• July 16, 2025

कृषि महाविद्यालय ढोलिया में मनाया गया विश्व युवा कौशल दिवस, कृत्रिम बुद्धिमत्ता एवं डिजिटल कौशल के माध्यम से युवा सशक्तीकरण’ विषय पर हुआ आयोजन

कृषि महाविद्यालय ढोलिया में मनाया गया विश्व युवा कौशल दिवस, कृत्रिम बुद्धिमत्ता एवं डिजिटल कौशल के माध्यम से युवा सशक्तीकरण’ विषय पर हुआ आयोजन

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज

 

बेमेतरा। रेवेन्द्र सिंह वर्मा कृषि महाविद्यालय एवं अनुसंधान केंद्र, ढोलिया में विश्व युवा कौशल दिवस के अवसर पर ‘कृत्रिम बुद्धिमत्ता एवं डिजिटल कौशल के माध्यम से युवा सशक्तीकरण’ विषय पर विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए महाविद्यालय के अधिष्ठाता ने युवाओं को प्रेरित करते हुए कहा कि नया कौशल सीखना एक नई दुनिया को देखने जैसा है। हर युवा को इस अनुभव को महसूस करना चाहिए क्योंकि सीखना ही एक ऐसा गुण है जिसे कोई भी हमसे छीन नहीं सकता।
उन्होंने कृत्रिम बुद्धिमत्ता के महत्व को रेखांकित करते हुए बताया कि कृषि क्षेत्र में AI का उपयोग पोषक तत्वों की पहचान, कीट व रोग नियंत्रण, मौसम पूर्वानुमान और सटीक कृषि (प्रिसिजन फॉर्मिंग) जैसे विभिन्न पहलुओं में किया जा सकता है। इस अवसर पर महाविद्यालय के समस्त अधिकारी, कर्मचारीगण एवं छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे और कार्यक्रम को सफल बनाया। युवा कौशल दिवस का यह आयोजन छात्रों में नवीन तकनीकों एवं डिजिटल दक्षताओं के प्रति जागरूकता लाने की दिशा में एक प्रभावी पहल सिद्ध हुआ।

 

 

ट्राई सिटी एक्सप्रेस, ब्यूरो चीफ बेमेतरा , योगेश कुमार तिवारी 9425564553, 6265741003,


Related News

दुर्ग में ऐतिहासिक सिद्धितप पारणा महामहोत्सव के आध्यात्मिक इतिहास में एक स्वर्णिम अध्याय का सृजन है- वोरा

दुर्ग में ऐतिहासिक सिद्धितप पारणा महामहोत्सव के आध्यात्मिक इतिहास में एक स्वर्णिम…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज   दुर्ग। शहर में आयोजित ऐतिहासिक सिद्धितप पारणा महामहोत्सव के अवसर पर सदर बाजार…
पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल पर हमला लोकतंत्र पर हमला है पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के काफिले पर हमले की कड़ी निंदा — धीरज बाकलीवाल

पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल पर हमला लोकतंत्र पर हमला है पूर्व मुख्यमंत्री…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज     दुर्ग। असम में चुनाव प्रचार के दौरान छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री एवं…
पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल एवं उनके काफिले पर पथराव एवं एसिड अटैक असम सरकार की अक्षमता : मुकेश चंद्राकर

पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल एवं उनके काफिले पर पथराव एवं एसिड अटैक…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज   भिलाई नगर। जिला कांग्रेस कमेटी भिलाई के अध्यक्ष मुकेश चंद्राकर ने असम में…