• July 26, 2025

दुर्ग में कांग्रेस की मंडल एवं सेक्टर समिति गठन 2025 को लेकर हुई महत्वपूर्ण बैठक,  प्रभारी रविंद्र चौबे और अरुण वोरा रहे प्रमुख रूप से उपस्थित

दुर्ग में कांग्रेस की मंडल एवं सेक्टर समिति गठन 2025 को लेकर हुई महत्वपूर्ण बैठक,  प्रभारी रविंद्र चौबे और अरुण वोरा रहे प्रमुख रूप से उपस्थित

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज

 

दुर्ग
छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी द्वारा संगठनात्मक मजबूती के लिए मंडल एवं सेक्टर समिति के पुनर्गठन की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। इसी संदर्भ में आज राजीव भवन, दुर्ग में एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई, जिसमें समिति गठन के दिशा-निर्देशों पर विस्तार से चर्चा की गई। बैठक में पूर्व मंत्री एवं वरिष्ठ कांग्रेस नेता रविंद्र चौबे और दुर्ग शहर के पूर्व विधायक एवं वरिष्ठ कांग्रेस नेता अरुण वोरा की उपस्थिति ने बैठक को दिशा और ऊर्जा प्रदान की।

बैठक में दुर्ग शहर जिला कांग्रेस अध्यक्ष गया पटेल, दुर्ग ग्रामीण अध्यक्ष राकेश ठाकुर सहित दुर्ग शहर, दुर्ग ग्रामीण, भिलाई नगर के प्रमुख पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता शामिल हुए।

सभी ब्लॉक अध्यक्षगण की उपस्थिति में मंडल एवं सेक्टर समितियों के गठन की रूपरेखा तैयार की गई। चर्चा में बताया गया कि आगामी समय में जिला व ब्लॉक कांग्रेस कमेटियों के समन्वय से मंडल संरचना को बूथ स्तर तक मजबूत किया जाएगा।

कार्यक्रम का उद्देश्य संगठन को ज़मीनी स्तर तक सक्रिय और संगठित करना है, ताकि आगामी चुनावों में कांग्रेस पार्टी एक सशक्त विकल्प के रूप में सामने आ सके।


Related News

एनएसएस ने मनाया योग दिवस

एनएसएस ने मनाया योग दिवस

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज 21 जून 2026को12वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस राष्ट्रीय सेवा योजना (NSS) इकाई, छत्तीसगढ़ कृषि महा…
प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि की 23वीं किस्त जारी, बेमेतरा जिले के 1.09 लाख किसानों को मिले 21.84 करोड़ रुपये

प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि की 23वीं किस्त जारी, बेमेतरा जिले के 1.09…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज   बेमेतरा। प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी द्वारा आज पश्चिम बंगाल के हुगली में आयोजित…
बेमेतरा में होगा भव्य जिला स्तरीय योग कार्यक्रम, नागरिकों से अधिकाधिक सहभागिता की अपील

बेमेतरा में होगा भव्य जिला स्तरीय योग कार्यक्रम, नागरिकों से अधिकाधिक सहभागिता…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज       बेमेतरा। अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर 21 जून 2026, रविवार…