• July 17, 2025

दुर्ग ग्रामीण विधान सभा क्षेत्र में 21 करोड़ 41 लाख की लागत से होंगे विकास कार्य, उतई में बनेगा इंडोर स्टेडियम व रिसाली में बनेगा सड़क

दुर्ग ग्रामीण विधान सभा क्षेत्र में 21 करोड़ 41 लाख की लागत से होंगे विकास कार्य, उतई में बनेगा इंडोर स्टेडियम व रिसाली में बनेगा सड़क

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज

 

दुर्ग ग्रामीण विधायक ललित चंद्राकर के प्रयासों से उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने दुर्ग ग्रामीण विधानसभा क्षेत्र के लिए 21 करोड़ 41 लाख रुपये की विकास परियोजनाओं की स्वीकृति दी है। इस राशि की मांग विधायक ललित चंद्राकर ने की थी।नगरी प्रशासन एवं विकास विभाग द्वारा अधोसंरचना मद अंतर्गत नगर पंचायत उतई वार्ड क्रमांक एक उमर पोटी रोड में इंडोर स्टेडियम निर्माण कार्य अनुमानित लागत राशि ₹ 200 .00 लाख रूपये एवं मुख्यमंत्री नगरों उत्थान योजना अन्तर्गत नगर निगम रिसाली में मुख्य मार्ग मैत्री कुंज से मधुरिशा आजाद चौक कृष्णा टॉकीज रोड़ एवं श्री राम चौक से बालाजी अपार्टमेंट तक सड़क निर्माण कार्य अनुमानित लागत राशि ₹ 1941.11लाख रूपये विकास कार्यों की सौगात दी है उन्होंने सभी कार्यों की सतत निगरानी और गुणवत्ता सुनिश्चित करने के निर्देश भी दिए हैं। डिप्टी सीएम ने ने विश्वास जताया कि विधायक की सक्रियता से क्षेत्र में विकास की नई ऊंचाइयां स्थापित होंगी।
अरुण साव ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि सभी कार्य विधायक ललित चंद्राकर के मार्गदर्शन में तय समय और गुणवत्ता के साथ पूर्ण हों। उन्होंने यह भी कहा कि इन योजनाओं की जानकारी आमजन तक पहुंचे, ताकि कार्यों में पारदर्शिता बनी रहे और जनता का विश्वास और मजबूत हो।


Related News

दुर्ग (ग्रामीण) कांग्रेस का बड़ा संगठनात्मक फैसला – 61 पदाधिकारियों को प्रभार, बूथ स्तर तक मजबूती का रोडमैप तैयार

दुर्ग (ग्रामीण) कांग्रेस का बड़ा संगठनात्मक फैसला – 61 पदाधिकारियों को प्रभार,…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज   दुर्ग। जिला कांग्रेस कमेटी दुर्ग (ग्रामीण) ने संगठन को नई ऊर्जा और मजबूती…
15वें वित्त आयोग से नगर निगम को 10 करोड़ की सौगात, सड़क, पेयजल व स्वच्छता कार्यों को मिलेगी रफ्तार:-महापौर अलका बाघमार

15वें वित्त आयोग से नगर निगम को 10 करोड़ की सौगात, सड़क,…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज     दुर्ग। नगर पालिक निगम के डाटा सेंटर स्थित वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग हॉल में…
वासुदेव चंद्राकर की जयंती पर कांग्रेसियों ने दी श्रद्धांजलि, आदर्शों पर चलने का लिया संकल्प

वासुदेव चंद्राकर की जयंती पर कांग्रेसियों ने दी श्रद्धांजलि, आदर्शों पर चलने…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज दुर्ग। किसान नेता, पूर्व विधायक एवं शहर जिला कांग्रेस कमेटी दुर्ग के पूर्व अध्यक्ष…