- July 17, 2025
एक पेड़ मां के नाम अभियान में रूप पौधे, सहेजने लिया संकल्प, पालिका अध्यक्ष विजय सिन्हा ने की पहल

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज
बेमेतरा।
बेमेतरा को स्वच्छ भारत मिशन के तहत स्वच्छ रखने का भी प्रयास जोरों से चल रहा है, बेमेतरा को सुंदर स्वच्छ बनाने के लिए शहर में सुबह से ही काम चालू कर दिया जा रहा है। एक पेड़ मां के नाम लगाने का प्रधानमंत्री का सपना बेमेतरा में साकार होता नजर आ रहा है, जिसकी शुरुआत राज्यपाल रमेन डेका द्वारा बेमेतरा कलेक्ट्रेट में एक पेड़ मां के नाम लगाकर इसकी शुरुआत की गई थी, विधायक बेमेतरा दीपेश साहू ने बेमेतरा के सभी वार्डों में जनप्रतिनिधियों द्वारा एक पेड़ मां के नाम लगाने कार्य किया है, स्कूल प्रांगण में भी शाला प्रवेश उत्सव में कई स्थानों पर वृक्षारोपण का कार्य किया गया, लोगों को वृक्ष लगाने के लिए प्रेरित किया जा रहा है, वाटर हार्वेस्टिंग को लेकर लोगों को पानी बचाने के लिए जानकारी दी जा रही है, बेमेतरा में लगातार गर्मी के मौसम में पानी की कमी दिक्कतों को देखते हुए ,वृक्षारोपण करना नितांत ही आवश्यक हो गया है, बरसात के मौसम में जल भराव,एक पेड़ मां के नाम, बेमेतरा में स्वच्छता को लेकर किए गए प्रश्न पर नगर पालिका अध्यक्ष विजय सिन्हा ने जानकारी दी क्या कुछ कहा देखिए पूरी खबर…
ट्राई सिटी एक्सप्रेस, ब्यूरो चीफ बेमेतरा , योगेश कुमार तिवारी 9425564553, 6265741003,




