• July 5, 2025

नैनीताल में दुर्ग के वायुसेना जवान प्रिंस राज यादव की दर्दनाक मौत, अरुण वोरा ने पहुंचकर जताई संवेदना

नैनीताल में दुर्ग के वायुसेना जवान प्रिंस राज यादव की दर्दनाक मौत, अरुण वोरा ने पहुंचकर जताई संवेदना

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज

दुर्ग |
दुर्ग के कैलाश नगर (पटरीपार) क्षेत्र के निवासी और भारतीय वायुसेना के जवान प्रिंस राज यादव की नैनीताल में दर्दनाक मौत हो गई।जानकारी के अनुसार, प्रिंस छुट्टी के दौरान नैनीताल गए थे, जहां कलसा नदी के किनारे फिसलने से वह नदी में बह गए। घटना के बाद स्थानीय प्रशासन द्वारा तलाश शुरू की गई, लेकिन उन्हें मृत अवस्था में निकाला गया।

बताया जा रहा है कि प्रिंस राज यादव ने लगभग दो वर्ष पूर्व ही भारतीय वायुसेना में भर्ती होकर पठानकोट (पंजाब) में अपनी सेवा शुरू की थी।उनकी मौत की खबर मिलते ही दुर्ग शहर में शोक की लहर दौड़ गई

अरुण वोरा ने किया शोक-संवेदना व्यक्त
घटना की जानकारी मिलते ही कांग्रेस के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व मंत्री अरुण वोरा शनिवार सुबह प्रिंस यादव के निवास पहुँचे।उन्होंने शोक संतप्त परिवारजनों से मुलाकात की और गहरी संवेदना व्यक्त की।
इस दौरान वोरा ने कहा यह बेहद पीड़ादायक घटना है। दुर्ग का एक होनहार माटीपुत्र देश सेवा करते हुए असमय हमें छोड़ गया।ईश्वर से प्रार्थना है कि दिवंगत आत्मा को शांति और परिवार को इस दुख को सहन करने की शक्ति प्रदान करें।

कैलाश नगर क्षेत्र में शोक का माहौल है।
स्थानीय लोग, परिचित और समाजिक कार्यकर्ता बड़ी संख्या में शहीद के निवास पर पहुंच रहे हैं।दुर्ग शहर को अपने इस वीर सपूत पर गर्व है, जिसने कम उम्र में ही वायुसेना में शामिल होकर देश सेवा का मार्ग चुना।


Related News

राहुल गांधी ने अभनपुर में प्रशिक्षण से पूर्व पौन घंटे प्रदेश के वरिष्ठ नेताओं से की चर्चा

राहुल गांधी ने अभनपुर में प्रशिक्षण से पूर्व पौन घंटे प्रदेश के…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज   अभनपुर में राहुल गांधी ने वरिष्ठ कांग्रेस नेताओं के साथ करीब पौन घंटे…
मंत्री गजेन्द्र यादव ने किया सामूहिक योगाभ्यास

मंत्री गजेन्द्र यादव ने किया सामूहिक योगाभ्यास

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज     दुर्ग। 12वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर बालोद के इंडोर स्टेडियम…
उपमुख्यमंत्री अरुण साव ने महापौर के साथ नालंदा परिसर, इंदिरा मार्केट मल्टीलेवल पार्किंग एवं एसटीपी निर्माण कार्यों का किया निरीक्षण

उपमुख्यमंत्री अरुण साव ने महापौर के साथ नालंदा परिसर, इंदिरा मार्केट मल्टीलेवल…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज   दुर्ग। नगर पालिक निगम दुर्ग क्षेत्र में संचालित विभिन्न महत्वपूर्ण अधोसंरचना परियोजनाओं का…