• August 3, 2025

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने विधायक गजेन्द्र यादव को उत्कृष्ठ सदस्यता रत्न से सम्मान किया

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने विधायक गजेन्द्र यादव को उत्कृष्ठ सदस्यता रत्न से सम्मान किया

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज

दुर्ग। मुख्यमंत्री निवास नया रायपुर में भाजपा का उत्कृष्ट सदस्यता सम्मान समारोह आयोजित हुआ, प्रदेश स्तरीय इस आयोजन में सदस्यता का रिकॉर्ड बनाने वाले विधायक, पदाधिकारियों और कायकर्ताओं का सीएम विष्णु देव साय द्वारा अभिनंदन किया गया। दुर्ग जिले में 10384 सदस्य बनाने वाले विधायक गजेन्द्र यादव को भी मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने सम्मान किया।
विधायक गजेन्द्र यादव ने कहा की यह मेरे लिए अत्यंत गर्व और सम्मान का क्षण है कि आज मुख्यमंत्री निवास, नया रायपुर में आयोजित भारतीय जनता पार्टी के उत्कृष्ट सदस्यता सम्मान समारोह में मुझे “उत्कृष्ट सदस्यता रत्न” सम्मान से नवाजा गया।

विधायक गजेन्द्र यादव ने कहा की यह सम्मान केवल मेरा नहीं, बल्कि उन सभी कार्यकर्ताओं का है जिन्होंने संगठन को सशक्त बनाने के लिए निष्ठा और समर्पण के साथ कार्य किया। दुर्ग जिले में 10,384 नये सदस्यों को जोड़कर जो कीर्तिमान स्थापित हुआ है, वह हम सभी की सामूहिक मेहनत और जनआस्था का परिणाम है।

विधायक गजेन्द्र यादव ने इस सम्मान पर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव, क्षेत्रीय संगठन महामंत्री अजय जमवाल, प्रदेश महामंत्री (संगठन) पवन साय, तथा प्रदेश सदस्यता प्रभारी अनुराग सिंह देव सहित सभी वरिष्ठ नेताओं व कार्यकर्ताओं का हृदय से आभार व्यक्त करता हूँ जिन्होंने इस उपलब्धि को सराहा और मुझे प्रेरणा दी। यह सम्मान हमें आगे और बेहतर कार्य करने की प्रेरणा देगा। आइए, हम सभी मिलकर संगठन को नई ऊंचाइयों तक ले जाने के संकल्प को और सुदृढ़ करें।


Related News

समग्र शिक्षा एवं पीएमश्री अंतर्गत निर्माण कार्यों की समीक्षा हेतु निर्माण एजेंसियों की बैठक संपन्न

समग्र शिक्षा एवं पीएमश्री अंतर्गत निर्माण कार्यों की समीक्षा हेतु निर्माण एजेंसियों…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज   बेमेतरा कार्यालय जिला पंचायत बेमेतरा के सभाकक्ष में आज समग्र शिक्षा अभियान एवं…
समर्थन मूल्य पर धान खरीदी हेतु किसानों को मिली राहत, दो दिन की अवधि बढ़ी

समर्थन मूल्य पर धान खरीदी हेतु किसानों को मिली राहत, दो दिन…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज   बेमेतरा। छत्तीसगढ़ शासन द्वारा खरीफ विपणन वर्ष 2025-26 के अंतर्गत समर्थन मूल्य पर…
वित्तीय एवं भौतिक लक्ष्यों की शत-प्रतिशत पूर्ति के निर्देश, निर्देशों की अवहेलना पर कार्रवाई के लिए रहें तैयार

वित्तीय एवं भौतिक लक्ष्यों की शत-प्रतिशत पूर्ति के निर्देश, निर्देशों की अवहेलना…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज   बेमेतरा । कलेक्टर प्रतिष्ठा ममगाईं ने जिला कार्यालय के सभाकक्ष में आयोजित समय-सीमा…