• August 2, 2025

महिलाओं के सामाजिक-आर्थिक सशक्तिकरण की दिशा में महतारी सदन एक मजबूत कदम – विधायक दीपेश साहू

महिलाओं के सामाजिक-आर्थिक सशक्तिकरण की दिशा में महतारी सदन एक मजबूत कदम – विधायक दीपेश साहू

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज

 

बेमेतरा :-छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा महिलाओं के सामाजिक व आर्थिक सशक्तिकरण को बढ़ावा देने हेतु ग्राम पंचायतों में महतारी सदन का निर्माण किया जा रहा है। इसी कड़ी में बेमेतरा विधानसभा क्षेत्र के ग्राम जेवरी में 24 लाख 70 हजार रुपये की लागत से बनने वाले सर्वसुविधायुक्त महतारी सदन का भूमि पूजन कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अवसर पर बेमेतरा विधायक श्री दीपेश साहू मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे।

विधायक श्री साहू ने वैदिक मंत्रोच्चार के साथ पूजा-अर्चना कर भूमि पूजन किया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा महतारी सदन केवल एक भवन नहीं, बल्कि यह महिलाओं की आत्मनिर्भरता और सामाजिक भागीदारी का प्रतीक है। ग्राम जेवरी सहित पूरे विधानसभा क्षेत्र में महिलाओं को अब अपने सामूहिक कार्यों, बैठकों और आर्थिक गतिविधियों के लिए एक सुरक्षित व सुविधाजनक स्थान मिलेगा। यह केंद्र महिलाओं की उन्नति की आधारशिला बनेगा।” उन्होंने आगे कहा कि प्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ सरकार गांव, गरीब और किसान के साथ-साथ महिलाओं के उत्थान के लिए लगातार प्रतिबद्धता के साथ कार्य कर रही है। महतारी वंदन योजना जैसे नवाचारों से महिलाएं आर्थिक रूप से सशक्त हो रही हैं और महतारी सदन जैसे ढांचागत विकास कार्यों से अब उन्हें सामाजिक मंच भी उपलब्ध हो रहा है।

कार्यक्रम में जनपद अध्यक्ष हेमा जय दिवाकर, गजानन साहू (ग्रामीण मंडल अध्यक्ष), कांति प्रकाश साहू (सरपंच), छोटूराम साहू, युगल देवांगन, डेरहा देवांगन, महामंत्री भागीराम साहू, कुबेर साहू, शत्रुघ्न साहू, लक्ष्मी साहू, टोप सिंह टंडन, छत्र कुमार देवांगन, रोहित साहू, बल्लू शुक्ला, रेवाराम निषाद, प्रकाश साहू , प्रताप सिंह साहू, बसंत साहू, पवन साहू, मेहतरू डंडे , डोमन साहू, छन्नू साहू, नीलू सिंह, उत्तम साहू, रवेंद्र साहू, महेंद्र साहू, बावा पाटिल, बहादुर साहू एसडीओ मैडम, विभागीय इंजीनियर, अन्य जनप्रतिनिधि एवं बड़ी संख्या में ग्रामवासी उपस्थित रहे।

यह महतारी सदन आने वाले समय में महिलाओं के लिए नव निर्माण, नव सोच और नव सशक्तिकरण का केंद्र बनेगा।

 

ट्राई सिटी एक्सप्रेस, ब्यूरो चीफ बेमेतरा , योगेश कुमार तिवारी 9425564553, 6265741003,


Related News

अक्षय तृतीया के अवसर पर दुर्गा मंदिर में भगवान विष्णु के छठे अवतार भगवान श्री परशुराम का प्रगटोत्सव बनाया गया, जिसमें विशेष पूजा अर्चना आरती का आयोजन 

अक्षय तृतीया के अवसर पर दुर्गा मंदिर में भगवान विष्णु के छठे…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज   दुर्ग: हर वर्ष कि भांति इस वर्ष भी अक्षय तृतीया के अवसर पर…
आगामी नेशनल लोक अदालत के व्यापक प्रचार-प्रसार हेतु ग्राम बावामोहतरा में विधिक जागरूकता शिविर का सफल आयोजन किया गया

आगामी नेशनल लोक अदालत के व्यापक प्रचार-प्रसार हेतु ग्राम बावामोहतरा में विधिक…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज   बेमेतरा । राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण बिलासपुर के आदेशानुसार एवं श्रीमती सरोज नंद…
बगलेडी में अवैध बोर उत्खनन पर कार्रवाई, वाहन जब्त कर थाना साजा को सौंपा गया

बगलेडी में अवैध बोर उत्खनन पर कार्रवाई, वाहन जब्त कर थाना साजा…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज   बेमेतरा । बेमेतरा जिले के अंतर्गत तहसील साजा के ग्राम बगलेडी में प्रशासन…