• July 11, 2025

साई मंदिर में भजनों की प्रस्तुति ने श्रद्धालुओं का जीता दिल, धूमधाम से मनाया गया गुरु पूर्णिमा पर्व

साई मंदिर में भजनों की प्रस्तुति ने श्रद्धालुओं का जीता दिल, धूमधाम से मनाया गया गुरु पूर्णिमा पर्व

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज

दुर्ग। सिविल लाईन कसारीडीह स्थित प्रसिद्ध श्री साईबाबा मंदिर में गुरु पूर्णिमा का पर्व पूरे श्रद्धा व आस्था के साथ मनाया गया। सुबह से ही दर्शन के लिए श्रद्धालुओं की मंदिर में कतारें लगी रही। मुख्य पंडित कैलाशचंद्र तिवारी के सानिध्य में श्री साई बाबा का महाभिषेक, आरती व हवन-पूजन किया गया। तत्पश्चात महाप्रसादी का वितरण किया गया। इस अवसर पर मंदिर में दिनभर भजन-कीर्तन की धुन गुंजायमान रही। दोपहर में साई महिला भजन मंडली कसारीडीह द्वारा भजनों की प्रस्तुति से श्रद्धालू मंत्रमुग्ध रहे। शाम को प्रसिद्ध भजन सम्राट अंकित तिवारी (वैशाली नगर भिलाई) ने श्री साई बाबा पर आधारित भजनों के अलावा अन्य भजनों की प्रस्तुति देकर श्रद्धालुओं का दिल जीत लिया। इस दौरान श्रद्धालु अपने आप को रोक नहीं पाए और उन्होने भजनों की धुन में नाच-गाकर अपनी श्रद्धा-भक्ति प्रकट की। इस दौरान श्री साई मंदिर समिति के अध्यक्ष श्रीकांत समर्थ, सचिव धनेन्द्र सिंह चंदेल, शिवाकांत तिवारी, सुरेश साहू, नरेन्द्र राठी, कौशल किशोर सिंह, पूर्व पार्षद राकेश सेन,अजय सुरपाम, दिनेश शर्मा, दशरथ साहू, प्रदेश चेम्बर ऑफ कॉमर्स उपाध्यक्ष अशोक राठी, मनोज भूतड़ा के अलावा बड़ी संख्या में श्रद्धालू मौजूद रहे।


Related News

सुरक्षा देने वाले ही असुरक्षित, मोहन नगर थाना बदहाल: अरुण वोरा

सुरक्षा देने वाले ही असुरक्षित, मोहन नगर थाना बदहाल: अरुण वोरा

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज   दुर्ग। वरिष्ठ कांग्रेस नेता अरुण वोरा और पूर्व महापौर आरएन वर्मा ने रविवार…
फर्जी बंटवारे से हासिल जमीन का अवैध प्लाटिंग कर विक्रय करहीडीह के दो खसरे में की गई धोखाधड़ी की जिलाधीश व एसपी से शिकायत

फर्जी बंटवारे से हासिल जमीन का अवैध प्लाटिंग कर विक्रय करहीडीह के…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज दुर्ग । फर्जी मुख्तयार नामा कूटरचित दस्तावेज और नामांतरण आवेदन के आधार पर बंटवारा…
चौकाने वाली खबर… विनोद गर्ग ने पुलिस की पूछताछ में लिया समाजसेवी का नाम, समाजसेवी ने किया हाईकोर्ट के वकीलों से संपर्क, कोहका का जनता दरबार चार दिन से बंद

चौकाने वाली खबर… विनोद गर्ग ने पुलिस की पूछताछ में लिया समाजसेवी…

भगवान गणेश के पंडालों में भी जाना किया बंद, हर गतिविधि पर रखी जा रही नजर   ट्राई…