• June 29, 2025

पूर्व महापौर के कामों को जनता कर रही याद, धीरज बाकलीवाल रथ यात्रा में हुए शामिल, शहरवासियों की सुख समृद्धि की भगवान जगन्नाथ से की कामना

पूर्व महापौर के कामों को जनता कर रही याद, धीरज बाकलीवाल रथ यात्रा में हुए शामिल, शहरवासियों की सुख समृद्धि की भगवान जगन्नाथ से की कामना

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज

दुर्ग। भगवान जगन्नाथ की महिमा में डूबा दुर्ग नगर 27 जून और 29 जून को रथयात्रा के दो दिवसीय भव्य आयोजनों का साक्षी बना। इन आयोजनों में आस्था, परंपरा और सामाजिक एकता की अनुपम झलक दिखाई दी, जहां पूर्व महापौर श्री धीरज बाकलीवाल ने अपनी गरिमामयी सहभागिता देकर श्रद्धालुओं का उत्साह बढ़ाया।

27 जून 2025 को भव्य रथयात्रा का आयोजन आमदी स्थित श्री राम जानकी मंदिर एवं प्राचीन सिद्धपीठ श्री किला मंदिर से हुआ। दोपहर 3 बजे प्रारंभ इस आयोजन में भक्तों का विशाल सैलाब उमड़ा। भगवान श्री जगन्नाथ, बलराम और माता सुभद्रा के दिव्य रथों को श्रद्धालुओं ने पूरे उत्साह और श्रद्धा से खींचा। इस अवसर पर पूर्व महापौर धीरज बाकलीवाल ने भी रथ खींचकर अपनी आस्था प्रकट की और श्रद्धालुओं के साथ प्रभु के भक्ति गीतों में लीन दिखे। चारों ओर “जय जगन्नाथ” के जयघोष गूंजते रहे और वातावरण आध्यात्मिक ऊर्जा से भर उठा।

इसके पश्चात 29 जून 2025 को इस्कॉन पावर केंद्र द्वारा भव्य रथयात्रा अग्रवाल धर्मशाला से निकाली गई, जिसमें पुनः हज़ारों श्रद्धालुओं ने भाग लिया। भगवान श्री जगन्नाथ, बलदेव, माता सुभद्रा एवं सुदर्शन जी के रथों को भक्तों ने खींचा और नगर भक्ति के रंग में सराबोर हो गया। पूर्व महापौर धीरज बाकलीवाल इस आयोजन में भी विशेष रूप से उपस्थित रहे और रथ खींचते हुए श्रद्धालुओं का उत्साहवर्धन किया।

इस पावन अवसर पर श्री बाकलीवाल ने कहा –रथयात्रा जैसे आयोजन केवल धार्मिक पर्व नहीं, बल्कि समाज को जोड़ने वाली वह डोर हैं, जो हमें हमारी संस्कृति और आध्यात्मिकता से जोड़ती हैं। मैं आयोजकों, सेवकों और समस्त श्रद्धालुजनों को इस अद्भुत आयोजन के लिए हृदय से साधुवाद देता हूँ। भगवान श्री जगन्नाथ सभी पर अपनी कृपा बनाए रखें।


Related News

जलभराव प्रभावित क्षेत्रों का महापौर और कमिश्नर ने किया निरीक्षण, पटेल चौक से हिंदी भवन तक जलभराव स्थिति का महापौर एवं कमिश्नर ने लिया जायजा

जलभराव प्रभावित क्षेत्रों का महापौर और कमिश्नर ने किया निरीक्षण, पटेल चौक…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज     दुर्ग। नगर पालिक निगम। लगातार हो रही बारिश के बीच शहर में…
सेवा संकल्प अभियान,सेवा सेतु शिविर में तीसरे दिन भी आवेदन लेकर पहुंचे नागरिक, शिकायतों का मौके पर हुआ त्वरित निराकरण

सेवा संकल्प अभियान,सेवा सेतु शिविर में तीसरे दिन भी आवेदन लेकर पहुंचे…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज   दुर्ग। सेवा संकल्प अभियान के तहत नगर पालिक निगम दुर्ग द्वारा सेवा सेतु…
सेवा संकल्प अभियान : मरोदा में मितानिनों का सम्मान कर विधायक ललित चंद्राकर ने कहा – स्वास्थ्य क्रांति की असली नायिका हैं मितानिन बहनें

सेवा संकल्प अभियान : मरोदा में मितानिनों का सम्मान कर विधायक ललित…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज दुर्ग। “सेवा संकल्प अभियान” के अंतर्गत आँगन मिलन सेवा कार्यक्रम का आयोजन आज मरोदा…