• August 5, 2025

श्रावण मास के चतुर्थ सोमवार को स्वयंभू शिवजी मंदिर कौहि में भगवान शिव का जलाभिषेक करने हजारों की संख्या में पहुंचे शिवभक्त

श्रावण मास के चतुर्थ सोमवार को स्वयंभू शिवजी मंदिर कौहि में भगवान शिव का जलाभिषेक करने हजारों की संख्या में पहुंचे शिवभक्त

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज

 

श्रावण मास के पावन अवसर पर चौथे सोमवार को पाटन क्षेत्र के प्रसिद्ध प्राचीन स्वयंभू शिव मंदिर, कौहि में बोलबम कांवर यात्रा समिति के संयोजक एवं भाजपा निवर्तमान जिलाध्यक्ष श्री जितेन्द्र वर्मा जी ने विधिवत पूजा-अर्चना कर भगवान भोलेनाथ से क्षेत्रवासियों के सुख-समृद्धि एवं मंगलमय जीवन की कामना की।

इस धार्मिक अवसर पर क्षेत्र में शिवभक्ति का विशेष वातावरण देखने को मिला। जितेंद्र वर्मा ने कहा कि श्रावण मास में भगवान शिव की आराधना से आध्यात्मिक शांति, ऊर्जा एवं सकारात्मकता प्राप्त होती है।आगे उन्होंने कहा कि बोलबम कांवर यात्रा समिति द्वारा हर वर्ष पाटन से टोलाघाट तक भक्ति भाव से कांवड़ यात्रा का आयोजन किया जाता है, जिससे जनमानस में आस्था और एकता का संचार होता है। कौही में भी जलाभिषेक और रुद्राभिषेक का आयोजन होता है जिसमें मै प्रतिवर्ष शामिल होकर आत्मिक आनंद की प्राप्ति करता हूं और भगवान भोलेनाथ से समस्त जनमानस की मंगलमय जीवन की कामना करता हूं।

इस अवसर पर भाजपा जिला उपाध्यक्ष श्री दिलीप साहू, नगर पंचायत पाटन अध्यक्ष श्री योगेश (निक्की) भाले, नगर पंचायत पाटन सभापति श्री केवल देवांगन सहित कार्यकर्ता एवं श्रद्धालुगण उपस्थित थे।


Related News

 विद्युत विभाग बेमेतरा संभाग द्वारा छत्तीसगढ़ राज्य निर्माण रजत जयंती समारोह भव्य रूप से सम्पन्न, दीपेश साहू  हुए शामिल

 विद्युत विभाग बेमेतरा संभाग द्वारा छत्तीसगढ़ राज्य निर्माण रजत जयंती समारोह भव्य…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज   बेमेतरा। छत्तीसगढ़ राज्य निर्माण के 25 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में छत्तीसगढ़…
रोजगार एवं आवास दिवस: ग्रामीण सशक्तिकरण की दिशा में एक नई पहल, हर माह की 7 तारीख को ग्राम पंचायतों में मनाया जाएगा आवास दिवस

रोजगार एवं आवास दिवस: ग्रामीण सशक्तिकरण की दिशा में एक नई पहल,…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज   बेमेतरा। ग्रामीण क्षेत्रों में आवास एवं रोजगार से जुड़ी योजनाओं को और अधिक…
भूमि जल संरक्षण को लेकर बेमेतरा में एक दिवसीय जिला स्तरीय कार्यशाला आयोजित, केंद्रीय जल बोर्ड के विशेषज्ञों ने जल संचयन और प्रबंधन पर दिया तकनीकी प्रशिक्षण

भूमि जल संरक्षण को लेकर बेमेतरा में एक दिवसीय जिला स्तरीय कार्यशाला…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज   बेमेतरा । गिरते हुए भूमि जल स्तर के कारण बेमेतरा जिले को क्रिटिकल…