• July 8, 2025

मेयर ने जन-प्रतिनिधियों के संग वार्ड 55 पुलगांव बस्ती के घरों और दुकानों में पहुँचे, कूलरों व टायरों में डेंगू के लार्वा की जांच

मेयर ने जन-प्रतिनिधियों के संग वार्ड 55 पुलगांव बस्ती के घरों और दुकानों में पहुँचे, कूलरों व टायरों में डेंगू के लार्वा की जांच

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज

 

 

दुर्ग। नगर पालिक निगम सीमा क्षेत्र अंतर्गत शहर क्षेत्र में डेंगू के रोकथाम को लेकर मेयर श्रीमती अलका बाघमार ने मुहिम तेज की है। इस संदर्भ में वार्ड क्रमांक 55 पुलगांव बस्ती क्षेत्र का निरीक्षण किया।

उन्होंने एमआईसी सदस्य नरेंद्र बंजारे, ज्ञानेश्वर ताम्रकर,नीलेश अग्रवाल,पार्षद देवनारायण तांडी,गोविंद्र देवांगन,पार्षद अश्वनी निषाद के साथ कूलरों एवं दुकानों पर रखे टायरों की जांच कर लोगो से कहा कि घर मे या आस पास पानी जमा होने न दे,आवश्यकता न हो तो कूलर में नही रखें पानी।

इसी के साथ ही नागरिकों से मिलकर उन्हें घर के गमलों, टंकियों इत्यादि में पानी न जमा होने देने को लेकर जागरूक किया एवं घरों में टायर, कूलर इत्यादि को सुखाकर हटाये जाने को लेकर अपील की।

डेंगू के लार्वा का प्रसार स्वच्छ ठहरे हुए जल एवं बारिश के जल भराव वाले क्षेत्रों में होता है। जिससे बचाव हेतु लोगों के बीच जनजागरूकता के साथ ही स्वच्छता विभाग की ओर से सफाई व्यवस्था बनाये रखने की आवश्यकता होती है।

वार्डों में निरीक्षण के दौरान मेयर श्रीमती बाघमार ने नालियों में ऑयल छिडक़ाव, केमिकल छिडक़ाव, सफाई व्यवस्था सुनिश्चित करने निर्देश दिए।

जिससे डेंगू के प्रसार को समय से पहले रोक दिया जाए। डेंगू रोकथाम एवं सफाई व्यवस्था को लेकर मेयर श्रीमती बाघमार द्वारा आगे भी लगातार क्षेत्र में सक्रिय रहते हुए वार्डों का निरीक्षण करेंगे एवं स्वस्थ्य विभाग अमला को निरन्तर इस हेतु तैयार रहने कहा गया है।

मेयर अलका बाघमार ने कहा कि लोगो को डेंगू व मलेरिया से बचने के लिए मच्छरदानी लगाकर सोने की सलाह दी। पानी को एक जगह एकत्रित नही रखने की समझाईश दी।


Related News

शिक्षा मंत्री गजेन्द्र यादव की पहल से शीतल टंडन की शिक्षा को मिला संबल, 11वीं में 90% अंक के साथ किया टॉप

शिक्षा मंत्री गजेन्द्र यादव की पहल से शीतल टंडन की शिक्षा को…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज     दुर्ग। केबिनेट मंत्री एवं तत्कालीन दुर्ग शहर विधायक गजेन्द्र यादव की संवेदनशील…
स्कूल शिक्षा मंत्री गजेन्द्र यादव एफएलएन शिक्षक सम्मान समारोह में हुए शामिल, 100 उत्कृष्ट शिक्षक हुए सम्मानित

स्कूल शिक्षा मंत्री गजेन्द्र यादव एफएलएन शिक्षक सम्मान समारोह में हुए शामिल,…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज   दुर्ग। स्कूल शिक्षा मंत्री श्री गजेन्द्र यादव आज खालसा पब्लिक स्कूल में आयोजित…
जामगांव एम में चंद्रनाहु कुर्मी क्षत्रिय समाज, दुर्ग राज का 56वाँ वार्षिक अधिवेशन सम्पन्न

जामगांव एम में चंद्रनाहु कुर्मी क्षत्रिय समाज, दुर्ग राज का 56वाँ वार्षिक…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज   जामगांव (एम) में *चंद्रनाहु कुर्मी क्षत्रिय समाज, दुर्ग राज* का *56वाँ वार्षिक अधिवेशन*…