• July 27, 2025

मुख्यमंत्री 28 जुलाई को बेमेतरा जिले के प्रवास पर, आगमन पर शांति व्यवस्था के लिए दाढ़ी दारू दुकान बंद रखने का निर्णय

मुख्यमंत्री 28 जुलाई को बेमेतरा जिले के प्रवास पर, आगमन पर शांति व्यवस्था के लिए दाढ़ी दारू दुकान बंद रखने का निर्णय

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज

बेमेतरा। छत्तीसगढ़ शासन मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय का 28 जुलाई 2025 को नगर पंचायत दाढ़ी (विकासखण्ड बेमेतरा, विधानसभा नवागढ़) में आगमन प्रस्तावित है। मुख्यमंत्री श्री साय इस अवसर पर क्षेत्र में विभिन्न विकास कार्यों का लोकार्पण एवं भूमि पूजन करेंगे। मुख्यमंत्री के इस महत्वपूर्ण कार्यक्रम को शांतिपूर्ण, गरिमामय एवं व्यवस्थित रूप से संपन्न कराने तथा लोक व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से जिला प्रशासन द्वारा विशेष कदम उठाए गए हैं। इसी क्रम में, छत्तीसगढ़ आबकारी अधिनियम 1915 की धारा 24 की उप-धारा (1) के अंतर्गत प्रदत्त शक्तियों का प्रयोग करते हुए कलेक्टर कार्यालय द्वारा जारी आदेश के अनुसार, कार्यक्रम स्थल के निकट संचालित कम्पोजिट देशी मदिरा दुकान – दाढ़ी सी.एस.-2 (घघ-कम्पोजिट) को 28 जुलाई 2025 (सोमवार) को प्रातः 10:00 बजे से सायं 04:00 बजे तक अस्थायी रूप से बंद रखने के निर्देश दिए गए हैं। इस अवधि में मदिरा का संव्यवहार पूर्णतः प्रतिबंधित रहेगा।
प्रशासन ने यह निर्णय क्षेत्र में सौहार्द्र, शांति और अनुशासन बनाए रखने के उद्देश्य से लिया है, ताकि मुख्यमंत्री के आगमन और विकास कार्यक्रमों के आयोजन के दौरान किसी प्रकार की अव्यवस्था या सामाजिक विघटन की स्थिति उत्पन्न न हो। संबंधित दुकान संचालकों को उक्त अवधि में आदेश का कड़ाई से पालन सुनिश्चित करने के निर्देश भी दिए गए हैं। जिला प्रशासन द्वारा नागरिकों से सहयोग की अपेक्षा की गई है ताकि मुख्यमंत्री का दौरा शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हो सके और क्षेत्र को विकास की नई सौगात प्राप्त हो।

 

ट्राई सिटी एक्सप्रेस, ब्यूरो चीफ बेमेतरा , योगेश कुमार तिवारी 9425564553, 6265741003,


Related News

बीट प्रणाली से पुलिस का क्षेत्र पर नियंत्रण और सूचना तंत्र होगा अधिक मजबूत – आईजीपी दुर्ग रेंज 

बीट प्रणाली से पुलिस का क्षेत्र पर नियंत्रण और सूचना तंत्र होगा…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज   बेमेतरा। पुलिस महानिरीक्षक दुर्ग रेंज दुर्ग अभिषेक शांडिल्य के बेमेतरा जिले में एक…
समग्र शिक्षा एवं पीएमश्री अंतर्गत निर्माण कार्यों की समीक्षा हेतु निर्माण एजेंसियों की बैठक संपन्न

समग्र शिक्षा एवं पीएमश्री अंतर्गत निर्माण कार्यों की समीक्षा हेतु निर्माण एजेंसियों…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज     बेमेतरा। कार्यालय जिला पंचायत बेमेतरा के सभाकक्ष में आज समग्र शिक्षा अभियान…
अपर कलेक्टर भारद्वाज ने जनदर्शन में सुनी आमजन की समस्याएं

अपर कलेक्टर भारद्वाज ने जनदर्शन में सुनी आमजन की समस्याएं

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज   बेमेतरा। कलेक्टर प्रतिष्ठा ममगाईं के निर्देशानुसार अपर कलेक्टर श्री प्रकाश कुमार भारद्वाज द्वारा…