• July 30, 2025

मन की बात कार्यक्रम में दुर्ग विधानसभा को प्रदेश में प्रथम स्थान, विधायक गजेन्द्र यादव ने कार्यकर्ताओं ने दी बधाई

मन की बात कार्यक्रम में दुर्ग विधानसभा को प्रदेश में प्रथम स्थान, विधायक गजेन्द्र यादव ने कार्यकर्ताओं ने दी बधाई

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज

 

दुर्ग। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के मासिक रेडियो कार्यक्रम “मन की बात” के 124वें संस्करण को लेकर दुर्ग विधानसभा क्षेत्र ने पूरे छत्तीसगढ़ में प्रथम स्थान प्राप्त कर एक महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल की है।

इस उपलब्धि पर दुर्ग विधायक गजेन्द्र यादव ने भारतीय जनता पार्टी के समस्त पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं को हृदय से बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री जी के मन की बात कार्यक्रम को लेकर दुर्ग शहर के भाजपा कार्यकर्ताओं में विशेष उत्साह रहता है। प्रत्येक माह समाज के विभिन्न वर्गों के साथ बैठकर इस संवाद को सुनने की परंपरा दुर्ग में बनी है।
विधायक गजेन्द्र यादव स्वयं जनसंपर्क एवं सार्वजनिक आयोजनों के माध्यम से आमजन को मन की बात सुनने के लिए प्रेरित करते हैं। उन्होंने कहा कि यह कार्यक्रम न केवल विचारों का आदान-प्रदान है, बल्कि यह देश के युवाओं, वैज्ञानिकों, किसानों, महिलाओं और जनसाधारण के नवाचारों और सफल प्रयासों को उजागर करने का एक प्रेरणादायी माध्यम है।
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी के इस संवाद में बदलते भारत की तस्वीर, विज्ञान, तकनीक, कौशल विकास और सामाजिक समरसता के साथ-साथ आत्मनिर्भर भारत की दिशा में हो रहे प्रयासों की झलक मिलती है, जो भावी कार्ययोजनाओं के निर्धारण में दिशा प्रदान करती है। दुर्ग विधानसभा की यह उपलब्धि भाजपा कार्यकर्ताओं की निष्ठा, सक्रियता और समाज के प्रति समर्पण का प्रतिफल है।


Related News

सुरक्षा देने वाले ही असुरक्षित, मोहन नगर थाना बदहाल: अरुण वोरा

सुरक्षा देने वाले ही असुरक्षित, मोहन नगर थाना बदहाल: अरुण वोरा

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज   दुर्ग। वरिष्ठ कांग्रेस नेता अरुण वोरा और पूर्व महापौर आरएन वर्मा ने रविवार…
फर्जी बंटवारे से हासिल जमीन का अवैध प्लाटिंग कर विक्रय करहीडीह के दो खसरे में की गई धोखाधड़ी की जिलाधीश व एसपी से शिकायत

फर्जी बंटवारे से हासिल जमीन का अवैध प्लाटिंग कर विक्रय करहीडीह के…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज दुर्ग । फर्जी मुख्तयार नामा कूटरचित दस्तावेज और नामांतरण आवेदन के आधार पर बंटवारा…
चौकाने वाली खबर… विनोद गर्ग ने पुलिस की पूछताछ में लिया समाजसेवी का नाम, समाजसेवी ने किया हाईकोर्ट के वकीलों से संपर्क, कोहका का जनता दरबार चार दिन से बंद

चौकाने वाली खबर… विनोद गर्ग ने पुलिस की पूछताछ में लिया समाजसेवी…

भगवान गणेश के पंडालों में भी जाना किया बंद, हर गतिविधि पर रखी जा रही नजर   ट्राई…