• July 2, 2025

सोंड़ में विकासखंड स्तरीय शाला प्रवेश उत्सव का हुआ भव्य आयोजन, विधायक दीपेश हुए शामिल

सोंड़ में विकासखंड स्तरीय शाला प्रवेश उत्सव का हुआ भव्य आयोजन, विधायक दीपेश हुए शामिल

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज

 

विकासखंड स्तरीय शाला प्रवेश उत्सव का भव्य आयोजन आज दिनांक 2 जुलाई दिन बुधवार को शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय सोड संकुल केंद्र सोंड में संपन्न हुआ,, जिसमें मुख्य रूप से कक्षा पहली, कक्षा छठवीं, कक्षा नवमी, में प्रवेश करने वाले नवप्रवेशी बालक बालिकाओं को प्रवेश दिलाया गया । इस अवसर पर विधानसभा बेमेतरा के यशस्वी विधायक श्री दीपेश साहू जी के शुभ करकमलों के माध्यम से संपन्न किया गया।कार्यक्रम में अतिथिगण पूर्व विद्यायक श्री अवधेश चंदेल,जिला पंचायत सदस्य श्री प्रीतम चंदेल,जनपद अध्यक्ष श्रीमती माधुरी रवि परगनिहा,जिलापंचायत उपाध्यक्ष प्रतिनिधि श्री बलराम पटेल, नगर पंचायत अध्यक्ष श्री विशाल देशलहरा, जनपद सदस्य श्री नीरज राजपूत, जनपद सदस्य श्रीमती मरियम बी मुंशीखान, जनप्रतिनिधिगण, शाला प्रबंधन समिति के अध्यक्ष एवं सदस्य गण उपस्थिति में संपन्न हुआ । जिसके अंतर्गत कक्षा पहली, कक्षा छठवीं, कक्षा 9वी पढ़ने वाले बालक बालिकाओं को निशुल्क का पाठ्य पुस्तक, निशुल्क गणवेश एवं मिठाई खिलाकर कक्षा प्रवेश दिलाया गया साथ ही साथ प्रतिभावान बच्चों और विद्यार्थियों को जिन्होंने कक्षा दसवीं बारहवीं, पांचवी, आठवीं की परीक्षा में उच्च उपलब्धि हासिल करते हुए अच्छे अंकों के साथ उत्तीर्ण होकर विद्यालय का नाम रोशन किया ऐसे बालक बालिकाओं को भी मान्य मुख्य अतिथि महोदय जी के माध्यम से प्रशस्ति पत्र प्रदान किया गया एवं साथ ही साथ संकुल केंद्र के तीन प्राचार्य एवं प्रधान पाठक का सेवानिवृत्ति होने पर इसी मंच के माध्यम से सम्मान भी किया गया एवं जिसमें श्री ठाकुर राम कुर्रे प्रभारी प्राचार्य, एवं नीलकंठ साहू प्रधान पाठक का सेवानिवृत होने पर सम्मान किया गया।

 

सरस्वती साइकिल योजना के अंतर्गत निशुल्क सरस्वती साइकिल योजना के अंतर्गत 10 बालिकाओं को साइकिल प्रदान किया गया एवं माननीय मुख्य अतिथि महोदय विधायक के माध्यम से वृक्षारोपण का कार्य में संबंध किया गया। इस सम्मान समारोह के अवसर पर मुख्य रूप से विकासखंड शिक्षा अधिकारी श्री जय प्रकाश करमाकर ,बीआरसी श्री खोमलाल साहू एवं सहायक विकासखंड द्वय श्री नारायण ठाकुर, श्री अधेश कुमार यूईके , श्री योगेंद्र वर्मा प्रभारी प्राचार्य सहित बहुत अधिक संख्या में ग्रामीण वासी एवं समन्वयक एवं संकुल क्षेत्र के प्रधान पाठक ने अपनी उपस्थिति प्रदान किया।

 

ट्राई सिटी एक्सप्रेस,ब्यूरो चीफ बेमेतरा, योगेश कुमार तिवारी,9425564553, 6265741003,


Related News

ललित चंद्राकर के प्रयासों से अंडा, निकुम एवं अंजोरा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों में 108 एम्बुलेंस की सुविधा मिली

ललित चंद्राकर के प्रयासों से अंडा, निकुम एवं अंजोरा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज     दुर्ग ग्रामीण विधायक एवं राज्य ग्रामीण एवं अन्य पिछड़ा वर्ग क्षेत्र विकास…
पार्षद मनीष यादव के नेतृत्व में रिसाली-भिलाई में केसरी समिति का हनुमान जन्मोत्सव 2 अप्रैल 

पार्षद मनीष यादव के नेतृत्व में रिसाली-भिलाई में केसरी समिति का हनुमान…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज     श्री केसरी समिति, रिसाली (भिलाई) द्वारा प्रति वर्ष की भाँति इस वर्ष…
छत्तीसगढ़ नक्सलवाद से मुक्त होने पर भाजयुमो ने किया दीपदान छत्तीसगढ़ नक्सलवाद मुक्त होने पर छत्तीसगढ़ महतारी के समक्ष युवा मोर्चा ने दीप प्रज्वलित कर शहीदों को किया नमन

छत्तीसगढ़ नक्सलवाद से मुक्त होने पर भाजयुमो ने किया दीपदान छत्तीसगढ़ नक्सलवाद…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज भारतीय जनता युवा प्रदेश नेतृत्व के दिशा निर्देशानुसार एवं भाजपा जिला अध्यक्ष सुरेंद्र कौशिक…