• August 3, 2025

रायपुर-जबलपुर नई ट्रेन को विधायक गजेन्द्र यादव ने दुर्ग स्टेशन से दिखाई गई हरी झंडी

रायपुर-जबलपुर नई ट्रेन को विधायक गजेन्द्र यादव ने दुर्ग स्टेशन से दिखाई गई हरी झंडी

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज

 

दुर्ग। आज दुर्ग रेलवे स्टेशन से रायपुर-जबलपुर के बीच चलने वाली नई ट्रेन को शहर विधायक गजेन्द्र यादव ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किये और कहा की यह ट्रेन प्रदेशवासियों के लिए एक नई सौगात है, जिससे दुर्ग, भिलाई, रायपुर सहित मध्यप्रदेश के जबलपुर तक की यात्रा और सुगम हो सकेगी।
विधायक गजेन्द्र यादव ने बताया की यह ट्रेन सेवा निश्चित ही क्षेत्रीय यात्रियों को लाभान्वित करेगी और क्षेत्रीय विकास में सहायक सिद्ध होगी। इस नई ट्रेन सेवा के लिए उन्होंने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और रेलमंत्री के प्रति कोटिशः आभार व्यक्त किये की जिन्होंने छत्तीसगढ़ के नागरिकों की सुविधा और विकास के लिए यह महत्वपूर्ण कदम उठाया।
रेलवे के अधिकारी ने बताया की यह नई ट्रेन राजनांदगांव जिले के प्रसिद्ध तीर्थ नगरी डोंगरगढ़ होते हुए जबलपुर जाएगी। इस सेवा से न केवल यात्रियों को फायदा होगा, बल्कि क्षेत्रीय सामाजिक और आर्थिक गतिविधियों को भी गति प्रदान करेगी। यह रेल सेवा विशेष रूप से व्यापारियों, छात्रों, पर्यटकों और दैनिक यात्रियों के लिए फायदेमंद होगी। उन्होंने कहा कि इस रेल सेवा से यात्रियों के लिए नंदनवन प्राणि उद्यान, मां बम्लेश्वरी मंदिर, कान्हा राष्ट्रीय उद्यान, भेड़ाघाट और धुआंधार जलप्रपात जैसे पर्यटन स्थलों तक पहुंचना आसान हो जाएगा।
इस अवसर पर रेलवे के एडीआरएम हिमांशु अग्रवाल, पार्षद मनोज सोनी, लीलाधर पाल, कांशीराम कोसरे, संजय अग्रवाल, अतुल पहाड़े, मंडल अध्यक्ष बंटी चौहान, महेश देवांगन सहित रेलवे के अधिकारीगण, कर्मचारीगण और बड़ी संख्या में आम नागरिक उपस्थित रहे।


Related News

सुरक्षा देने वाले ही असुरक्षित, मोहन नगर थाना बदहाल: अरुण वोरा

सुरक्षा देने वाले ही असुरक्षित, मोहन नगर थाना बदहाल: अरुण वोरा

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज   दुर्ग। वरिष्ठ कांग्रेस नेता अरुण वोरा और पूर्व महापौर आरएन वर्मा ने रविवार…
फर्जी बंटवारे से हासिल जमीन का अवैध प्लाटिंग कर विक्रय करहीडीह के दो खसरे में की गई धोखाधड़ी की जिलाधीश व एसपी से शिकायत

फर्जी बंटवारे से हासिल जमीन का अवैध प्लाटिंग कर विक्रय करहीडीह के…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज दुर्ग । फर्जी मुख्तयार नामा कूटरचित दस्तावेज और नामांतरण आवेदन के आधार पर बंटवारा…
चौकाने वाली खबर… विनोद गर्ग ने पुलिस की पूछताछ में लिया समाजसेवी का नाम, समाजसेवी ने किया हाईकोर्ट के वकीलों से संपर्क, कोहका का जनता दरबार चार दिन से बंद

चौकाने वाली खबर… विनोद गर्ग ने पुलिस की पूछताछ में लिया समाजसेवी…

भगवान गणेश के पंडालों में भी जाना किया बंद, हर गतिविधि पर रखी जा रही नजर   ट्राई…