• July 24, 2025

बोरसी में बिखरी छत्तीसगढ़ की संस्कृति की खुशबू ,पूर्व महापौर धीरज बाकलीवाल एवं प्रेमलता साहू के नेतृत्व में हरेली तिहार का भव्य आयोजन

बोरसी में बिखरी छत्तीसगढ़ की संस्कृति की खुशबू ,पूर्व महापौर धीरज बाकलीवाल एवं प्रेमलता साहू के नेतृत्व में हरेली तिहार का भव्य आयोजन

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज

 

दुर्ग। छत्तीसगढ़ की पावन संस्कृति, लोक परंपराओं और ग्रामीण जीवनशैली के प्रतीक पर्व हरेली तिहार का आयोजन वार्ड क्रमांक 52 बोरसी में हर्षोल्लास एवं पारंपरिक रीति-रिवाजों के साथ संपन्न हुआ। कार्यक्रम का आयोजन पूर्व महापौर एवं वरिष्ठ कांग्रेस नेता श्री धीरज बाकलीवाल के मार्गदर्शन तथा वार्ड 52 की नेता एवं छाया महापौर प्रेमलता साहू के नेतृत्व में किया गया।

कार्यक्रम की शुरुआत छत्तीसगढ़ी परंपरा के अनुरूप किसानों के औजारों की विधिवत पूजा-अर्चना से की गई। पारंपरिक धुनों और मांदर की गूंज के बीच गौ माता को भोग अर्पित किया गया और प्रदेश की सुख-समृद्धि की कामना की गई।

बोरसी की माताओं-बहनों एवं क्षेत्रवासियों ने उत्साहपूर्वक बड़ी संख्या में भाग लेकर कार्यक्रम को जीवंत और सफल बनाया। गेंड़ी दौड़, मटका फोड़ और कुर्सी दौड़ जैसी छत्तीसगढ़ी लोकक्रीड़ाओं ने सभी को रोमांचित किया। विजेताओं को पुरस्कृत कर उनका उत्साहवर्धन किया गया।

इस अवसर पर श्री धीरज बाकलीवाल ने कहा – हरेली तिहार केवल एक पर्व नहीं, बल्कि हमारी संस्कृति का प्रतीक है । आदरणीय भूपेश बघेल जी की सरकार ने छत्तीसगढ़ की संस्कृति को पुनर्जीवित कर देश-दुनिया में गौरव दिलाया है। आज बोरसी में जो दृश्य दिखा, वह इस सांस्कृतिक नवजागरण का प्रत्यक्ष प्रमाण है।

छाया महापौर प्रेमलता साहू ने सभी कार्यकर्ताओं एवं वार्डवासियो का आभार प्रकट करते हुए कहा कि हमारी कोशिश है कि हर वार्ड में छत्तीसगढ़ की लोक परंपरा, बोली और संस्कृति को इसी तरह संरक्षित और बढ़ावा दिया जाए।

कार्यक्रम में प्रदेश महामंत्री राजेंद्र साहू , मदरसा बोर्ड अध्यक्ष अलताफ़ अहमद,नेता प्रतिपक्ष संजय कोहले , क्षितिज चंद्राकर , पार्षद दीपक साहू, ज्ञानदास बंजारे, पूर्व पार्षद भोला महोबिया, पोषण साहू, केके सिंह, सुशील भारद्वाज , प्रदेश सचिव अनूप वर्मा , गौरव उमरे, प्रदेश संयोजक चिराग शर्मा, महेश्वरी ठाकुर ,रत्ना नारमदेव, नीलू ठाकुर ,हेमा साहू , निकिता मिलिंद , दुष्यंत देवांगन, आयुष शर्मा, अमृता ठाकुर, आनंद कपूर ताम्रकार, मुकेश साहू, भोजराज यादव, राकेश सिन्हा, एमन साहू, आयुष शर्मा, दिव्यांश साहू, अंश चतुर्वेदी, आयुष शर्मा सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता एवं वार्डवासी उपस्थित थे ।


Related News

स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता परखी, मरीजों एवं बच्चों से की आत्मीय बातचीत, व्यवस्थाओं में सुधार के दिए निर्देश

स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता परखी, मरीजों एवं बच्चों से की आत्मीय बातचीत,…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज     बेमेतरा। कलेक्टर प्रतिष्ठा ममगाई ने बुधवार को जिला चिकित्सालय बेमेतरा का औचक…
सीएम हेल्पलाइन बनी शिक्षा संबंधी समस्याओं के समाधान का सशक्त माध्यम, शिक्षा विभाग ने 96 शिकायतों का किया समयबद्ध निराकरण, नागरिकों ने राज्य सरकार के प्रति जताया आभार

सीएम हेल्पलाइन बनी शिक्षा संबंधी समस्याओं के समाधान का सशक्त माध्यम, शिक्षा…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज   बेमेतरा। राज्य सरकार द्वारा संचालित सीएम हेल्पलाइन 1076 आम नागरिकों की समस्याओं के…
नाबालिगों को वाहन देने पर होगी सख्त कार्रवाई, अभिभावकों पर 25 हजार जुर्माना और 3 साल तक की सजा का प्रावधान

नाबालिगों को वाहन देने पर होगी सख्त कार्रवाई, अभिभावकों पर 25 हजार…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज   बेमेतरा । जिला प्रशासन एवं जिला परिवहन विभाग ने जिले के नागरिकों, विशेषकर…