• June 28, 2025

विधायक दीपेश साहू ने भगवान जगन्नाथ की रथयात्रा में शामिल होकर लिया आशीर्वाद

विधायक दीपेश साहू ने भगवान जगन्नाथ की रथयात्रा में शामिल होकर लिया आशीर्वाद

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज

 

बेमेतरा। संपूर्ण देश में भगवान श्री जगन्नाथ की पावन रथयात्रा धूमधाम से मनाई जा रही है। इसी शुभ अवसर पर बेमेतरा नगर में भी भव्य रथयात्रा का आयोजन हुआ, जिसमें क्षेत्रीय विधायक श्री दीपेश साहू ने श्रद्धापूर्वक भाग लिया।

विधायक श्री साहू ने भगवान श्री जगन्नाथ, बलभद्र और सुभद्रा माता की विधिवत पूजा-अर्चना कर रथ को खींचा और इस पुण्य महापर्व के साक्षी बने। उन्होंने कहा कि यह उत्सव जितना ओडिशा के लिए विशेष है, उतना ही उत्सव बेमेतरा वासियों के लिए भी आध्यात्मिक गौरव का प्रतीक है।

विधायक साहू ने कहा कि भगवान श्री जगन्नाथ किसानों के रक्षक हैं, उन्हीं की कृपा से वर्षा होती है और धान की बालियों में अन्न भरता है। उन्हीं के आशीर्वाद से किसान के घर में समृद्धि आती है। उन्होंने प्रार्थना करते हुए कहा कि इस वर्ष बेमेतरा अंचल में अच्छी वर्षा हो, और किसान भाइयों की मेहनत सफल हो।

उन्होंने समस्त क्षेत्रवासियों के सुख, समृद्धि और मंगलमय जीवन की कामना करते हुए रथयात्रा की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं प्रेषित कीं। उन्होंने कहा कि भगवान श्री जगन्नाथ सभी को शांति, उन्नति और भक्ति के पथ पर आगे बढ़ने का संबल दें।

इस अवसर पर भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य श्री राजेंद्र शर्मा, पार्षद विकास तंबोली, गौरव साहू, नीतू कोठारी, चांदनी रोशन दत्ता, रेवा राम निषाद, ओमकार साहू, टिकेंद्र साहू, दीना साहू सहित भाजपा पदाधिकारी, कार्यकर्ता, नगरवासी एवं श्रद्धालु बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।

 

 

ट्राई सिटी एक्सप्रेस,ब्यूरो चीफ बेमेतरा, योगेश कुमार तिवारी,9425564553, 6265741003,


Related News

पुलिस अधीक्षक बेमेतरा त्रिलोक बंसल ने सलामी परेड का किया निरीक्षण 

पुलिस अधीक्षक बेमेतरा त्रिलोक बंसल ने सलामी परेड का किया निरीक्षण 

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज   बेमेतरा। बेसिक स्कूल ग्राउंड में 15 अगस्त के पूर्व परेड रिहर्सल की गई,…
जिला पंचायत सीईओ प्रेमलता पद्माकर ने ली विभागीय समीक्षा बैठक, लंबित प्रकरणों के त्वरित निराकरण और ‘हर घर तिरंगा’ अभियान को सफल बनाने दिए निर्देश

जिला पंचायत सीईओ प्रेमलता पद्माकर ने ली विभागीय समीक्षा बैठक, लंबित प्रकरणों…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज   बेमेतरा। जिला पंचायत की मुख्य कार्यपालन अधिकारी प्रेमलता पद्माकर ने आज जिला कार्यालय…
कूटरचित दस्तावेज से जमीन हड़पने की एसपी से शिकायत तीन अलग अलग खसरे की भूमि में फर्जी विक्रेता व गवाह शामिल

कूटरचित दस्तावेज से जमीन हड़पने की एसपी से शिकायत तीन अलग अलग…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज दुर्ग। राजस्व निरीक्षक मंडल तहसील व जिला दुर्ग के अंतर्गत ग्राम सिकोला की तीन…