- July 25, 2025
साजा एसडीएम कार्यालय में भरा बारिश का पानी, तहसील कार्यालय में दिक्कत

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज
साजा एसडीएम कार्यालय की बिल्डिंग में नायब तहसीलदार के कमरे की स्थिति पानी पानी, जबकि शासकीय कार्यालयों में मेंटेनेंस के नाम पर मोटी रकम खर्च होती रहती है,1980 से बने इस कार्यालय की हालत ऐसी है कि ऑफिस स्टॉफ और अधिकारी ही नहीं आम जनता को भी परेशानी का सामना करना पड़ता है, कार्यालय के अंदर की स्थिति यह है की दीवार से लगातार छत का पानी नीचे उतर रहा है , चौखट से पानी लगातार टपक रहा है, वहीं पास में ही कंप्यूटर में बैठे हुए कर्मचारी अपने काम को छोड़ कर पानी निकालने में लगे फिर काम करने को मजबूर है,अंडरग्राउंड इलेक्ट्रिक वायर भी इसकी पहुंच से दूर नहीं है, जो कि बड़ी आकस्मिक घटना से सुरक्षा को लेकर चेतावनी देता है ,जहां पीडब्ल्यूडी विभाग को दो-तीन बार इसकी जानकारी दिया जाना बताया गया है, वही इस बरसात में यह बात सामने आई है,45 वर्ष होने के बाद क्या ऐसा कार्यालय केवल मरम्मत से ठीक किया जा सकता है, कहीं ना कहीं देखने में आता है, कि यह एक बहुत बड़ी लापरवाही है ,जिसे समय रहते दुरुस्त नहीं किया गया तो कोई अप्रिय घटना भी घट सकती है। देखिए पूरी खबर, U K मानकर ने क्या कहा, तहसील ऑफिस साजा से
ट्राई सिटी एक्सप्रेस, ब्यूरो चीफ बेमेतरा , योगेश कुमार तिवारी 9425564553, 6265741003,




