• July 4, 2025

20 से उपादान की शेष राशि का भुगतान होगा शुरु-बंजारे

20 से उपादान की शेष राशि का भुगतान होगा शुरु-बंजारे

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज

दुर्ग। नगर निगम के प्रभारी महापौर वित्त विभाग के एम.आई.सी. प्रभारी नरेन्द्र बंजारे ने कहा कि नगर निगम के सेवानिवृत्त कर्मियों की शेष उपादान राशि के भुगतान को लेकर अंतिम बैठक हो चुकी है। 20 जुलाई से शेष कर्मियों की उपादान राशि का भुगतान शुरु कर दिया जाएगा।
श्री बंजारे ने बताया कि पर्यावरण की रक्षा के लिए आने वाले समय में वृक्षारोपण की योजना है। मानसून का मौसम पौधारोपण के लिए अनुकूल होता है। उन्होंने बताया कि वार्ड 3 गया नगर मैदान में मां के नाम एक पेड़ के तहत 101 पौधे लगाए जाएगें। इस अभियान में वार्ड वासियों की भागीदारी रहेगी। वार्ड के एक-एक नागरिक अपनी माता के नाम से एक-एक पेड़ लगाएगें और स्वयं इसकी देखरेख करेंगे। इन पेड़ों में नागरिकों की माता के नाम से पट्टिका भी लगेगी। उन्होंने बताया कि राम नगर उरला रोड तालाब के पास मुख्य मार्ग में 201 पेड़ लगाए जाएगें इसमें भी क्षेत्र के लोगो की सहभागिता रहेगी। इसके अतिरिक्त न्यू आदर्श नगर में चोपड़ा पैलेस के पीछे महामृत्युंजय गार्डन में भी वृक्षारोपण किया जाएगा। श्री बंजारे ने बताया कि इस कार्यक्रम के लिए सात या आठ जुलाई की तिथि तय की जाएगी। इसमें दुर्ग लोकसभा क्षेत्र के सांसद विजय बघेल विधायक गजेन्द्र यादव व नगर निगम की महापौर अल्का बाघमार के साथ सभापति श्याम शर्मा व एमआईसी प्रभारियों के साथ निगम के पार्षदों की भी विशेष उपस्थिति रहेगी।
श्री बंजारे ने आगे बताया कि गंजपारा स्टेट बैंक हनुमान मंदिर के पास अतिक्रमण करके व्यवसाय कर रहे लोगों को नोटिस जारी किया गया था। शुक्रवार को सुबह उन्होंने स्थल का निरीक्षण किया है। वहां ग्यारह लोग व्यवसाय कर रहे है। श्री बंजारे ने बताया कि छह फीट दीवाल व चार फीट नाली को मिलाकर दस फीट की जगह है। वहां गुमटी बनाकर व्यवस्थापित किया जा सकता है। यहां 25 दूकाने बनाई जाएगी जिसमें ग्यारह लोग वही व्यवस्थापित होंगे। शेष में अन्य लोगो को व्यवस्थापित किया जाएगा। श्री बंजारे ने बताया कि शनिचरी बाजार में भी 20 से 25 दूकान बनाने की योजना है। श्री बंजारे ने आगे बताया कि पोटिया के ट्रेचिंग ग्राउन्ड में कचरा निष्पादन के लिए मशीन लगाने की बातचीत अंतिम दौर में है। इसके सकारात्मक परिणाम सामने आएगें।


Related News

दुर्ग में विकास कार्यों की सौगात : संतराबाड़ी में डोमशेड का लोकार्पण एवं पद्मनाभपुर में भूमिपूजन

दुर्ग में विकास कार्यों की सौगात : संतराबाड़ी में डोमशेड का लोकार्पण…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज     दुर्ग। हनुमान जयंती के पावन अवसर पर दुर्ग शहर को विकास कार्यों…
ई-चालान की अधिक जुर्माना राशि लेने से जनता त्रस्त , कांग्रेस ने RTO अधिकारी को सौंपा ज्ञापन

ई-चालान की अधिक जुर्माना राशि लेने से जनता त्रस्त , कांग्रेस ने…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज   दुर्ग। यातायात नियमों के नाम पर ई-चालान के माध्यम से आम नागरिकों पर…
अरुण वोरा हिन्दू युवा मंच की भव्य शोभायात्रा में हुए शामिल, हनुमान जन्मोत्सव पर 16 वर्षों की परंपरा को बताया प्रेरणास्रोत

अरुण वोरा हिन्दू युवा मंच की भव्य शोभायात्रा में हुए शामिल, हनुमान…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज दुर्ग में हिन्दू युवा मंच द्वारा भगवान श्री हनुमान जी के पावन जन्मोत्सव के…