- July 10, 2025
गुरु पूर्णिमा पर स्कूलों में वाद विवाद प्रतियोगिता, बताया जाएगा गुरु का महत्व

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज
जिला शिक्षा अधिकारी बेमेतरा कमल कपूर बंजारे द्वारा गुरु पूर्णिमा के अवसर पर शिक्षकों और बच्चों को शुभकामनाएं और बधाई दी, उन्होंने कहा कि पूरे देश में और हमारे छत्तीसगढ़ राज्य में गुरु पूर्णिमा मनाई जा रही है ,इस अवसर पर विद्यालयों में गुरु पूर्णिमा के अवसर पर कई जगहों में वाद विवाद प्रतियोगिता आयोजित की गई , शिक्षकों द्वारा गुरु के महत्व की बच्चों को जानकारी दी जा रही है, स्कूलों में गुरु पूर्णिमा के अवसर पर गुरु पूजन कार्यक्रम भी किया जा रहा हैं, बाढ़ आपदा प्रबंधन को लेकर जिला शिक्षा अधिकारी बेमेतरा द्वारा स्कूलों को निर्देशित किया गया है कि प्राचार्य और बी ओ को सूचित किया गया है कि, बाढ़ के समय बच्चों को बाहर न भेजे , बाढ़ के समय किसी भी बच्चों को नदी ,नाले के पास न जाने दिया जाए, स्कूल में पूर्व में किए हुए संधारण कार्य, स्कूलों की मरम्मत और रखरखाव को लेकर किए गए प्रश्नों के जवाब में जिला शिक्षा अधिकारी बेमेतरा ने जानकारी दी की, मुख्यमंत्री जतन योजना के अंतर्गत स्कूल संधारण के कार्य पूर्ण कर लिए गए हैं, इस संबंध में सभी बीओ एवं बीआर सी की बैठक भी जिला शिक्षा अधिकारी ने रखी है जिसकी जानकारी ली जा रही है, कहां-कहां के भवन अपूर्ण है व कहां अभी मरम्मत के काम बाकी है, उन जगहों के कार्य को शीघ्र पूर्ण किया जाएगा, जिन जगहों पर शाला भवन जर्जर है वहां पर अध्यापन कार्य नहीं कराए जाने का निर्देश भी दिया गया है, कुछ दिन पूर्व बच्चों द्वारा स्कूल प्रबंधन को लेकर धरना प्रदर्शन किया गया था जिसके कारण बच्चों को रोड में आकर प्रदर्शन करना पड़ा था, इस विषय में जिला शिक्षा अधिकारी ने कहा कि इसके बारे में संबंधित शाला प्रबंधन समिति , प्राचार्य को जानकारी दी गई थी ,वहां पर अस्थाई रूप से शाला संचालन किया जाना है, जिसकी व्यवस्था बना ली गई है, बच्चों को ग्रामीणों द्वारा उकसाया गया था, इस वजह से चक्का जाम की स्थिति बनी थी, इसके लिए उन लोगों पर FIR दर्ज कराया गया है, जिस पर सख्त कार्रवाई की जाएगी, शिक्षक राष्ट्र निर्माता होता है जिसके हाथों में राष्ट्र निर्माण के लिए बच्चों को गढ़ने की जिम्मेदारी होती है, परंतु आज बच्चों और शिक्षकों के बीच व्यावहारिक रूप में दूरियां क्यों देखने को मिल रही है इस प्रश्न के उत्तर में उन्होंने कहा कि गुरु और शिष्य का संबंध बहुत ही महत्वपूर्ण है, जैसा पहले गुरु और शिष्य का संबंध था, वैसा ही आज विद्यालयों में बना हुआ है, इस विषय में शिष्य और गुरु में किसी भी प्रकार ऐसी कोई जानकारी नहीं मिली है, बल्कि विद्यालयों में शिक्षकों द्वारा ऐसा प्रयास किया जा रहा है कि बच्चों का परीक्षा परिणाम अच्छा हो, उनका अध्यापन अच्छे से हो सके ,जिस कारण बेमेतरा जिला का परीक्षा परिणाम अच्छा रहा, जिसके कारण शिक्षकों और बच्चों में अच्छा सामंजस्य बना हुआ है।
ट्राई सिटी एक्सप्रेस, ब्यूरो चीफ बेमेतरा , योगेश कुमार तिवारी 9425564553, 6265741003,




