धरोहर का अनुपम उदाहरण भी है। रथयात्रा एक ऐसा पर्व है जिसमें भगवान जगन्नाथ चलकर जनता के बीच आते हैं और उनके सुख दुख में सहभागी बनते हैं।


Related News

नवरात्रि चैत्र महीने की अष्टमी तिथि, शुक्ल पक्ष में बहुत ही शुभ

नवरात्रि चैत्र महीने की अष्टमी तिथि, शुक्ल पक्ष में बहुत ही शुभ

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज नवरात्रि चैत्र महीने की अष्टमी तिथि, शुक्ल पक्ष में बहुत ही शुभ, 25 मार्च…
एमएसपी पर दलहन–तिलहन खरीदी जारी, किसानों से पंजीयन कराने की अपील, तय तिथि से पहले बेचें उपज

एमएसपी पर दलहन–तिलहन खरीदी जारी, किसानों से पंजीयन कराने की अपील, तय…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज   बेमेतरा । जिले में प्रधानमंत्री अन्नदाता आय संरक्षण अभियान के अंतर्गत न्यूनतम समर्थन…
मोटर व्हीकल एक्ट के तहत 21 वाहन चालकों के विरुद्ध कार्रवाई कर 6,400 रुपये लिया गया समन शुल्क

मोटर व्हीकल एक्ट के तहत 21 वाहन चालकों के विरुद्ध कार्रवाई कर…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज   बेमेतरा। पुलिस उप महानिरीक्षक (DIG) श्री रामकृष्ण साहू (IPS) के निर्देशन एवं अतिरिक्त…