• July 10, 2025

ट्रेन छूटने के समय से 8 घंटे पहले पहला आरक्षण चार्ट बनाये जाने के कारण आपातकालीन कोटा आवेदन एक दिन पहले 

ट्रेन छूटने के समय से 8 घंटे पहले पहला आरक्षण चार्ट बनाये जाने के कारण आपातकालीन कोटा आवेदन एक दिन पहले 

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज

 

रायपुर

भारतीय रेलवे ने यात्रियों की सुविधा के लिए ट्रेनों के पहले आरक्षण चार्ट तैयार करने के समय में परिवर्तन किया है । अब ट्रेन का पहला आरक्षण चार्ट ट्रेन के प्रस्थान से 8 घंटे पहले जारी किया जाएगा। जिसके कारण दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के रायपुर मंडल में आपातकालीन कोटा (Emergency Quota (EQ)) के लिए मंडल रेल प्रबंधक कार्यालय के वाणिज्य विभाग में आवेदन एक दिन पहले देना होगा । आपातकालीन कोटा का आवेदन का समय परिवर्तन दिनांक 14 जुलाई, 2025 से लागू होगा ।

*निम्नानुसार परिवर्तन किया गया है :-*

*पहला आरक्षण चार्ट बनने का समय निम्नानुसार रहेगा*

(1) 05:00 बजे से 14:00 बजे के बीच प्रस्थान करने वाली ट्रेनों के लिए पहला चार्ट एक दिन पहले रात 21:00 बजे तक आरक्षण चार्ट तैयार कर दिया जाएगा।

(2) 14:00 बजे से 23.59 बजे से एवं 00.00 बजे से 05:00 बजे के बीच प्रस्थान करने वाली ट्रेनों के लिए ट्रेन के प्रस्थान से 8 घंटे पहले पहला आरक्षण चार्ट तैयार किया जाएगा।

(3) दूसरे आरक्षण चार्ट की प्रक्रिया में कोई बदलाव नहीं किया गया है।

*आपातकालीन कोटा का आवेदन का समय निम्नानुसार रहेगा*

(1) 05:00 बजे से 14:00 बजे के बीच प्रस्थान करने वाली ट्रेनों के लिए आपातकालीन कोटे का आवेदन एक दिन पहले 16.00 बजे तक देना होगा।

(2) 14:01 बजे से 19:00 बजे के बीच प्रस्थान करने वाली ट्रेनों के लिए आपातकालीन कोटे का आवेदन एक दिन पहले 17.00 बजे तक देना होगा।

(3) 19:01 बजे से 23:59 बजे के बीच प्रस्थान करने वाली ट्रेनों के लिए आपातकालीन कोटे का आवेदन उसी दिन ट्रेन छूटने के 10 घंटे पहले देना होगा ।

(4) 00:00 बजे से 05:00 बजे के बीच प्रस्थान करने वाली ट्रेनों के लिए आपातकालीन कोटे का आवेदन ट्रेन छूटने के 10 घंटे पहले और 17.00 बजे तक देना होगा जो भी बाद में हो ।


Related News

बेरला कृषि मंडी में फसलों की खरीदारी की तैयारी पूरी, पहुंच रहे किसान

बेरला कृषि मंडी में फसलों की खरीदारी की तैयारी पूरी, पहुंच रहे…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज वरिष्ठ कृषि विस्तार अधिकारी देवानंद देवांगन से कृषि उपज मंडी बेरला में ली गई…
महिला उद्योग आत्मनिर्भरता की ओर एक कदम

महिला उद्योग आत्मनिर्भरता की ओर एक कदम

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज छत्तीसगढ़ कृषि महाविद्यालय धनोरा दुर्ग के बीएससी कृषि अंतिम वर्ष की छात्रा नारायणी देवांगन…
तुलसी साहू के नेतृत्व में भाजपा स्थापना दिवस पर रक्तदान एवं निशुल्क नेत्र जांच शिविर का आयोजन

तुलसी साहू के नेतृत्व में भाजपा स्थापना दिवस पर रक्तदान एवं निशुल्क…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज       भिलाई/आज भाजपा प्रदेश ओबीसी मोर्चा के निर्देश पर दुर्ग संभाग की…