• July 30, 2025

पं. प्रदीप मिश्रा के कथा में ड्यूटी के दौरान पुलिस अधिकारी को लापरवाही बरतना पड़ा भारी, उतई थाना प्रभारी शिवप्रसाद चंद्रा किए गए सस्पेंड

पं. प्रदीप मिश्रा के कथा में ड्यूटी के दौरान पुलिस अधिकारी को लापरवाही बरतना पड़ा भारी, उतई थाना प्रभारी शिवप्रसाद चंद्रा किए गए सस्पेंड

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज

 

भिलाई । भिलाई स्थित जयंती स्टेडियम में बुधवार से 5 अगस्त तक आयोजित सिहोर के अंतर्राष्ट्रीय कथावाचक प्रदीप मिश्रा के कथा आयोजन में ड्युटी के दौरान लापरवाही बरतना एक पुलिस अधिकारी को महंगा पड़ा। ड्युटी में लापरवाही बरतने के लिए उतई थाना प्रभारी शिवप्रसाद चंद्रा को सस्पेंड कर दिया गया है। यह आदेश वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक विजय अग्रवाल द्वारा जारी किया गया है। इस आदेश के जारी होने के बाद कथा के आयोजन में ड्युटी पर तैनात अन्य पुलिस अधिकारियों व पुलिस कर्मचारियों में हड़कंप का माहौल है। पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक उतई थाना प्रभारी शिवप्रसाद चंद्रा की कथा स्थल पर ड्युटी लगाई गई थी। ड्युटी के दौरान उन्होने लापरवाही बरती। लापरवाही की वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक को शिकायत मिली। जिसे वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक द्वारा गंभीरता से लिया गया और थाना प्रभारी शिवप्रसाद चंद्रा को तत्काल प्रभाव से सस्पेंड कर दिया गया। बता दें कि कथावाचक प्रदीप मिश्रा के कथा आयोजन को लेकर कार्यक्रम स्थल जयंती स्टेडियम में चाक चौबंद सुरक्षा व्यवस्था की गई है।
कार्यक्रम स्थल पर पुलिस अधिकारियों व कर्मचारियों की ड्युटी लगाई गई है व पार्किंग की पुख्ता व्यवस्था के लिए ट्रैफिक पुलिस को तैनात किया गया है, ताकि कथा के दौरान श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े।


Related News

ई-चालान की भारी जुर्माना राशि के विरोध में कांग्रेस ने पुलिस अधीक्षक को सौंपा ज्ञापन , अध्यक्ष बाकलीवाल ने कहा- मध्यमवर्गीय पर आर्थिक बोझ

ई-चालान की भारी जुर्माना राशि के विरोध में कांग्रेस ने पुलिस अधीक्षक…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज दुर्ग। ट्रैफिक पुलिस द्वारा ई-चालान के माध्यम से लगातार की जा रही कार्रवाई और…
छात्रसंघ चुनाव बहाली की मांग पर एनएसयूआई का ज्ञापन

छात्रसंघ चुनाव बहाली की मांग पर एनएसयूआई का ज्ञापन

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज     एनएसयूआई के प्रदेश अध्यक्ष नीरज पांडे जी के आदेशानुसार दुर्ग में आदित्य…
शिक्षा मंत्री गजेन्द्र यादव की पहल – दीपक नगर स्कूल में बढ़ेंगी सुविधाएं, बनेंगे नए कक्ष

शिक्षा मंत्री गजेन्द्र यादव की पहल – दीपक नगर स्कूल में बढ़ेंगी…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज     दुर्ग। प्रदेश सरकार द्वारा शासकीय स्कूलों के उन्नयन और संधारण के लिए…