• July 30, 2025

भाजपा की ताकत रहा है यादव समाज का मंत्रिमंडल में प्रतिनिधित्व प्रदेश में 35 लाख है यादव समाज के मतदाता, हेमचंद दो कार्यकाल में रहे है मंत्री

भाजपा की ताकत रहा है यादव समाज का मंत्रिमंडल में प्रतिनिधित्व प्रदेश में 35 लाख है यादव समाज के मतदाता, हेमचंद दो कार्यकाल में रहे है मंत्री

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज

दुर्ग। यादव समाज का मंत्रिमंडल में प्रतिनिधित्व भाजपा के लिए बड़ी ताकत रहा है। पूरे प्रदेश में यादव समाज के मतदाताओं की संख्या 32 से 35 लाख के आसपास है लेकिन वर्तमान में यादव समाज प्रदेश मंत्रिमंडल में प्रतिनिधित्व से वंचित है। निगम व मंडलों में भी यादव समाज से अभी तक किसी को प्रतिनिधित्व का अवसर नहीं दिया गया है।
जानकारी के अनुसार छत्तीसगढ़ राज्य के गठन के बाद पहली बार हुए चुनाव में यादव समाज से दुर्ग शहर विधान सभा क्षेत्र के तत्कालीन विधायक स्व. हेमचंद यादव को मंत्रिमंडल मेंं प्रतिनिधित्व का अवसर मिला था। पूरे प्रदेश के यादव समाज के समर्थन से भाजपा को फिर दुबारा सत्तासीन होने का अवसर मिला। दूसरे कार्यकाल में भी स्व. हेमचंद यादव मंत्री रहे। भाजपा तीसरी बाद फिर बहुमत हासिल करने में सफल हुई। संयोगवश इस चुनाव में स्व. हेमचंद यादव को हार का सामना करना पड़ा था लेकिन भारतीय जनता पार्टी को तीसरी बार भी जीत यादव समाज के समर्थन से मिली थी। यादव समाज को पर्याप्त प्रतिनिधित्व सरकार में नहीं मिलने से चौथी बार भाजपा को सत्ता में आने का अवसर नहीं मिला। कांग्रेस की सरकार सत्तासीन हो गई। पिछले चुनाव में भाजपा को बहुमत मिला है। अब भाजपा को लंबी पारी खेलने के लिए सामाजिक समर्थनों पर पुन: ध्यान केन्द्रित करने की जरूरत है। यादव समाज को मंत्रिमंडल में प्रतिनिधत्व का अवसर दिए जाने की दरकार है। लेकिन यह कार्य अभी तक नहीं हो पाया है।
प्रदेश में सरकार को सत्तासीन हुए डेढ़ साल से अधिक का समय व्यतीत हो चुका है। लेकिन मंत्रिमंडल में दो मंत्रियों का पद अभी भी खाली है। यादव समाज से दुर्ग शहर विधानसभा से गजेन्द्र यादव एक मात्र भाजपा के विधायक है। श्री यादव ने पिछले चुनाव में 48 हजार से अधिक मतों से जीत हासिल की है। श्री यादव को मंत्रिमंडल में प्रतिनिधित्व का अवसर मिलने का पूरी संभावना है। श्री यादव लोकसभा के चुनाव में भी दुर्ग शहर से भाजपा को भारी मतों से जीताने में सफल रहे है। दुर्ग निगम के चुनाव में भी भाजपा को एतिहासिक जीत दिलाकर श्री यादव ने अपनी कार्य क्षमता का अहसास करा दिया है। अब मंत्रिमंडल में यादव समाज में प्रतिनिधित्व पाने के इकलौते दावेदार है। यादव समाज भी इस अवसर की प्रतीक्षा कर रहा है। सूत्रों का कहना है कि अगस्त के पहले सप्ताह में मंत्रिमंडल का विस्तार हो सकता है और श्री यादव मंत्री बनाए जा सकते है। प्रदेश के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय दिल्ली जा रहे है। वहीं प्रदेश कार्यकारिणी के गठन के साथ मंत्रिमंडल के विस्तार पर चर्चा हो सकती है।


Related News

पहले जंबूरी और अब राहुल गांधी के साथ बृजमोहन अग्रवाल की तस्वीर, याद दिला रही 2001 में उनके निलंबन की, देखिए पूरी खबर…

पहले जंबूरी और अब राहुल गांधी के साथ बृजमोहन अग्रवाल की तस्वीर,…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज भाजपा के कद्दावर नेता और रायपुर से सांसद बृजमोहन अग्रवाल एक बार फिर चर्चा…
समग्र शिक्षा एवं पीएमश्री अंतर्गत निर्माण कार्यों की समीक्षा हेतु निर्माण एजेंसियों की बैठक संपन्न

समग्र शिक्षा एवं पीएमश्री अंतर्गत निर्माण कार्यों की समीक्षा हेतु निर्माण एजेंसियों…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज   बेमेतरा कार्यालय जिला पंचायत बेमेतरा के सभाकक्ष में आज समग्र शिक्षा अभियान एवं…
समर्थन मूल्य पर धान खरीदी हेतु किसानों को मिली राहत, दो दिन की अवधि बढ़ी

समर्थन मूल्य पर धान खरीदी हेतु किसानों को मिली राहत, दो दिन…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज   बेमेतरा। छत्तीसगढ़ शासन द्वारा खरीफ विपणन वर्ष 2025-26 के अंतर्गत समर्थन मूल्य पर…