• August 6, 2025

कलेक्टर रणबीर शर्मा ने किया कोबीया स्थित निर्माणाधीन अनुविभागीय अधिकारी एवं तहसीलदार कार्यालय का निरीक्षण, गुणवत्ता पर विशेष जोर

कलेक्टर रणबीर शर्मा ने किया कोबीया स्थित निर्माणाधीन अनुविभागीय अधिकारी एवं तहसीलदार कार्यालय का निरीक्षण, गुणवत्ता पर विशेष जोर

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज

 

बेमेतरा ।

कलेक्टर श्री रणबीर शर्मा ने आज जिला मुख्यालय अंतर्गत कोबीया क्षेत्र में निर्माणाधीन अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) एवं तहसीलदार कार्यालय भवन का स्थल निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने भवन निर्माण की प्रगति, निर्माण सामग्री की गुणवत्ता तथा कार्य की समयसीमा की विस्तार से समीक्षा की।
कलेक्टर श्री शर्मा ने निर्माण एजेंसी और ठेकेदार को स्पष्ट निर्देश दिए कि निर्माण कार्य में किसी भी प्रकार की लापरवाही या गुणवत्ता से समझौता न किया जाए। उन्होंने कहा कि यह कार्यालय आम जनता से सीधे जुड़ा हुआ है, इसलिए इसकी संरचना, सुविधा और टिकाऊपन सर्वोत्तम स्तर की होनी चाहिए। निर्माण कार्य निर्धारित समयसीमा में पूर्ण हो, यह सुनिश्चित किया जाए ताकि क्षेत्रीय जनता को शीघ्र ही बेहतर प्रशासनिक सेवाएं उपलब्ध हो सकें। निरीक्षण के दौरान अनुविभागीय अधिकारी (रा.) श्री प्रकाश भारद्वाज, संबंधित विभागों के इंजीनियर, राजस्व विभाग के कर्मचारी एवं अन्य अधिकारीगण भी उपस्थित थे। कलेक्टर श्री शर्मा ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि निर्माण कार्य की नियमित निगरानी की जाए और गुणवत्ता मानकों का सतत परीक्षण किया जाए।

 

 

ट्राई सिटी एक्सप्रेस, ब्यूरो चीफ बेमेतरा , योगेश कुमार तिवारी 9425564553, 6265741003,


Related News

दुर्ग में ऐतिहासिक सिद्धितप पारणा महामहोत्सव के आध्यात्मिक इतिहास में एक स्वर्णिम अध्याय का सृजन है- वोरा

दुर्ग में ऐतिहासिक सिद्धितप पारणा महामहोत्सव के आध्यात्मिक इतिहास में एक स्वर्णिम…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज   दुर्ग। शहर में आयोजित ऐतिहासिक सिद्धितप पारणा महामहोत्सव के अवसर पर सदर बाजार…
पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल पर हमला लोकतंत्र पर हमला है पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के काफिले पर हमले की कड़ी निंदा — धीरज बाकलीवाल

पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल पर हमला लोकतंत्र पर हमला है पूर्व मुख्यमंत्री…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज     दुर्ग। असम में चुनाव प्रचार के दौरान छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री एवं…
पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल एवं उनके काफिले पर पथराव एवं एसिड अटैक असम सरकार की अक्षमता : मुकेश चंद्राकर

पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल एवं उनके काफिले पर पथराव एवं एसिड अटैक…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज   भिलाई नगर। जिला कांग्रेस कमेटी भिलाई के अध्यक्ष मुकेश चंद्राकर ने असम में…