• July 5, 2025

छत्तीसगढ़ राज्य बाल अधिकार संरक्षण आयोग अध्यक्ष डॉ. वर्णिका शर्मा पहुंची जिला चिकित्सालय, बच्चों और माताओं को मिलने वाली स्वास्थ्य सेवाओं की ली जानकारी, व्यवस्थाओं पर जताई संतुष्टि

छत्तीसगढ़ राज्य बाल अधिकार संरक्षण आयोग अध्यक्ष डॉ. वर्णिका शर्मा पहुंची जिला चिकित्सालय, बच्चों और माताओं को मिलने वाली स्वास्थ्य सेवाओं की ली जानकारी, व्यवस्थाओं पर जताई संतुष्टि

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज

बेमेतरा।  छत्तीसगढ़ राज्य बाल अधिकार संरक्षण आयोग की अध्यक्ष डॉ. वर्णिका शर्मा ने शुक्रवार को शाम जिला चिकित्सालय बेमेतरा पहुंची । उन्होंने एमसीएच बिल्डिंग में प्रसव कक्ष, पोषण पुनर्वास केंद्र (एनआरसी), एसएनसीयू वार्ड समेत अन्य चिकित्सा इकाइयों का गहन अवलोकन किया।

इस दौरान डॉ. शर्मा ने अस्पताल में भर्ती प्रसूता महिलाओं, नवजात शिशुओं एवं उनके परिजनों से बातचीत कर अस्पताल में मिल रही इलाज एवं देखरेख की सुविधाओं की जानकारी प्राप्त की। उन्होंने चिकित्सा स्टाफ द्वारा दी जा रही सेवाओं और अस्पताल परिसर में उपलब्ध स्वच्छता एवं सुविधाओं पर संतोष व्यक्त किया।
इस अवसर पर नगर पालिका अध्यक्ष विजय सिन्हा, पार्षद नीतू कोठारी, आयोग की सदस्य निवेदिता जोशी, प्रफुल्ल शर्मा भी उनके साथ उपस्थित थे ई।
स्वास्थ्य विभाग की ओर से जिला स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. अशोक बसोड़, सिविल सर्जन डॉ. लोकेश साहू, शिशु रोग विशेषज्ञ डॉ. दीपक निराला, मेट्रन, अस्पताल प्रमुख सलाहकार डॉ. स्वाति यदु, जिला मीडिया प्रभारी संजय तिवारी, फीडिंग डेमॉन्स्ट्रेटर दीप्ति धुरंधर समेत अन्य चिकित्सकीय स्टाफ एवं मरीजों के परिजन मौजूद थे ।
डॉ. शर्मा ने अस्पताल प्रशासन को कहा कि बच्चों एवं माताओं को समुचित पोषण, समय पर उपचार तथा साफ-सुथरा वातावरण सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने पोषण पुनर्वास केंद्र की विशेष सराहना करते हुए इसे कुपोषण मुक्ति के लिए प्रभावी पहल बताया। उन्होंने पोषण पुनर्वास केंद्र की पंजी और प्रतिदिन बच्चों की नियमित पोषण डाइट आदि अवलोकन किया ।

 

ट्राई सिटी एक्सप्रेस, ब्यूरो चीफ बेमेतरा , योगेश कुमार तिवारी 9425564553, 6265741003,


Related News

राहुल गांधी ने अभनपुर में प्रशिक्षण से पूर्व पौन घंटे प्रदेश के वरिष्ठ नेताओं से की चर्चा

राहुल गांधी ने अभनपुर में प्रशिक्षण से पूर्व पौन घंटे प्रदेश के…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज   अभनपुर में राहुल गांधी ने वरिष्ठ कांग्रेस नेताओं के साथ करीब पौन घंटे…
मंत्री गजेन्द्र यादव ने किया सामूहिक योगाभ्यास

मंत्री गजेन्द्र यादव ने किया सामूहिक योगाभ्यास

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज     दुर्ग। 12वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर बालोद के इंडोर स्टेडियम…
उपमुख्यमंत्री अरुण साव ने महापौर के साथ नालंदा परिसर, इंदिरा मार्केट मल्टीलेवल पार्किंग एवं एसटीपी निर्माण कार्यों का किया निरीक्षण

उपमुख्यमंत्री अरुण साव ने महापौर के साथ नालंदा परिसर, इंदिरा मार्केट मल्टीलेवल…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज   दुर्ग। नगर पालिक निगम दुर्ग क्षेत्र में संचालित विभिन्न महत्वपूर्ण अधोसंरचना परियोजनाओं का…