- July 21, 2025
कांग्रेस की आर्थिक नाकेबंदी व चक्काजाम छत्तीसगढ़ की जल जंगल जमीन को अडानी के प्रकोप से बचाने के लिए है, कृपया आम जनता सहयोग करें : राकेश ठाकुर

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज
दुर्ग। काँग्रेस पार्टी द्वारा कल 22 जुलाई को पूरे छत्तीसगढ़ में एआईसीसी महासचिव एवं पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल व उनके परिवार पर की जा रही ईडी की कार्यवाही को गलत व द्वेष पूर्ण भावना से बताते हुवे आर्थिक नाकेबंदी चक्काजाम किया जाएगा।
दुर्ग जिले की बात करें तो यहां 6 पॉइंट बनाया गया है । कांग्रेस जिलाध्यक्ष राकेश ठाकुर ने बताया कि सिरसा गेट भिलाई 3 , मिनीमाता चौक पुलगांव दुर्ग, नेहरू नगर चौक भिलाई ढिल्लन होटल के पास, जामुल एसीसी (बोगदा) , सेलूद चौक (पाटन ) , दुर्ग-बेमेतरा मुख्य मार्ग महामाया गेट के सामने धमधा में आर्थिक नाकेबंदी कर चक्का जाम किया जाएगा।
काँग्रेस जिलाध्यक्ष राकेश ठाकुर ने कहा कि हमारे नेता श्री भूपेश बघेल जी के घर ईडी विधानसभा सत्र के आखिरी दिन छापा मारने आई , जब श्री भूपेश बघेल द्वारा रायगढ़ जिले के तमनार तहसील में अडाणी समूह की कोयला खदान परियोजना के लिए पेड़ों की कटाई का मुद्दा उठाया जाना था। हमारे नेता श्री भूपेश बघेल जी ने इस महीने की शुरुआत में रायगढ़ जिले के तमनार तहसील का दौरा किया था और कोयला खदान परियोजना के लिए पेड़ों की कटाई का विरोध कर रहे स्थानीय ग्रामीणों का समर्थन किया था। यह खदान महाराष्ट्र राज्य विद्युत उत्पादन कंपनी लिमिटेड को आवंटित है, जिसने एमडीओ (खदान विकासकर्ता सह संचालक) का ठेका अदाणी समूह को दिया है। इससे पूर्व हसदेव जंगल कटाई के मामले में भी श्री भूपेश बघेल जी ने जमकर आवाज बुलंद किया था। पूरा कार्यवाही नरेंद्र मोदी व अमित शाह अपने आका अडानी को खुश करने के लिए द्वेष भावना से की गई है।
जिलाध्यक्ष श्री ठाकुर ने एआईसीसी महासचिव एवं पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल व उनके परिवार पर की जा रही ईडी की कार्यवाही को गलत व द्वेष पूर्ण भावना से बताते हुवे कहा कि यह आर्थिक नाकेबंदी चक्काजाम छत्तीसगढ़ की अस्मिता की लड़ाई है, यह छत्तीसगढ़ की जल, जंगल, जमीन की लड़ाई है, यह छत्तीसगढ़ को अडानी के प्रकोप से बचाने की लड़ाई है, यह छत्तीसगढ़ की जनता की बेहतर भविष्य की लड़ाई है इसलिए मैं छत्तीसगढ़ की जनता से विनम्र निवेदन करता हूँ आप सभी 22 जुलाई को आर्थिक नाकेबंदी चक्काजाम को सफल बनाकर ऐसा संदेश दें की कोई छ्त्तीसगढ़ महतारी की ओर आंख उठा कर न देख सकें ।




