• July 4, 2025

रघुबर सिंह चंद्राकर जयंती एवं प्रतिभा सम्मान समारोह कार्यक्रम में सम्मिलित हुए दुर्ग ग्रामीण विधायक ललित चंद्राकर

रघुबर सिंह चंद्राकर जयंती एवं प्रतिभा सम्मान समारोह कार्यक्रम में सम्मिलित हुए दुर्ग ग्रामीण विधायक ललित चंद्राकर

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज

 

दुर्ग ग्रामीण विधायक ललित चंद्राकर ने भिलाई सेक्टर-07 स्थित कुर्मी भवन में चंद्रनाहु कुर्मी क्षत्रिय समाज द्वारा आयोजित रघुबर सिंह चंद्राकर जयंती एवं प्रतिभा सम्मान समारोह में शिरकत की। इस अवसर पर समाज के विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट योगदान देने वाले प्रतिभावान विद्यार्थियों और सम्माननीय सामाजिकजनों को प्रतीक चिन्ह और प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया।
इस अवसर पर दुर्ग ग्रामीण विधायक ललित चंद्राकर ने अपने संबोधन में कहा कि समाज के उत्थान और विकास में शिक्षा और सामाजिक समरसता का महत्वपूर्ण योगदान है। उन्होंने कहा कि प्रतिभावान विद्यार्थियों और सामाजिकजनों का सम्मान करना समाज के लिए प्रेरणादायक है। रघुबर सिंह चंद्राकर की जयंती पर उनके जीवन और कार्यों को भी याद किया गया। इस अवसर पर समाज के लोगों ने एकजुट होकर समाज के विकास और उत्थान के लिए संकल्प लिया।

कार्यक्रम में केंद्रीय महिला अध्यक्ष श्रीमती लता चंद्राकर, युवा अध्यक्ष भिलाई नगर कमल चंद्राकर, महिला अध्यक्ष दुलारी चंद्राकर, सचिव दुर्ग राज शिव चंद्राकर, केंद्रीय प्रतिनिधि कुंदन चंद्राकर, क्षेत्रीय अध्यक्ष दीनानाथ चंद्राकर, खिलावन चंद्राकर, गजेंद्र चंद्राकर, होरीलाल चंद्राकर सहित समाज के अनेक गणमान्य सदस्य उपस्थित रहे।


Related News

मंत्री गजेन्द्र यादव ने किया सामूहिक योगाभ्यास

मंत्री गजेन्द्र यादव ने किया सामूहिक योगाभ्यास

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज     दुर्ग। 12वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर बालोद के इंडोर स्टेडियम…
उपमुख्यमंत्री अरुण साव ने महापौर के साथ नालंदा परिसर, इंदिरा मार्केट मल्टीलेवल पार्किंग एवं एसटीपी निर्माण कार्यों का किया निरीक्षण

उपमुख्यमंत्री अरुण साव ने महापौर के साथ नालंदा परिसर, इंदिरा मार्केट मल्टीलेवल…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज   दुर्ग। नगर पालिक निगम दुर्ग क्षेत्र में संचालित विभिन्न महत्वपूर्ण अधोसंरचना परियोजनाओं का…
12वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने किया योगाभ्यास

12वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने किया योगाभ्यास

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज   दुर्ग। 12वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर भारतीय जनता पार्टी जिला दुर्ग…