• July 7, 2025

बगैर स्वीकृत ले आउट के जारी नही होंगे भवन अनुज्ञा और रेन वाटर हार्वेस्टिंग के भौतिक सत्यापन के बगैर भवन पूर्णता प्रमाणपत्र जारी नही होगी

बगैर स्वीकृत ले आउट के जारी नही होंगे भवन अनुज्ञा और रेन वाटर हार्वेस्टिंग के भौतिक सत्यापन के बगैर भवन पूर्णता प्रमाणपत्र जारी नही होगी

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज

 

दुर्ग। नगर पालिक निगम/ आज मेयर श्रीमती अलका बाघमार ने इंजीनियरों को सौंपे नए प्रभार वाले वार्डो की जिम्मेदारी मिलने के बाद आज मेयर श्रीमती अलका बाघमार ने इंजीनियरों की बैठक लेकर निर्माण कार्यो में तेजी लाने बारी-बारी कार्यो की जानकारी ली।मेयर श्रीमती बाघमार ने कहा वार्डो के भीतर जर्जर सड़को मे डस्टफीलिंग डालने के लिए जल्द प्रस्ताव तैयार करने के निर्देश।

मेयर ने अधिकारियों को सख्त निर्देश दिया कि बिना लेआउट स्वीकृति के भवन अनुज्ञा नही प्राप्त होगी,अवैध प्लाटिंग पर कार्यवाही होगी।बैठक में अधिकारी भी विकास कार्यो को लेकर गंभीरता दिखाए अधिकारी फील्ड मे जाकर निरीक्षण करेंगे।ठेकेदारो के भरोसे कार्यो को ना करवाये,शहर में चल रहे विकास कार्यो को जल्द पुरा कराए।

शहर क्षेत्र के वार्डो के भीतर सड़क में पानी भराव की स्थिति ना हो उसको ध्यान मे रखते हुए कच्ची सड़क से पानी निकासी हेतु नाली की व्यवस्था बनाए।जल संरक्षण के लिए रेन वाटर हार्वेस्टिंग सिस्टम के पालन को लेकर सख्ती के निर्देश दिए गए। रेन वॉटर हार्वेस्टिंग पहले से अनिवार्य है, लेकिन नगर निगम द्वारा अब इसे लेकर सख्ती बरती जाएगी निरीक्षण करने के निर्देश दिए।

रेन वॉटर हार्वेस्टिंग के सत्यापन के बिना,किसी भी भवनों को पूर्णता प्रमाण पत्र जारी नहीं होगा।ठेकेदार समयसीमा में पूर्ण नहीं करते तो नियमानुसार उनके टेंडरों को निरस्त कर ब्लेक लिस्ट करने की कार्यवाही की जाएगी।
मेयर ने कहा कि जिस भी काम्प्लेक्स में अंडर ग्राउंड पार्किंग को बंद किये हैं उसकी जांच कर कार्यवाही किया जाएगा।

उन्होंने कहा कि प्रत्येक जोन क्षेत्र में चल रहे प्रमुख विकास कार्यों पर उन्होंने विस्तार से चर्चा की और अधिकारियों से सभी कार्यों की सूची तैयार कर प्रस्तुत करने के निर्देश दिए,उन्होंने कहा कि जो भी महत्वपूर्ण कार्य शेष रह गए हैं उन्हें समय रहते पूरा किया जाना है। प्रत्येक वार्ड में स्वीकृत कार्यों, प्रगतिरत कार्य, आप्रारंभ कार्य के विषय में जानकारी ली।इस अवसर पर उपअभियंता हरिशंकर साहू,विनोद मांझी,अर्पणा मिश्रा,विकास दमाहे,प्रेरणा दुबे मौजूद रहें।


Related News

दुर्ग में ऐतिहासिक सिद्धितप पारणा महामहोत्सव के आध्यात्मिक इतिहास में एक स्वर्णिम अध्याय का सृजन है- वोरा

दुर्ग में ऐतिहासिक सिद्धितप पारणा महामहोत्सव के आध्यात्मिक इतिहास में एक स्वर्णिम…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज   दुर्ग। शहर में आयोजित ऐतिहासिक सिद्धितप पारणा महामहोत्सव के अवसर पर सदर बाजार…
पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल पर हमला लोकतंत्र पर हमला है पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के काफिले पर हमले की कड़ी निंदा — धीरज बाकलीवाल

पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल पर हमला लोकतंत्र पर हमला है पूर्व मुख्यमंत्री…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज     दुर्ग। असम में चुनाव प्रचार के दौरान छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री एवं…
पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल एवं उनके काफिले पर पथराव एवं एसिड अटैक असम सरकार की अक्षमता : मुकेश चंद्राकर

पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल एवं उनके काफिले पर पथराव एवं एसिड अटैक…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज   भिलाई नगर। जिला कांग्रेस कमेटी भिलाई के अध्यक्ष मुकेश चंद्राकर ने असम में…