• July 29, 2025

तहसीलदार व नायब तहसीलदार हड़ताल पर, कार्यालयों में कामकाज प्रभावित, कल प्रदेश स्तर पर धरना प्रदर्शन करेंगे तहसीलदार व नायब तहसीलदार

तहसीलदार व नायब तहसीलदार हड़ताल पर, कार्यालयों में कामकाज प्रभावित, कल प्रदेश स्तर पर धरना प्रदर्शन करेंगे तहसीलदार व नायब तहसीलदार

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज

 

दुर्ग । छ.ग. कनिष्ठ प्रशासनिक सेवा संघ के बैनरतले तहसीलदार एवं नायब तहसीलदारों ने प्रदेशव्यापी धरना-प्रदर्शन के तहत संसाधन नहीं तो काम नही सहित 17 सूत्रीय मांगो को लेकर हड़ताल पर है। हड़ताल के दूसरे दिन दुर्ग संभाग के तहसीलदार एवं नायब तहसीलदार दुर्ग के जिला पंचायत कार्यालय के सामने जुटे और यहां उन्होने धरना देकर अपनी मांगो पर आवाज बुलंद की। हड़ताल के पहले दिन जिला स्तर पर धरना-प्रदर्शन कर राज्य सरकार की नीतियों को लेकर विरोध जताया गया था। कल 30 जुलाई को तहसीलदार एवं नायब तहसीलदार अपनी मांगो को लेकर प्रदेश स्तर पर धरना प्रदर्शन करेंगे। दुर्ग संभाग के तहसीलदार एवं नायब तहसीलदारों के मंगलवार को दूसरे दिन भी हड़ताल पर रहने से तहसील कार्यालयों में कामकाज भी प्रभावित हुए। जिससे लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। तहसीलदार एवं नायब तहसीलदारों के मांगो में सभी तहसीलों में स्वीकृत सेटअप की पदस्थापना, तहसीलदार से डिप्टी कलेक्टर पद पर पदोन्नति, नायब तहसीलदार पद को राजपत्रित करने, ग्रेड पे में शीघ्र सुधार, शासकीय वाहन की उपलब्धता, निलंबन से बहाली,न्यायालयीन प्रकरणों में आदेंशों का पालन,न्यायालयीन आदेशों पर एफआईआर नहीं, न्यायालय में उपस्थिति हेतु व्यवस्था,मानदेय भुगतान एवं नियुक्ति, प्रशिक्षित ऑपरेटर की नियुक्ति, एसएलआर और एएसएलआर की बहाली, व्यक्तिगत मोबाइल नंबर की गोपनीयता, सुरक्षाकर्मी की तैनाती, सड़क दुर्घटना में आर्थिक सहायता राशि 25 हजार तत्काल भुगतान, संघ को मान्यता दी जाए, विशेषज्ञ कमेटी का गठन शामिल है। हड़ताल में दुर्ग संभाग से तहसीलदार एवं नायब तहसीलदार बड़ी संख्या में मौजूद रहे।


Related News

ई-चालान की भारी जुर्माना राशि के विरोध में कांग्रेस ने पुलिस अधीक्षक को सौंपा ज्ञापन , अध्यक्ष बाकलीवाल ने कहा- मध्यमवर्गीय पर आर्थिक बोझ

ई-चालान की भारी जुर्माना राशि के विरोध में कांग्रेस ने पुलिस अधीक्षक…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज दुर्ग। ट्रैफिक पुलिस द्वारा ई-चालान के माध्यम से लगातार की जा रही कार्रवाई और…
छात्रसंघ चुनाव बहाली की मांग पर एनएसयूआई का ज्ञापन

छात्रसंघ चुनाव बहाली की मांग पर एनएसयूआई का ज्ञापन

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज     एनएसयूआई के प्रदेश अध्यक्ष नीरज पांडे जी के आदेशानुसार दुर्ग में आदित्य…
शिक्षा मंत्री गजेन्द्र यादव की पहल – दीपक नगर स्कूल में बढ़ेंगी सुविधाएं, बनेंगे नए कक्ष

शिक्षा मंत्री गजेन्द्र यादव की पहल – दीपक नगर स्कूल में बढ़ेंगी…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज     दुर्ग। प्रदेश सरकार द्वारा शासकीय स्कूलों के उन्नयन और संधारण के लिए…