• August 5, 2025

भाजपा ने बिजली बिल में भारी भरकम बढ़ोतरी कर जनता को धोखा दिया, जनता लेगी हिसाब: राकेश ठाकुर

भाजपा ने बिजली बिल में भारी भरकम बढ़ोतरी कर जनता को धोखा दिया, जनता लेगी हिसाब: राकेश ठाकुर

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज

 

दुर्ग। छत्तीसगढ़ स्टेट पॉवर डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी लिमिटेड के घरेलू उपभोक्ताओं को बिजली बिल में 400 यूनिट तक की खपत पर बिजली बिल हाफ किए जाने संबंधी भूपेश बघेल सरकार के फैसले को अब बदलकर भाजपा की विष्णुदेव साय सरकार अब छ्त्तीसगढ़ की जनता पर एक और बोझ डाल दिया है । इस संबंध ने छ्त्तीसगढ़ ऊर्जा विभाग द्वारा आदेश भी जारी कर दिया गया है । आदेश के अनुसार छ्त्तीसगढ़ में काँग्रेस के भूपेश बघेल सरकार द्वारा 400 यूनिट तक बिजली बिल आधा जमा करने के आदेश को बदलकर अब भाजपा सरकार केवल 100 यूनिट तक के बिजली बिल मे ही बिजली बिल आधा का प्रावधान कर दिया है जो 1 अगस्त 2025 से लागू भी कर दिया गया है।
छत्तीसगढ़ में बिजली बिल हाफ योजना को में छत्तीसगढ़ के आम जनता को भाजपा सरकार द्वारा बड़े झटका बाद जिला कांग्रेस कमेटी दुर्ग ग्रामीण के जिलाध्यक्ष राकेश ठाकुर ने विष्णुदेव साय सरकार के खिलाफ आक्रोश जताया है। श्री ठाकुर ने विष्णुदेव साय सरकार को जमकर आड़े हाथों लिया और कहा कि बीजेपी की सरकार जनता को ठगने के नए-नए हथकंडे अपनाती है। जिलाध्यक्ष राकेश ठाकुर ने सवाल किया की छत्तीसगढ़ में बिजली का उत्पादन सरप्लस है, तो इसका लाभ छत्तीसगढ़ की जनता को आखिर क्यों नहीं मिल रहा? छत्तीसगढ़ में कोयला हमारा, पानी हमारा और जमीन भी हमारी, फिर हमें ही बिजली ऊंचे दामों पर क्यों बेची जा रही है, जब से प्रदेश में बीजेपी की सरकार बनी है लगातार बिजली के दाम बढ़ाया जा रहा था लेकिन आज तो भूपेश बघेल की काँग्रेस सरकार द्वारा लिया गया 400 यूनिट तक बिजली बिल हाफ दिए जाने की निर्णय बदलकर 100 यूनिट तक बिजली में ही बिजली बिल हाफ योजना लागू कर दिया है । श्री ठाकुर ने यह भी बताया कि अगर 100 यूनिट से एक भी ज्यादा यूनिट आगे बढ़ा तो बिजली बिल योजना लागू ही नही होगा अर्थात उपभोक्ताओं को 1 यूनिट से पूरा बिजली बिल भरना होगा इसका साथ मतलब है कि उपभोक्ताओं को अब सीधा सीधा दोगुना बिजली बिल भरना होगा ।
साथ ही गरीबी रेखा के नीचे जीवन यापन करने वाले परिवार जिन्हें एकलबत्ती कनेक्शन प्राप्त है तथा निशुल्क बिजली प्राप्त होता था उन्हें भी अब प्रति यूनिट 30 पैसे बिजली बिल का भुगतान करना होगा।
कांग्रेस जिलाध्यक्ष राकेश ठाकुर ने कहा कि जब छत्तीसगढ़ में कांग्रेस की भूपेश सरकार थी उस समय बिजली बिल हाफ योजना प्रारंभ किया था , जिससे आम जनता में हर्ष का माहौल था , भूपेश बघेल सरकार ने 65 लाख से ज्यादा उपभोक्ताओं को बिजली बिल में राहत दी थी।
एक माह में बिजली का दूसरा झटका पहले किसानों और आम उपभोक्ताओं को और अब सारे बिजली उपभोक्ता अतिरिक्त भार भाजपा ने बिजली उत्पादन में अग्रणी राज्य की जनता को नया भार देकर भाजपा ने अपना जनविरोधी चेहरा दिखा दिया ।


Related News

नांदघाट-मुंगेली रोड होगा फोरलेन, राज्य शासन ने मंजूर किए 21.81 करोड़, उप मुख्यमंत्री अरुण साव के अनुमोदन के बाद राशि स्वीकृति का पत्र जारी

नांदघाट-मुंगेली रोड होगा फोरलेन, राज्य शासन ने मंजूर किए 21.81 करोड़, उप…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज   बेमेतरा। राज्य शासन ने बेमेतरा जिले के नांदघाट से मुंगेली जिला मुख्यालय तक…
चिरायु योजना बनी बच्चों के लिए जीवनदायिनी, जन्मजात विकृतियों से पीड़ित तीन बच्चों का हुआ निःशुल्क सफल उपचार

चिरायु योजना बनी बच्चों के लिए जीवनदायिनी, जन्मजात विकृतियों से पीड़ित तीन…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज   बेमेतरा। राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन अंतर्गत संचालित राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम (चिरायु योजना) बेमेतरा…
जनपद पंचायत साजा में विकसित भारत जी रामजी योजना अंतर्गत सरपंचों का एक दिवसीय प्रशिक्षण संपन्न

जनपद पंचायत साजा में विकसित भारत जी रामजी योजना अंतर्गत सरपंचों का…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज   बेमेतरा । जनपद पंचायत साजा में मुख्य कार्यपालन अधिकारी सोमनाथ साहू के मार्गदर्शन…