• July 3, 2025

बस स्टैंड का निरीक्षण कर यात्रियों से मिले कलेक्टर रणबीर शर्मा

बस स्टैंड का निरीक्षण कर यात्रियों से मिले कलेक्टर रणबीर शर्मा

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज

बेमेतरा। कलेक्टर रणबीर शर्मा ने आज बेमेतरा के बस स्टैंड निर्माण कार्यों का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने यात्री सुविधाओं की बारीकी से समीक्षा की। निरीक्षण के दौरान श्री शर्मा ने बस यात्रियों से सीधे संवाद कर उनसे किराया, यात्रा अनुभव और सुविधाओं की जानकारी ली।
उन्होंने यात्रियों से फीडबैक लेकर यह सुनिश्चित करने के निर्देश दिए कि बस स्टैंड में पेयजल, शौचालय, प्रतीक्षालय, टिकट काउंटर, सुरक्षा और प्रकाश की व्यवस्था सुचारु रूप से हो। श्री शर्मा ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि परिसर में साफ-सफाई को प्राथमिकता दी जाए तथा नियमित रूप से स्वच्छता की निगरानी की जाए। उन्होंने मोहभट्ठा से निकालने वाले बायपास का निरीक्षण किया । वह गार्डन भी देखा जिसका कुछ हिस्सा बायपास में जाएगा ।
कलेक्टर ने कहा कि बस स्टैंड का उद्देश्य यात्रियों को आधुनिक और सुविधाजनक परिवहन अनुभव देना है। उन्होंने बारिश के पानी निकासी पर बल दिया । निरीक्षण के दौरान अध्यक्ष नगर पालिका श्री विजय सिन्हा, ने हाईटेक बस स्टैंड की बात की इसके लिए कुछ जगहों पर भी चर्चा की । मौके पर अपर कलेक्टर श्री अनिल बाजपेयी,एसडीएम श्री प्रकाश भारद्वाज, नगर पालिका अधिकारी कोमल संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित थे।

 

ट्राई सिटी एक्सप्रेस, ब्यूरो चीफ बेमेतरा , योगेश कुमार तिवारी 9425564553, 6265741003,


Related News

नांदघाट-मुंगेली रोड होगा फोरलेन, राज्य शासन ने मंजूर किए 21.81 करोड़, उप मुख्यमंत्री अरुण साव के अनुमोदन के बाद राशि स्वीकृति का पत्र जारी

नांदघाट-मुंगेली रोड होगा फोरलेन, राज्य शासन ने मंजूर किए 21.81 करोड़, उप…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज   बेमेतरा। राज्य शासन ने बेमेतरा जिले के नांदघाट से मुंगेली जिला मुख्यालय तक…
चिरायु योजना बनी बच्चों के लिए जीवनदायिनी, जन्मजात विकृतियों से पीड़ित तीन बच्चों का हुआ निःशुल्क सफल उपचार

चिरायु योजना बनी बच्चों के लिए जीवनदायिनी, जन्मजात विकृतियों से पीड़ित तीन…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज   बेमेतरा। राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन अंतर्गत संचालित राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम (चिरायु योजना) बेमेतरा…
जनपद पंचायत साजा में विकसित भारत जी रामजी योजना अंतर्गत सरपंचों का एक दिवसीय प्रशिक्षण संपन्न

जनपद पंचायत साजा में विकसित भारत जी रामजी योजना अंतर्गत सरपंचों का…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज   बेमेतरा । जनपद पंचायत साजा में मुख्य कार्यपालन अधिकारी सोमनाथ साहू के मार्गदर्शन…