• July 31, 2025

महापौर अल्का बघमार पहुँचीं वोरा निवास, मंजु वोरा को सौंपा ‘रिमझिम सावन 2025 का निमंत्रण

महापौर अल्का बघमार पहुँचीं वोरा निवास, मंजु वोरा को सौंपा ‘रिमझिम सावन 2025 का निमंत्रण

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज

दुर्ग।

नगर पालिक निगम दुर्ग द्वारा आयोजित वार्षिक सांस्कृतिक उत्सव ‘रिमझिम सावन 2025’ को लेकर तैयारियाँ तेज़ हो गई हैं। इसी क्रम में दुर्ग की महापौर श्रीमती अल्का बघमार आज वरिष्ठ कांग्रेस नेता अरुण वोरा के निवास वोरा निवास पहुँचीं और उनकी धर्मपत्नी मंजु वोरा को कार्यक्रम में शामिल होने हेतु सादर निमंत्रण पत्र सौंपा।

महापौर बघमार ने जानकारी दी कि यह कार्यक्रम 2 एवं 3 अगस्त 2025 को केवल भवन, स्टेशन रोड, दुर्ग में आयोजित किया जाएगा, जिसमें महिलाओं के लिए पारंपरिक, सांस्कृतिक और मनोरंजक गतिविधियाँ आयोजित होंगी।

इस अवसर पर अरुण वोरा ने नगर निगम दुर्ग को धन्यवाद ज्ञापित करते हुए कहा कि ऐसे आयोजन सामाजिक समरसता को बढ़ावा देने के साथ-साथ हमारी सांस्कृतिक विरासत को भी सहेजते हैं। उन्होंने कार्यक्रम की सफलता की शुभकामनाएँ दीं।


Related News

एनएसएस ने मनाया योग दिवस

एनएसएस ने मनाया योग दिवस

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज 21 जून 2026को12वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस राष्ट्रीय सेवा योजना (NSS) इकाई, छत्तीसगढ़ कृषि महा…
प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि की 23वीं किस्त जारी, बेमेतरा जिले के 1.09 लाख किसानों को मिले 21.84 करोड़ रुपये

प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि की 23वीं किस्त जारी, बेमेतरा जिले के 1.09…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज   बेमेतरा। प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी द्वारा आज पश्चिम बंगाल के हुगली में आयोजित…
बेमेतरा में होगा भव्य जिला स्तरीय योग कार्यक्रम, नागरिकों से अधिकाधिक सहभागिता की अपील

बेमेतरा में होगा भव्य जिला स्तरीय योग कार्यक्रम, नागरिकों से अधिकाधिक सहभागिता…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज       बेमेतरा। अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर 21 जून 2026, रविवार…