• July 5, 2025

गुरुग्राम में शहरी स्थानीय निकायों का दो दिवसीय राष्ट्रीय सम्मेलन का हुआ संपन्न, अलका बाघमार हुईं शामिल

गुरुग्राम में शहरी स्थानीय निकायों का दो दिवसीय राष्ट्रीय सम्मेलन का हुआ संपन्न, अलका बाघमार हुईं शामिल

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज

 

दुर्ग। गुरुग्राम के मानेसर में शहरी स्थानीय निकायों का दो दिवसीय राष्ट्रीय सम्मेलन सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। इस सम्मेलन में देशभर से 500 से अधिक प्रतिनिधियों ने भाग लिया।सम्मेलन का मुख्य उद्देश्य ‘विकसित भारत’ के सपने को साकार करने में शहरी स्थानीय निकायों की भूमिका पर मंथन और संवाद करना था।

सम्मेलन के समापन समारोह के दौरान महापौर श्रीमती अलका बाघमार एवं समस्त जनप्रतिनिधियों को श्रीमद भगवत गीता भेंट देकर सम्मानित किया गया।

महापौर श्रीमती बाघमार ने इस दो दिवसीय राष्ट्रीय सम्मेलन के महानुभाव लोक सभा अध्यक्ष श्री ओम बिरला व हरियाणा विधान सभा अध्यक्ष श्री हरविंदर कल्याण को राष्ट्रीय स्तर पर इस आयोजन को लेकर ह्दय से धन्यवाद व्यक्त किया।

महापौर श्रीमती अलका बाघमार सहित सभी जनप्रतिनिधियों ने सत्र में शहरी संस्थाओं के योगदान पर अनुभव सांझा किए गए।उन्होंने कहा बेहतरीन प्रथाओं से शहर को बनाएं नंबर वन।

महापौर ने कहा कि स्वच्छता को नई दिशा मिलेगी, निकायों के आर्थिक संसाधनों में भी वृद्धि होगी।उन्होंने कहा कि शहर नगर को “स्मार्ट’ ही नहीं, बल्कि समर्थ, समावेशी और सतत बनाएं, ताकि विकसित भारत’ का सपना केवल एक लक्ष्य नहीं, बल्कि एक धरातलीय सच्चाई बन सके।


Related News

दुर्ग में ऐतिहासिक सिद्धितप पारणा महामहोत्सव के आध्यात्मिक इतिहास में एक स्वर्णिम अध्याय का सृजन है- वोरा

दुर्ग में ऐतिहासिक सिद्धितप पारणा महामहोत्सव के आध्यात्मिक इतिहास में एक स्वर्णिम…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज   दुर्ग। शहर में आयोजित ऐतिहासिक सिद्धितप पारणा महामहोत्सव के अवसर पर सदर बाजार…
पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल पर हमला लोकतंत्र पर हमला है पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के काफिले पर हमले की कड़ी निंदा — धीरज बाकलीवाल

पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल पर हमला लोकतंत्र पर हमला है पूर्व मुख्यमंत्री…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज     दुर्ग। असम में चुनाव प्रचार के दौरान छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री एवं…
पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल एवं उनके काफिले पर पथराव एवं एसिड अटैक असम सरकार की अक्षमता : मुकेश चंद्राकर

पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल एवं उनके काफिले पर पथराव एवं एसिड अटैक…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज   भिलाई नगर। जिला कांग्रेस कमेटी भिलाई के अध्यक्ष मुकेश चंद्राकर ने असम में…