• July 15, 2025

बाबा बैद्यनाथ धाम की पवित्र यात्रा पर दुर्ग से भक्तों का जत्था हुआ रवाना, दुर्ग रेलवे स्टेशन से करीब 200 शिवभक्तों का जत्था विशेष ट्रेन द्वारा हुआ प्रस्थान

बाबा बैद्यनाथ धाम की पवित्र यात्रा पर दुर्ग से भक्तों का जत्था हुआ रवाना, दुर्ग रेलवे स्टेशन से करीब 200 शिवभक्तों का जत्था विशेष ट्रेन द्वारा हुआ प्रस्थान

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज

 

दुर्ग। सावन माह की पवित्रता और आस्था के साथ आज दुर्ग रेलवे स्टेशन से करीब 200 शिवभक्तों का जत्था बाबा बैद्यनाथ धाम (देवघर) की यात्रा के लिए रवाना हुआ। श्रद्धालुओं को ग्रामीण विधायक ललित चन्द्राकर, महापौर श्रीमती अलका बाघमार तथा नगर निगम सभापति श्याम शर्मा ने हरी झंडी दिखाकर विदा किया।

यात्रा पर रवाना हो रहे श्रद्धालुओं को पुष्प वर्षा कर सम्मानित किया गया तथा उनकी सुरक्षित और मंगलमय यात्रा के लिए शुभकामनाएँ दी गईं। स्टेशन परिसर “बोल बम”, “हर हर महादेव” जैसे जयघोषों से गूंज उठा।

महापौर श्रीमती अल्का बाघमार ने कहा कि- मैं स्वयं स्टेशन पहुँचकर सभी श्रद्धालुओं को हार्दिक शुभकामनाएँ दीं तथा उनकी सुखद, सुरक्षित एवं मंगलमय यात्रा की कामना की।

साथ ही महापौर श्रीमती अलका बाघमार कहा कि ऐसी धार्मिक यात्राएं न केवल हमारी आस्था को प्रबल करती हैं, बल्कि हमारी सांस्कृतिक विरासत और सामाजिक एकता को भी सुदृढ़ करती हैं।

उन्होंने कहा कि बाबा धाम यात्रा केवल धार्मिक आस्था का नहीं, बल्कि सामूहिक एकता,अनुशासन और संस्कृति का भी प्रतीक है। इस तरह के आयोजन समाज में सकारात्मक ऊर्जा और भक्ति भावना का संचार करते हैं।

यह यात्रा हमारी श्रद्धा, संस्कृति और सामूहिक आस्था का प्रतीक है। बाबा भोलेनाथ सभी श्रद्धालुओं की यात्रा मंगलमय करें।श्रद्धालुओं में यात्रा को लेकर उत्साह और श्रद्धा का अद्भुत संगम देखने को मिला। यह जत्था विशेष रेलगाड़ी से देवघर के लिए रवाना हुआ, जहां भक्तजन बाबा बैद्यनाथ के दर्शन कर जलाभिषेक करेंगे।


Related News

सुरक्षा देने वाले ही असुरक्षित, मोहन नगर थाना बदहाल: अरुण वोरा

सुरक्षा देने वाले ही असुरक्षित, मोहन नगर थाना बदहाल: अरुण वोरा

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज   दुर्ग। वरिष्ठ कांग्रेस नेता अरुण वोरा और पूर्व महापौर आरएन वर्मा ने रविवार…
फर्जी बंटवारे से हासिल जमीन का अवैध प्लाटिंग कर विक्रय करहीडीह के दो खसरे में की गई धोखाधड़ी की जिलाधीश व एसपी से शिकायत

फर्जी बंटवारे से हासिल जमीन का अवैध प्लाटिंग कर विक्रय करहीडीह के…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज दुर्ग । फर्जी मुख्तयार नामा कूटरचित दस्तावेज और नामांतरण आवेदन के आधार पर बंटवारा…
चौकाने वाली खबर… विनोद गर्ग ने पुलिस की पूछताछ में लिया समाजसेवी का नाम, समाजसेवी ने किया हाईकोर्ट के वकीलों से संपर्क, कोहका का जनता दरबार चार दिन से बंद

चौकाने वाली खबर… विनोद गर्ग ने पुलिस की पूछताछ में लिया समाजसेवी…

भगवान गणेश के पंडालों में भी जाना किया बंद, हर गतिविधि पर रखी जा रही नजर   ट्राई…