• July 31, 2025

विधायक ललित चंद्राकर ने तिरगा में 24 लाख के नवीन विकास कार्यों की आधार शीला रखी

विधायक ललित चंद्राकर ने तिरगा में 24 लाख के नवीन विकास कार्यों की आधार शीला रखी

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज

 

दुर्ग ग्रामीण विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत ग्राम तिरगा में आयोजित भूमिपूजन कार्यक्रम में दुर्ग ग्रामीण विधायक ललित चंद्राकर सम्मिलित हुआ।और नवीन विकास कार्य अंतर्गत नवीन आंगनबाड़ी भवन एवं सांस्कृतिक भवन निर्माण कार्य (अनुमानित लागत ₹12 लाख रुपए प्रति कार्य) हेतु विधिवत भूमि पूजन कर आधारशिला रखी।
साथ ही विद्यालय परिसर में “एक पेड़ माँ के नाम” अभियान के अंतर्गत वृक्षारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश भी दिया।
इस अवसर पर दुर्ग ग्रामीण विधायक ललित चंद्राकर ने कहा आपके गांव के विकास के लिए पैसे की कमी नहीं होगी माननीय विष्णु देव सायं जी के नेतृत्व में हमारी सरकार लोगों के जीवन में खुशियां लाने का काम कर रही है हमारा उद्देश्य अंतिम पंक्ति पर बैठे व्यक्ति तक विकास पहुंचाना और लोगों को मूलभूत सुविधा उपलब्ध कराना मेरी नैतिक जिम्मेदारी है प्राथमिकता के आधार पर आपके गांव के सारे निर्माण कार्य शुरू करेंगे।

इस अवसर पर प्रमुख रूप से गोपेन्द्र किशोर बेलचंदन कुलेश्वरी देवांगन (जनपद पंचायत अध्यक्ष), राकेश हिरवानी (जनपद पंचायत उपाध्यक्ष), दामिनी साहू (जनपद सदस्य), धसिया राम (सरपंच), लिकेश्वर देशमुख (मंडल अध्यक्ष), डीलेश साहू “गब्बर” (महामंत्री), मुकेश बेलचंदन विक्की मिश्रा भूपेंद्र बेलचंदन भागवत पटेल जी (सरपंच), प्राचार्य रामटेके युवराज देशमुख टिकेश्वर देशमुख सुखदेव देवांगन कल्पना देशमुख विनय कुमार देवसिंह ठाकुर (सोसाइटी अध्यक्ष), नोमिन खुटेल (सरपंच), बसंती कौशल गिरवर साहू सुखीत राम मन्नूलाल साहू धनश्याम देशमुख नंदकुमार जी एवं श्रीमती दुर्गा चौधरी (सरपंच) सहित बड़ी संख्या में ग्रामवासी, जनप्रतिनिधिगण व छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।


Related News

डॉ. अनिल अग्रवाल ने राजनीति के बड़े भविष्य वक्ता के रूप में बनाई पहचान, 13 अप्रैल को ही कर दी थी ममता बनर्जी के हारने और टीएमसी की सरकार गिरने की घोषणा, बीजेपी की तीन राज्यों में सरकार बनने की भविष्यवाणी भी सही, अब तक 8 से ज्यादा चुनावों का पूर्वानुमान हो चुका सही

डॉ. अनिल अग्रवाल ने राजनीति के बड़े भविष्य वक्ता के रूप में…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज डा. अग्रवाल का राजनैतिक पूर्वानुमान एक बार फिर हुआ सही साबित दुर्ग। अंचल के…
पश्चिम बंगाल, असम एवं पुडुचेरी में भाजपा की ऐतिहासिक विजय पर विधायक ललित चंद्राकर के निवास में मना हर्षोल्लास से जश्न, आतिशबाजी और ढोल-नगाड़ों के साथ कार्यकर्ताओं ने दी बधाई

पश्चिम बंगाल, असम एवं पुडुचेरी में भाजपा की ऐतिहासिक विजय पर विधायक…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज     पश्चिम बंगाल, असम एवं पुडुचेरी विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी को…
शक्ति नगर तालाब और शहर में बढ़ते जल संकट के लिए कलेक्ट्रेट पहुंचे कांग्रेसी

शक्ति नगर तालाब और शहर में बढ़ते जल संकट के लिए कलेक्ट्रेट…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज दुर्ग जिला कांग्रेस अध्यक्ष धीरज बाकलीवाल के नेतृत्व में आज कांग्रेसियों ने कलेक्टर को…