• July 10, 2025

दुर्ग की सड़कों पर मौत बनकर बैठे मवेशी, अरुण वोरा ने खुद फोटो खींचकर दिखाया कड़वा सच,कहा- अब प्रशासन को जागना ही होगा

दुर्ग की सड़कों पर मौत बनकर बैठे मवेशी, अरुण वोरा ने खुद फोटो खींचकर दिखाया कड़वा सच,कहा- अब प्रशासन को जागना ही होगा

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज

 

दुर्ग शहर की बदहाल स्थिति पर आज पूर्व विधायक अरुण वोरा ने गंभीर चिंता जताई। उन्होंने वार्ड 13, मोहन नगर का दौरा कर खुद देखा कि किस तरह आवारा मवेशी सड़कों के बीचोंबीच बैठे हैं, जिससे आए दिन दुर्घटनाएं हो रही हैं।

वोरा ने अपने मोबाइल से तस्वीरें खींचकर सोशल मीडिया पर साझा कीं और शहर की दुर्दशा को उजागर किया। उन्होंने कहा ये सिर्फ वार्ड 13 की नहीं, पूरे दुर्ग शहर की स्थिति है। सड़कें कुत्तों और मवेशियों से अटी पड़ी हैं, लोग दहशत में हैं, और प्रशासन गहरी नींद में सोया हुआ है।

उन्होंने आगे कहा कि मवेशियों की अनियंत्रित बढ़ती आबादी से न केवल आम नागरिकों की जान को खतरा है, बल्कि खुद मवेशियों की जान भी जा रही है।

अब जनता को याद आ रही हैं पिछली कांग्रेस सरकार की जनकल्याणकारी योजनाएं

दुर्ग सहित पूरे छत्तीसगढ़ में आवारा मवेशियों की बढ़ती समस्या और आए दिन हो रही सड़क दुर्घटनाओं के बीच अब लोग पिछली कांग्रेस सरकार की जन-योजनाओं को याद कर रहे हैं — विशेषकर नरवा, गरवा, घुरवा, बाड़ी योजना और गौठान परियोजना को।

गौठान योजना –
इस योजना के तहत प्रत्येक ग्राम पंचायत में मवेशियों के लिए सुरक्षित आश्रय स्थल (गौठान) बनाए गए थे, जहां चारे-पानी की व्यवस्था थी, और यह ग्रामीण आजीविका से भी जुड़ा था।

आज जब शहर की सड़कों पर मवेशी बेघर और लाचार नजर आ रहे हैं, लोग कह रहे हैं कि अगर कांग्रेस सरकार की इन योजनाओं को पूरी तरह लागू रखा जाता, तो आज शहरों में यह हाल न होता।

जनता पूछ रही है —
“क्या विकास सिर्फ विज्ञापन में है? ज़मीनी हकीकत से क्यों मुंह मोड़ रही है सरकार?”

अरुण वोरा ने नगर निगम और जिला प्रशासन को जल्द कार्रवाई करने की चेतावनी देते हुए कहा कि यदि समय रहते समाधान नहीं निकाला गया, तो जनता का आक्रोश सड़कों पर नजर आएगा।वोरा ने कहा — “अब प्रशासन को जागना ही होगा। इतनी लापरवाही और चुप्पी अब और बर्दाश्त नहीं की जाएगी।”


Related News

नवागढ़ और बेमेतरा के बीच फोरलेन का निर्माण

नवागढ़ और बेमेतरा के बीच फोरलेन का निर्माण

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज 3 मिनट में नवागढ़ और बेमेतरा के बीच फोरलेन के निर्माण में पीडब्ल्यूडी विभाग…
नवागढ़ में महीने के पहले मंगलवार बंद रहेंगी दुकानें, व्यापारियों ने लिया निर्णय

नवागढ़ में महीने के पहले मंगलवार बंद रहेंगी दुकानें, व्यापारियों ने लिया…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज   सत्यम ताम्रकार व्यापारी महासंघ अध्यक्ष, नवागढ़, ने व्यापारी प्रकोष्ठ की तरफ से मंगलवार,…
राजभवन कूच की ओर बढ़ी कांग्रेस की भिलाई बचाओ पदयात्रा, विधायक अनिला भेड़िया और चैतन्य बघेल हुए शामिल

राजभवन कूच की ओर बढ़ी कांग्रेस की भिलाई बचाओ पदयात्रा, विधायक अनिला…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज   भिलाई। भिलाई इस्पात संयंत्र (बीएसपी) एवं भिलाई टाउनशिप के अस्तित्व को बचाने की…