• July 27, 2025

प्रभारी के रूप में अरुण वोरा पहुंचे बालोद : मंडल व सेक्टर कमेटी गठन को लेकर जिला स्तरीय बैठक में दिया संगठनात्मक मजबूती का संदेश

प्रभारी के रूप में अरुण वोरा पहुंचे बालोद : मंडल व सेक्टर कमेटी गठन को लेकर जिला स्तरीय बैठक में दिया संगठनात्मक मजबूती का संदेश

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज

 

बालोद।
छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी द्वारा संगठन को बूथ स्तर तक सशक्त बनाने हेतु 31 जुलाई 2025 तक मंडल एवं सेक्टर कमेटियों के गठन का निर्देश जारी किया गया है। इसी क्रम में वरिष्ठ कांग्रेस नेता पूर्व विधायक पूर्व मंत्री एवं प्रदेश कांग्रेस द्वारा नियुक्त बालोद जिला प्रभारी अरुण वोरा ने आज बालोद में एक महत्वपूर्ण संगठनात्मक बैठक ली।

बैठक में जिला कांग्रेस अध्यक्ष चंद्रशेखर हिरवानी, विधायक संगीता सिन्हा,कृष्णा दुबे, पुरुषोत्तम पटेल, संजय साहू, रतिराम कोसमा, केदार देवांगन,पूर्व विधायक डोमेंद्र भेंडिया, ओमप्रकाश गजेन्द्र,सुचित्रा साहू, यद्यदेव पटेल, राजेंद्र सोनी, सलीम खान, संजय चंद्राकर एवं विजय देवांगन सहित कई वरिष्ठ कांग्रेसजन एवं स्थानीय कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

इस बैठक में अरुण वोरा जी ने सभी ब्लॉक अध्यक्षों, जिला कार्यकारिणी और मोर्चा संगठनों के पदाधिकारियों को मंडल व सेक्टर गठन की प्रक्रिया, दायित्वों और संगठनात्मक लक्ष्य की विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने स्पष्ट किया कि गठित कमेटियों में अनुसूचित जाति, जनजाति, पिछड़ा वर्ग, अल्पसंख्यक, महिलाओं और युवाओं को समुचित प्रतिनिधित्व सुनिश्चित करते हुए “एक व्यक्ति–एक पद” के सिद्धांत को भी लागू करना अनिवार्य है।

उन्होंने यह भी निर्देश दिया कि प्रत्येक ब्लॉक में मंडल प्रभारी नियुक्त कर सीमांकन के साथ पारदर्शी व समावेशी मंडल व सेक्टर कमेटियों का गठन सुनिश्चित किया जाए। सभी बैठकों की फोटोग्राफी और वीडियोग्राफी कर रिपोर्ट के साथ प्रस्तुत करना भी आवश्यक बताया गया।


Related News

सुरक्षा देने वाले ही असुरक्षित, मोहन नगर थाना बदहाल: अरुण वोरा

सुरक्षा देने वाले ही असुरक्षित, मोहन नगर थाना बदहाल: अरुण वोरा

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज   दुर्ग। वरिष्ठ कांग्रेस नेता अरुण वोरा और पूर्व महापौर आरएन वर्मा ने रविवार…
फर्जी बंटवारे से हासिल जमीन का अवैध प्लाटिंग कर विक्रय करहीडीह के दो खसरे में की गई धोखाधड़ी की जिलाधीश व एसपी से शिकायत

फर्जी बंटवारे से हासिल जमीन का अवैध प्लाटिंग कर विक्रय करहीडीह के…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज दुर्ग । फर्जी मुख्तयार नामा कूटरचित दस्तावेज और नामांतरण आवेदन के आधार पर बंटवारा…
चौकाने वाली खबर… विनोद गर्ग ने पुलिस की पूछताछ में लिया समाजसेवी का नाम, समाजसेवी ने किया हाईकोर्ट के वकीलों से संपर्क, कोहका का जनता दरबार चार दिन से बंद

चौकाने वाली खबर… विनोद गर्ग ने पुलिस की पूछताछ में लिया समाजसेवी…

भगवान गणेश के पंडालों में भी जाना किया बंद, हर गतिविधि पर रखी जा रही नजर   ट्राई…